By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पटवारी घोटाले में कैंडल मार्च, भोपाल में महाआंदोलन का किया आह्वान
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
images 1 - The Fourth
India

पटवारी घोटाले में कैंडल मार्च, भोपाल में महाआंदोलन का किया आह्वान

जांच रिपोर्ट को पब्लिक किए बिना ही भर्ती पूरी की जा रही है।

Last updated: फ़रवरी 27, 2024 6:26 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती घोटाले का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार ने उम्मीदवारों का आक्रोश कम करने के लिए जांच समिति का गठन किया था, लेकिन कमेटी द्वारा भर्ती को क्लीन चिट दिए जाने के बाद एक बार फिर से उम्मीदवारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बार उम्मीदवारों ने सरकार से जांच रिपोर्ट को पब्लिक किए जाने की मांग की है। उम्मीदवारों का कहना है कि, “जांच रिपोर्ट को पब्लिक किए बिना ही भर्ती पूरी की जा रही है। इसी के खिलाफ उम्मीदवारों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के साथ ही उम्‍मीदवारों ने सोमवार शाम को प्रदेश के सभी जिला मुख्‍यालयों में कैंडल मार्च निकाला और पटवारी भर्ती रद्द किए जाने की मांग की हैं। इंदौर में नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के बैनर तले उम्मीदवारों ने इंदौर के भंवरकुंआ में कैंडल मार्च निकालकर आगामी 28 फरवरी को भोपाल में पटवारी भर्ती के खिलाफ महाआंदोलन करने का आव्हान किया है।

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य रंजीत किसानवंशी ने कहा कि, “सरकार जांच के नाम पर शिक्षा के दलाल और माफिया को बचाने का काम कर रही है। सरकार जांच रिपोर्ट जारी करने से क्यों पीछे हट रही है? जिस भर्ती में 40 से 50 प्रतिशत घोटाला हुआ है, उसमें सरकार फर्जीवाडा करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रही है। अब मध्य प्रदेश का छात्र व्यापम के दलालों और शिक्षा के माफियाओं पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक पीछे नहीं हटेगा। यह हमारा नारा है।”

एक ही कॉलेज से निकले थे कई टॉपर

बता दें कि 2023 पटवारी भर्ती में उस समय विरोध हुआ जब पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी किए गए। रिजल्ट में भिंड के NRI कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज से 10 में से 7 टॉपर निकले थे। वहीं टॉप 20 में से 13 टॉपर इसी कॉलेज से थे। यह कॉलेज बीजेपी विधायक संजीव कुशवाह का था, जिसके बाद उम्मीदवार ने जमकर हंगामा किया और राजधानी भोपाल में धरना-प्रदर्शन किया था।

पटवारी टॉपर सवालों के जवाब नहीं दे पाए

इसके साथ ही पटवारी टॉपर का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें एक मीडियाकर्मी पटवारी टॉपर से सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल करते नजर आए थे। इस वीडियो में देखा गया था कि, पटवारी भर्ती की टॉपर मध्य प्रदेश की राजधानी, प्रदेश में जिलों की संख्या और नर्मदापुरम संभाग में कौन से जिले हैं, इस तरह के सवालों के जवाब नहीं दे पाई थी। जिसके बाद से इस भर्ती पर प्रश्न उठा था।

पूर्व CM शिवराज ने दिए थे जांच के आदेश

इन मामलों के सामने आने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भर्ती प्रक्रिया रोक कर भर्ती के जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद जांच कमेटी बनाई गई और तय समय सीमा पर जांच सौंपने के आदेश दिए गए। हालांकि, जांच कमेटी ने जांच करने और उसकी रिपोर्ट सौंपने में काफी लेट-लतीफी की हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Candle march, controversy, exam candidates, government, madhya pradesh, Patwari recruitment scam, protest, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

GGOzFcsXEAAPgS8 65cc4ab2d3ab5 - The Fourth
Fourth Special

डिलेवरी के अगले दिन परीक्षा, 23 की उम्र में जज !

2 वर्ष पहले

इंदौर नगर निगम के फर्जी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

अंबानी को धमकी…20 करोड़ रु नहीं दिए तो हत्या कर देंगे”

पुरी समेत और कई राज्यों में निकल रही जगन्नाथ रथयात्रा

भोपाल मे पुलिस का गुंडाराज : पिता का दर्द, जानवरों की तरह पीटा मेरे बच्चे को

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?