By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: महावीर जयंती: भगवान महावीर के उपदेशों का उत्सव
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 10 at 11.41.29 AM - The Fourth
Religion

महावीर जयंती: भगवान महावीर के उपदेशों का उत्सव

Last updated: अप्रैल 10, 2025 11:42 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 11 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारत हमेशा से ही धर्म, अनेक मत-पंथ, संप्रदायों की जननी रहा हैं। समय-समय पर अनेक महापुरुष इस धरा पर अवतरित हुए और इसे अपने ज्ञान से सींचा। ऐसे ही एक महापुरुष जैन धर्म के 24वें और आखिरी तीर्थंकर भगवान महावीर थे, जिनकी जयंती (महावीर जयंती) जैन समुदाय का एक बेहद ही अहम और श्रद्धास्पद त्योहार होता हैं। महावीर जयंती का आयोजन चैत्र माह की 13वीं तिथि को किया जाता है, जो आमतौर पर अप्रैल या मई के बीच पड़ती है। इस दिन जैन धर्म के अनुयायी भगवान महावीर के जीवन और उनके उपदेशों को याद करते हैं और उनका पालन करने का संकल्प लेते हैं।

भगवान महावीर का जन्म 599 BC में वैशाली या नालंदा जिले में हुआ था। उनके पिता सिद्धार्थ इक्ष्वाकु वंश के क्षत्रिय और कुंडलपुर के राजा थे वहीं उनकी माता त्रिशाला लिच्छवी गणराज्य की राजकुमारी थी। उनके जन्म का नाम “वर्धमान” था। इसके पीछे का कारण यह था कि उनके जन्म के बाद राज्य में सुख-समृद्धि और उन्नति का आगमन हुआ। राजपरिवार का एक सदस्य होने के नाते उनकी पास सभी सुख-सुविधाएं थीं। लेकिन 30 साल की उम्र में उन्होंने अपना घर-परिवार और सभी प्रकार के सुखों का त्याग कर संन्यास लेने का फैसला किया। उन्होंने साधना के माध्यम से ज्ञान की प्राप्ति के लिए 12 सालों तक अनेक कष्टों को सहते हुए कठोर तपस्या की। इस साधना के बाद उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई, जिससे उन्होंने जीवन के सत्य को समझा।

भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य, अस्तेय (चोरी से बचना), ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह (वस्तु की अधिकता से बचना) के सिद्धांतों पर जोर दिया। इस दिन जैन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती हैं। भगवान महावीर का अभिषेक किया जाता हैं। इसके बाद प्रतिमा को रथ में बैठकर शोभा यात्रा भी निकाली जाती हैं। जैन धर्म मानने वाले इस दिन व्रत रखते हैं और उनके उपदेशों का पालन करते हैं। इस दिन गरीबों और ज़रूरतमंदों को दान भी दिया जाता हैं।

महावीर जयंती केवल जैन समुदाय के लिए नहीं बल्कि सनातन धर्म की सभी शाखाओं के लिए एक विशेष पर्व हैं। यह दिन भगवान महावीर के आदर्शों और उनके उपदेशों का पालन करने की प्रेरणा देता हैं। महावीर जयंती हमें अहिंसा, सत्य, और शांति का मार्ग दिखाती है और इन सिद्धांतों के आधार पर अपना जीवन चलाने की प्रेरणा देती है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Aparigraha, Brahmacharya, Jainism, Lord Mahavir, Mahavir Jayanti, Path of Truth, Religion, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

article 1 - The Fourth
Cities

कोर्ट जा सकता है कादरी की आयोग्यता का मामला

5 महीना पहले

उज्जैन में स्थापित होगी 1 मार्च को विश्व की पहली ग्रीनविच ‘वैदिक घड़ी’ !

मध्य प्रदेश के गांव का नाम गाली जैसा , परेशान हैं गांववाले !

रोल्स-रॉयस ने रिलीज़ की वर्ल्ड मोस्ट एक्सपेंसिव कार

महिला विश्वकप…भारतीय क्रिकेट टीम में ‘लेडी विरेंद्र सेहवाग’ की वापसी, घोष भी घायल

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?