By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अंबानी को धमकी…20 करोड़ रु नहीं दिए तो हत्या कर देंगे”
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
104770975 - The Fourth
India

अंबानी को धमकी…20 करोड़ रु नहीं दिए तो हत्या कर देंगे”

27 अक्टूबर की शाम को संदेश भेजा गया कि "अगर 20 करोड रुपए नहीं दोगे तो तुम्हारी हत्या कर देंगे, भारत में हमारे पास बेस्ट शूटर हैं"।

Last updated: अक्टूबर 28, 2023 5:22 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई।दुनिया के टॉप- 10 अमीरों में से एक मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है । ईमेल भेजकर फिरौती की मांग की गई। 27 अक्टूबर की शाम को संदेश भेजा गया कि “अगर 20 करोड रुपए नहीं दोगे तो तुम्हारी हत्या कर देंगे, भारत में हमारे पास बेस्ट शूटर हैं”। अंबानी के सुरक्षा प्रमुख की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात शक्ति खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कारोबारी मुकेश अंबानी को फिर जान से मारने से धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने उन्हें एक ईमेल भेजकर 20 करोड़ रुपए की मांग की हैं। कहा कि देश के बेस्ट शूटर्स से उनको मरवा देगा। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी को ये धमकी गुरुवार शाम को मिली। इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी अंबानी और उनके परिवार को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसके चलते पिछले साल 29 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सिक्योरिटी जेड कैटेगरी से बढ़ाकर जेड प्लस कर दी थी। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करते हैं। खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होता है।

दो साल मे तीन बार मिली धमकी

10 जनवरी 2023 को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने बताया था कि स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था। इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया था। 5 अक्टूबर 2022 को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का दो बार कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पहली बार कॉल दोपहर करीब 1 बजे आया और दूसरा कॉल शाम 5 बजे आया। इसके बाद से अस्पताल और एंटीलिया (मुकेश अंबानी का घर) की सुरक्षा बढ़ा दी गई। 15 अगस्त 2022 को भी मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट किया था।

जब एंटीलिया के पास विस्फोटक भरी कार

फरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर से विस्फोटक से लदी एक एसयूवी बरामद की गई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्‌ठी मिली थी। चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। इस केस में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे का नाम आया था। अभी एनआईए इस केस की जांच कर रही है।

हर जवान मार्शल आर्ट एक्सपर्ट

मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी दुनिया के किसी राष्ट्र अध्यक्ष की सिक्योरिटी जैसी है। पिछले दिनों भारत सरकार में उनकी सिक्योरिटी जेट केटेगरी से बढ़कर जेड प्लस कर दी थी। उनकी सुरक्षा पर 40 से 45 लख रुपए महीना खर्च होता है जिसका बोझ वह खुद उठाते हैं। उनकी सुरक्षा में तैनात हर जवान मार्शल आर्ट का एक्सपर्ट होता है। सीआरपीएफ कमांडो , हथियारबंद गार्ड्स , ड्राइवर , पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, और तलाशी लेने वाली टीम हमेशा उनके साथ चलती है। यह कमांडो 2 शिफ्ट में काम करते हैं। सीआरपीएफ लेवल का एक सुपरविजन अधिकारी हर समय नजर बनाए रखना है। उनके घर के आसपास का पूरा इलाका हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे से कर होता है। उनके घर आने जाने वाले लोगों के लिए स्क्रीनिंग करने वाले छः लोग तैनात रहते हैं।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: Ambani, mail, mumbai police, threat
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

l46120231124102111 - The Fourth
India

कतर अदालत का बड़ा फैसला! भारतीय नौसेना कर्मियों की अपील हुयी स्वीकार

3 वर्ष पहले

प्रज्वल रेवन्ना कांड को उजागर करने वाले BJP नेता मुसीबत में घिरे

बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव कई लोग घायल

The Motorcycle diaries! कैसे एक यात्रा ने जन्म दिया एक महान क्रांतिकारी को

DeepSeek: China का AI startup जिसने Global Tech Market में मचाई हलचल

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?