By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्यप्रदेश के खंडवा में आतंकी साजिश नाकाम !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
st18jaj8 terrorist arrested - The Fourth
India

मध्यप्रदेश के खंडवा में आतंकी साजिश नाकाम !

ATS ने कोर्ट से 5 दिन की रिमांड की मांग की है।

Last updated: जुलाई 5, 2024 2:43 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश के खंडवा में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने छापा मारा है। ATS ने सिमी के गढ़ कहे जाने वाले खंडवा के कंजर मोहल्ले से आतंकी फैजान शेख को गिरफ्तार किया है। आतंकी के पास से आईएम, आईएसआईएस और अन्य आतंकी संगठनों से संबंधित जेहादी साहित्य, 4 मोबाइल फोन, 1 पिस्टल, 5 कारतूस और सिमी संगठन के सदस्यता फॉर्म जब्त किए गए हैं।

पूछताछ के दौरान पता चला कि लोन वुल्फ अटैक की तैयारी थी। आतंकी के निशाने पर सुरक्षा बल के जवान थे। गिरफ्तार आतंकी के पास से पाकिस्तान में चल रहे मुजाहिदिन ट्रेनिंग कैम्प्स के वीडियो पोस्ट किये जा रहे थे।इसके अतिरिक्त आतंकी की ओर से जैश ए मोहम्मद की पोस्ट, कंधार विमान अपहरण की कहानी और मुल्ला उमर के बयान से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट किए जा रहे थे। फैजान को लेकर ATS ने कोर्ट से 5 दिन की रिमांड की मांग की है।

आतंकी लिटरेचर ने किया माइंड वाश

ATS IG ने बताया कि एक इनपुट मिला था कि
एक व्यक्ति आईएम के मॉड्यूल पर काम कर रहा है। कार्रवाई में प्रतिबंधित संगठन सिमी में भर्ती के फॉर्म भी मिले हैं। जैश ए मोहम्मद और इंडियन मुजाहिदीन (IM) का लिटरेचर मिला है। आरोपियों की मंशा एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी। आरोपी के टारगेट पर सबसे ज्यादा सुरक्षा बल के जवान थे। जिसके हमले की योजना आरोपी बना रहा था। खासतौर से सुरक्षा बल कर्मियों के परिजनों को निशाने पर लिया जा रहा था। आरोपी खूंखार आतंकी अबू फैजल, यासीन भटकल की तरह बनना चाहता था उन्हें अपना रोल मॉडल मानता था।

कई चीजें हुई बरामद

आतंकी के पास से भारी मात्रा में आईएम, आईएसआईएस एवं अन्य आतंकी संगठनों से संबंधित जेहादी साहित्य, 4 मोबाइल फोन, 1 पिस्टल, 5 कारतूस और सिमी संगठन के सदस्यता फॉर्म जप्त किए गए हैं। इसके कब्ज़े से जब्त मोबाइल फोन एवं डिजिटल डिवाइस में भी विभिन्न आतंकी संगठन-इंडियन मुजाहिदीन, आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा कई के जेहादी साहित्य, वीडियो एवं फोटो मिले हैं। गिरफ्तार आतंकी के प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्यों से भी कनेक्शन मिला है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मामला

संगठन इंडियन मुजाहिदीन (IM) से जुड़े आतंकी फैजान पिता हनीफ शेख को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 13 (B), 18, 20, 38 एक्ट 1967 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Anti-Terrorism Squad, ATS, Indian Mujahideen terrorist, Kanhar Mohalla, khandwa, lone wolf attack, madhya pradesh, terrorist, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 1 - The Fourth
India

क्रिकेट के सट्टे में फिल्मी सितारों पर ईडी ने मारे छापे !

3 वर्ष पहले

छह बार होगी रामलला की आरती, आठों पहर होगी अष्टयाम सेवा

‘Animal’ के बाद अब रणबीर कपूर निभाएंगे राम का किरदार, 2024 में शुरू होंगी रामायण फिल्म की शूटिंग

क्या है इलेक्टोरल बॉन्ड ? सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर क्यों लगाई रोक ?

तीन चार दिन और बरस सकते है बादल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?