By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
May 17, 2025
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्य प्रदेश में क्राइम रेट में भारी गिरावट, महिलाओं के खिलाफ़ हो रहे अपराधों मे भी हुआ सुधार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
madhya pradesh monuments 1366x768 1 - The Fourth
India

मध्य प्रदेश में क्राइम रेट में भारी गिरावट, महिलाओं के खिलाफ़ हो रहे अपराधों मे भी हुआ सुधार

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की 2024 की रिपोर्ट ने मध्य प्रदेश के लिए एक सकारात्मक बदलाव की घोषणा की है।

Last updated: जून 8, 2024 1:52 अपराह्न
By Rajneesh 11 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

देश भर मे लोगों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल अपराध दर में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर 2024 में, भारत की अपराध दर प्रति 100,000 लोगों पर 445.9 रही, जो 2020 में 487.8 थी। यह कमी कई कारणों से हुई है, जिसमें पुलिस की उपस्थिति बढ़ाना, कानून प्रवर्तन में सुधार और जनता में जागरूकता शामिल हैं। इस रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण आंकड़े और विश्लेषण पेश किए गए हैं जो विभिन्न राज्य खासकर मध्य प्रदेश की अपराध स्थिति को दर्शाते हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2024 की रिपोर्ट ने मध्य प्रदेश के लिए एक सकारात्मक बदलाव की घोषणा की है। राज्य ने पिछले वर्षों की तुलना में अपराध दर में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की है, जो एक स्वागत योग्य परिवर्तन है। यह रिपोर्ट न केवल राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार की ओर संकेत करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि राज्य सरकार और पुलिस बल की संयुक्त प्रयासों ने अच्छे परिणाम देने शुरू कर दिये है। क्यूंकि राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 4% की वृद्धि हुई है, जबकि मध्य प्रदेश में इन मामलों में भी कमी देखी गई है। यह राज्य की महिला सुरक्षा उपायों में सुधार का संकेत है।

NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में कुल अपराध दर में 15% की गिरावट आई है। विशेष रूप से, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 20% की कमी आई है, जो राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत है। बच्चों के खिलाफ अपराधों में भी 18% की कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा, संपत्ति से संबंधित अपराधों में 12% की कमी आई है, जो नागरिकों के लिए एक राहत की बात है।
मध्य प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य में पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, पुलिस बल अधिक प्रभावी और कुशलता से काम कर रहा है।

अपराध रोकने के लिए सरकार ने समुदाय आधारित पहलों को प्रोत्साहित किया है। विभिन्न समुदायों और पुलिस के बीच बेहतर संवाद और सहयोग से अपराध की रोकथाम में मदद मिली है। समाजिक जागरूकता अभियानों ने भी अपराध दर में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पहल और सिस्टम को दुरुस्त किया गया हैं, जिनमें महिला हेल्पलाइन, महिला पुलिस थानों की स्थापना, और महिलाओं के लिए सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधाएं शामिल हैं। इन पहलों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने में मदद की है।

पुलिस बल में तकनीकी उन्नति का उपयोग अपराध की रोकथाम और जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क, साइबर पुलिसिंग और डिजिटल सर्विलांस ने अपराधियों को पकड़ने और अपराध की घटनाओं को कम करने में मदद की है।

हालांकि अपराध दर में गिरावट एक सकारात्मक संकेत है, फिर भी राज्य को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि, ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों की दर अभी भी चिंता का विषय है। इन क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इसके अलावा, अपराध के नए रूप जैसे साइबर अपराध, जिनकी संख्या बढ़ी है, आर्थिक अपराधों में 11.1% और साइबर अपराधों में 24.4% की वृद्धि हुई है, जो डिजिटल सुरक्षा और वित्तीय धोखाधड़ी की बढ़ती चुनौतियों को दर्शाता है।

You Might Also Like

सम्पूरन जब ‘गुलज़ार’ हुए तो कईयों की जिंदगी भी गुलज़ार हो गई!

नीरज चोपड़ा यानी भारत का बाहु – बल, कैसे उन्होंने फेंका इतिहास रचने वाला एक थ्रो?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का Diplomatic कदम, 7 All Party Delegations विदेश दौरे पर

भारत के Short Range Air Defence System …पाकिस्तान को हराने में अहम योद्धा!

IPL में विदेशी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से पलट सकता है Playoffs का गणित

TAGGED: crime rate, decline, madhya pradesh, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

शिवराज सरकार ने लाड़ली-बहना के प्रचार पर 33 करोड़ फूंक दिए !

2 वर्ष पहले

27 वर्षों के बाद भाजपा की वापसी और आम आदमी पार्टी सत्ता से बेदखल!

सम्पूरन जब ‘गुलज़ार’ हुए तो कईयों की जिंदगी भी गुलज़ार हो गई!

अमर रफ़ी साहब की याद में…!

केरल में बुखार से दो मौतें, निपाह वायरस होने का संदेह

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 05 16 at 2.24.47 PM - The Fourth
World

क्या तालिबान भारत से नज़दीकियाँ बढ़ा रहा है? भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक नई विदेश नीति की दिशा

1 दिन पहले
WhatsApp Image 2025 05 15 at 4.18.59 PM - The Fourth
World

बलूच महिलाओं का दमन और विद्रोह!

2 दिन पहले
WhatsApp Image 2025 05 15 at 3.51.38 PM - The Fourth
India

भारतीय वायुसेना की बड़ी सफलता, Defence System को जाम कर कुछ Minutes में पूरा किया Operation

2 दिन पहले
imf logo - The Fourth
World

आतंक के दलाल को फिर Bailout, क्या IMF पर विश्वास करना चाहिए?

3 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?