By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पूर्व पीएम एच. डी. देवेगौड़ा के पोते के खिलाफ़ यौन शोषण का आरोप
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Swastika Website 49 - The Fourth
India

पूर्व पीएम एच. डी. देवेगौड़ा के पोते के खिलाफ़ यौन शोषण का आरोप

प्रज्वल रेवन्ना के 1 हजार से भी ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं।

Last updated: अप्रैल 29, 2024 8:03 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी मतदान के बीच कर्नाटक में एक बड़े ‘सेक्स स्कैंडल’ के आरोपों ने राज्य की राजनीति में उथल- पुथल मचा दी है। कर्नाटक सरकार ने जनता दल सेक्युलर (JDS) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाले कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का फैसला किया है।

प्रज्वल रेवन्ना के कुछ वीडियो हाल के दिनों में हासन जिले से वायरल हो रहे हैं। प्रज्वल पर आरोप है कि, उन्होंने सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण किया और उसकी विडियो रिकॉर्डिंग भी की है। जो रिकॉर्डिंग सामने आई हैं, उनमें घर में काम करने वाली मेड से लेकर हाई प्रोफाइल महिलाएं तक शिकार बनी हैं। प्रज्वल रेवन्ना के 1 हजार से भी ज्यादा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

एक पीड़िता ने खुद बताई आपबीती

पीड़ित महिलाओं में से एक, रेवन्ना के घर की मेड ने रेवन्ना पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है और FIR दर्ज़ कराई है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में लिखा है कि, “6 महिला स्टाफ सदस्यों वाले घर में, जब भी प्रज्वल रेवन्ना घर लौटते थे तो हमें डर सताता था। यहां तक कि पुरुष सहकर्मियों ने भी हमें सावधानी बरतने के लिए आगाह किया था। पिता एच. डी रेवन्ना और पुत्र प्रज्वल रेवन्ना दोनों महिला श्रमिक का अक्सर यौन उत्पीड़न करते थे।”

महिला ने आगे आरोप लगाया कि “जब भी एच. डी रेवन्ना की पत्नी वहां नहीं होती थी, वह महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाता था और फल देते समय उन्हें छूता था। वह साड़ी की पिन निकाल लेता था और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था। पीड़ित महिला ने होलेनरासीपुर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।” पुलिस ने IPC की धारा 354A, 354D, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

महिला की बेटी से भी किया अनुचित व्यवहार

महिला ने यह भी कहा कि, “प्रज्वल ने एक वीडियो कॉल के दौरान मेरी बेटी के साथ अनुचित व्यवहार किया। बार-बार कॉल करने के बाद मेरी बेटी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।”

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि, उसने अन्य पीड़ितों के अनुभव साझा करने वाले ऑनलाइन वीडियो देखने के बाद आगे बढ़कर रेवन्ना और प्रज्वल का नाम लेने का फैसला किया। अपने मामले का डिटेल्स देते हुए उन्होंने दावा किया कि दुर्व्यवहार 2019 और 2022 के बीच हुआ था।

जाँच के लिए बनायीं गई 3 सदस्यों की SIT टीम

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नागलक्ष्मी चौधरी द्वारा सरकार को लिखे पत्र के बाद कर्नाटक सरकार ने प्रज्वल से जुड़े कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया। राज्य सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय SIT का नेतृत्व IPS अधिकारी विजय कुमार सिंह करेंगे और DG CID सुमन डी पेन्नेकर और IPC अधिकारी सीमा लाटकर टीम के सदस्य होंगे।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Karnataka, Prajwal Revanna, sexual assault, sexual exploitation, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 2 3 - The Fourth
India

देशभर में हीटवेव का जानलेवा सितम, बीते 24 घंटो में 5 और लोगों की मौत !

2 वर्ष पहले

लगातार विवादों के चलते, OMG 2 की रिलीज बढ़ेगी आगे

उच्च शिक्षा संस्थानों के माहौल को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू चिंतित

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

रेलवे यूनियनों ने 1 मई से ट्रेनें रोकने की दी धमकी!

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?