By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मानसून सत्र में हुए आम आदमी पार्टी के तीन निलंबन
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Politics

मानसून सत्र में हुए आम आदमी पार्टी के तीन निलंबन

राघव चड्ढा को संसद से निलंबित कर दिया गया है।

Last updated: अगस्त 12, 2023 6:18 अपराह्न
By Ankit Kumar 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा को संसद से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व निलंबित आप सांसद संजय सिंह के निलंबन की अवधि भी बढ़ा दी गई है। दोनों सांसदों को विशेषाधिकार समिति की जांच रिपोर्ट आने तक संसद सत्र में आने की अनुमति नहीं है। राघव चड्ढा पर कई सांसदों ने प्रस्ताव पर नकली हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया था। ये बात 7 अगस्त की है जिस दिन “दिल्ली सेवा बिल” पास कराया जाना था। इसी पर राघव चड्ढा ने इस बिल को सेलेक्ट कमेटी में भेजने की मांग रखी थी और साथ ही इसके समर्थन में अन्य सांसदों के नाम दिए। इनमें से 5 सांसदों का कहना है कि राघव ने बिना उनके सहमती के उनके नाम समर्थन सूची में डाले, साथ ही उनके हस्ताक्षर भी कर दिए जिसके कारण राघव पर ये कार्यवाई की गई है। पांच सांसदों में 3 बीजेपी, 1 बीजेडी और 1 सांसद एआईएडीएमके के हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे को संसद में उठाया और जनता से मांग की जिसके बाद राघव चड्ढा को विशेषाधिकार समिति की ओर से नोटिस भेजा गया। अपनी सफ़ाई में राघव ने कहा कि उनके ऊपर लगाए हुए समस्त आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। उनकी दी हुई सूची में हस्ताक्षर नहीं थे, उन्होंने सिर्फ नाम दिए थे, जिसका अधिकार उनके पास था। उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि कोई उनसे सवाल करे। वे नहीं चाहते कि कोई उन्हें आईना दिखाए। वे नहीं चाहते कि कोई उनका विरोध करे। यही कारण है कि वे अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने और उनका विरोध करने वालों को रोकने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
यह इस मानसून सत्र में आम आदमी पार्टी का तीसरा निलंबन है। इससे पहले दो अन्य सांसद संजय सिंह और सुशील कुमार रिंकू को अमर्यादित व्यवहार के चलते इस सत्र से निलंबित किया गया था।इस पर कल सुशील कुमार रिंकू अपने निलंबन के विरोध में खुद को जंजीरों में जकड़कर संसद के बाहरी परिसर में पहुंचे। अब देखना यह है कि विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट में क्या सच सामने आता है।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

TAGGED: Aam Aadmi Party, aap, Committee, MP Raghav Chadha, MP Sanjay Singh, Parliament, suspension
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 1 3 - The Fourth
Cities

इंदौर में निर्धारित सड़कों पर चलेंगी ई-रिक्शा, तय किए 23 रूट

2 वर्ष पहले

महुआ मोइत्रा को cash-for-query मामले में लोकसभा से निष्कासित किया !

यूट्यूबर मनीष कश्यप “फौजी का बेटा हूं…झुकूंगा नहीं”

नीमच के छात्रावास में परोसा गया दूषित भोजन, कई छात्राएं पड़ी बीमार

शादी, दाढ़ी, तनख्वाह और बहन पर राहुल गांधी के दिल की बात ! 

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.17.54 PM - The Fourth
India

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 25 at 12.09.28 PM - The Fourth
Politics

परिवारवाद में सपा सबसे आगे…कांग्रेस- जदयू भी पीछे नहीं

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?