By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मुंबई में तूफ़ान से तबाही, बिलबोर्ड गिरने से 14 लोगों की मौत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
2024 05 13T135037Z 2038550134 RC2PP7AFLJW7 RTRMADP 3 INDIA WEATHER STORM 1715666171 - The Fourth
India

मुंबई में तूफ़ान से तबाही, बिलबोर्ड गिरने से 14 लोगों की मौत

यह बिलबोर्ड लगभग 17,040 वर्ग फुट का था।

Last updated: मई 14, 2024 5:51 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई में सोमवार को आंधी के कारण घाटकोपर इलाके में एक बिलबोर्ड गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है और 74 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है, जबकि 30 से अधिक घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बिलबोर्ड पंत नगर में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे एक पेट्रोल पंप पर गिरा, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यह होर्डिंग लगभग 17,040 वर्ग फुट का था। इसका लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे बड़े बिलबोर्ड के रूप में दर्ज था।

MDRF और MMRDA की टीमों ने लोगों को बचाया

सोमवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और उसके बाद बारिश ने शहर में कहर बरपाया। इस दौरान एक विशाल विज्ञापन होर्डिंग उखड़ गया, कई घरों और एक पेट्रोल पंप पर गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। सोमवार देर रात तक मुंबई फायर ब्रिगेड, MDRF और MMRDA की टीमें मलबे में फंसे 60 से ज्यादा लोगों को बचाने में कामयाब रहीं।

वडाला में भी एक बहुमंजिला गिरी

एक अन्य घटना में, वडाला में श्रीजी टावर्स के पास एक बहुमंजिला स्टील पार्किंग दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें करीब एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। धूल भरी आंधी से जुड़ी अन्य घटनाओं में कम से कम दो और लोगों की मौत हो गई, सड़क यातायात बंद हो गईं और 66 मिनट तक हवाई अड्डे का संचालन भी प्रभावित रहा।

मुख्यमंत्री ने मुआवजे का ऐलान किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी और मुंबई पुलिस को इस त्रासदी की जांच करने का आदेश दिया है। शिंदे ने मरने वाले सभी के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि मैंने बीएमसी अधिकारियों को मुंबई में सभी बिलबोर्ड का ऑडिट करने और शहर से अवैध बिलबोर्ड को हटाने का आदेश दिया है।

कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई पुलिस ने ‘ईगो मीडिया’ के मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मालिक भावेश भिंडे और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 304, 338 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Billboards, Ghatkopar, Limca Book of Records, MDRF, MMRDA, mumbai, Strom, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260320 WA0017 - The Fourth
Religion

Chaitra Navratri 2026 Day 2: तप, त्याग और शक्ति का प्रतीक है माँ ब्रह्मचारिणी

4 महीना पहले

सड़क किनारे खड़ा ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, हादसे में 4 लोगो की मौत और 3 घायल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में सजे अलग-अलग थीम पर माँ दुर्गा के पंडाल

मध्यप्रदेश में शिवराज ही सीएम चेहरा, राजस्थान में वसुंधरा पर भरोसा नहीं !

गुजरात के पंचमहल में बड़ा हादसा, जवानों से भरी बस पलटी, 38 जवान घायल

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?