By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्यप्रदेश चुनाव : मां नर्मदा के जयकारे से प्रियंका ने किया शंखनाद !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Politics

मध्यप्रदेश चुनाव : मां नर्मदा के जयकारे से प्रियंका ने किया शंखनाद !

Last updated: जून 16, 2023 5:17 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

जबलपुर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद हो गया है। इसी सिलसिले में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंची। उन्होंने ब्राह्मणों के साथ ग्वारीघाट पर मां नर्मदा की पूजा आरती की। अपने भाषण की शुरुआत भी मां नर्मदा के जयकारे से ही की । कई वादे करके गई हैं। मध्य प्रदेश की जनता के साथ बीते डेढ़ दशक से हो रही ठगी को भी याद दिलाया है। यह भी बताया की हमारी अच्छी चलती सरकार को किस तरह धोखे और खरीद-फरोख्त से गिरा दिया गया। एक बार फिर फैसला जनता के हाथ में है। धोखे बाजो को सबक सिखाना है।

मध्यप्रदेश से किए पांच वादे

जबलपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की जनता से 5 वादे किए हैं । पहला यह कि हर महीने महिलाओं को 1500 रु दिए जाएंगे। दूसरा यह कि गैस सिलेंडर 1000 का नहीं ₹500 का मिलेगा। तीसरा यह कि 100 यूनिट बिजली फ्री, 200 यूनिट हाफ होगी।चौथा ये की मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। पांचवा ये की कमलनाथ सरकार के वक्त शुरू हुई किसान करजा माफी योजना फिर शुरू की जाएगी।

प्रियंका बोलीं – मेरे परिवार ने देश के लिए खून दिया

प्रियंका ने कहा कि मैं किसी की आलोचना करने नहीं आई हूं । मैं यहां वोट मांगने नहीं आई हूं । मेरे परिवार के सदस्यों ने इस देश को बनाने के लिए खून दिया है । मैं जानती हूं कि निर्माण में कितना संघर्ष है। जानती हूं कि सत्ता भोगना कितना आसान है । जो मैं देख रही हूं ,चाहती हूं कि आप को भी दिखे । यह हमारे प्रचार की शुरुआत है। केंद्र की सरकार को 9 साल हो गए हैं। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को 18 साल हो गए हैं ।आपकी जरूरतों को नकारा जा रहा है। हमारे लिए हमारा धर्म सर्वोपरि है ।उसका मतलब यह नहीं कि पब्लिक को बहकाया जाए। पब्लिक के जज्बात को उभारकर वोट मांगे जाएं। अगर कोई नेता और दल ऐसा कर रहा है तो आप उसकी आदत बिगाड़ रहे हो। वह तो पहले से ही बिगड़े हुए हैं।

कमलनाथ का भाषण

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कि मैं गर्व से कहता हूं हिंदू हूं, लेकिन बेवकूफ नहीं हूं । अकेला हमारा देश है जहां इतने सारे धर्म जातियां हो समुदाय एक साथ रहते हैं । यही इस देश की खूबसूरती है। कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों में दरार डालना चाहते हैं। मध्यप्रदेश में जब 2018 में मेरी सरकार बनी तो मुझे भ्रष्टाचार में नंबर वन मध्यप्रदेश दिया गया था। हम उसे पटरी पर लाने लगे थे, लेकिन कुछ मौकापरस्तो से बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने खुद को बेच दिया। मैं भाषण बाजी ,ड्रामें और नाटक में भाजपा को नहीं हरा सकता ।लेकिन सच्चाई में हरा सकता हूं ।अब फैसला मध्य प्रदेश की जनता को करना है।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

TAGGED: #priyankagandhivadra #jabalpur #mp #gwarighat #narmada #mpelections #kamalnath, #shivrajsinghchauhan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Raksha Bandhan 2023 : इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन

3 वर्ष पहले

सहेली के साथ स्कूटी सीखने गई युवती के साथ हुआ गैंगरेप !

होली 2025: रंगों से भरी खुशियों की बहार

अमेरिका में सड़क हादसे में भारतीय मूल के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

बलूचिस्तान होने का दर्द केवल बलूच ही जाने!

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.17.54 PM - The Fourth
India

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 25 at 12.09.28 PM - The Fourth
Politics

परिवारवाद में सपा सबसे आगे…कांग्रेस- जदयू भी पीछे नहीं

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?