By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Qualifier-2 में पंजाब ने मुंबई को हराकर 11 साल बाद रखा Final में कदम
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 06 02 at 10.27.04 AM - The Fourth
Sports

Qualifier-2 में पंजाब ने मुंबई को हराकर 11 साल बाद रखा Final में कदम

पंजाब किंग्स का मुकाबला बेंगलुरू से होगा

Last updated: जून 2, 2025 10:32 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 9 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

IPL 2025 रोमांच से भरा रहा है और अब इसका समापन भी एक नए विजेता के साथ होने जा रहा हैं। रोमांचक Qualifier-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर Final में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला बेंगलुरू से होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और बल्लेबाज़ी का जादू एक बार फिर देखने को मिला, जिसने पंजाब को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत तक पहुंचा दिया।

मुंबई की तेज़ बल्लेबाज़ी

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इससे मुंबई को ज़्यादा फर्क नहीं पड़ा। बाद में आए Jonny Bairstow (38) और तिलक वर्मा (44) ने तेज़ रफ्तार से बल्लेबाज़ी की। सिर्फ 7 overs में 70 तक पहुंच गया था। इन दोनों के आउट होने के बाद भी मुंबई की रनगति बनी रही। सूर्यकुमार यादव (44) और नमन धीर (37) ने चौकों छक्कों की बरसात कर दी। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 15 रन बनाए। राज बावा 8* पर नाबाद रहे। इन सभी तेज़ पारियों की बदौलत मुंबई ने 6 विकेट खोकर 203 रन का एक मज़बूत स्कोर खड़ा किया।

पंजाब की गेंदबाज़ी रही फीकी

पंजाब के गेंदबाज़ इस अहम मैच में थोड़े महंगे साबित हुए। Azmatullah Omarzai ने 4 overs में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा युज़वेंद्र चहल, वैशाख विजय कुमार और Marcus Stoinis को 1-1 विकेट मिला। पंजाब की ओर से सबसे किफायती रहे Marco Jansen, जिन्होंने 4 overs में 30 रन देकर 1 विकेट लिया।

अय्यर की कप्तानी पारी ने पंजाब को दिलाई जीत

204 के एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही जब इस साल शानदार फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह (6) जल्द ही पैवेलियन लौट गए। प्रियांश आर्य (20) एक अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। Josh Inglis ने 38 रन की उपयोगी पारी खेली। एक समय स्कोर 72/3 था और ऐसा लग रहा था कि मुकाबला मुंबई के पक्ष में झुकता जा रहा है। लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर (87*) तो कुछ और ही सोचकर आए थे। इतने अहम मैच में उन्होंने वो पारी खेली जो दर्शकों को लंबे वक्त तक याद रहेगी। उन्हें नेहाल वडेरा (48) का भी अच्छा साथ मिला। दोनों ने 4th विकेट के लिए 84 रन जोड़कर टीम को मज़बूत स्थिति में ले गए। श्रेयस अंत तक नाबाद रहे और पंजाब को जीत दिलाकर ही लौटे।

मुंबई की गेंदबाज़ी रही बिखरी हुई

मुंबई की ओर से Impact Player अश्वनी कुमार सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, उन्होंने 2 विकेट लिए लेकिन 55 रन लुटाए। उनके अलावा Trent Boult और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला। बाकी गेंदबाज़ों का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा और वे श्रेयस अय्यर के सामने बेबस नज़र आए।

इस बार IPL को मिलेगा नया विजेता

इस जीत के साथ पंजाब ने 11 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने इस साल अपनी पूरी छवि ही बदल दी हैं। हर मोर्चे पर पंजाब का कायापलट साफ नज़र आया हैं। अब Final में उनका मुकाबला होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से, जो खुद भी अपने पहले खिताब का इंतज़ार कर रही है। जो भी टीम जीते, एक बात तय हैं कि इस बार IPL को मिलेगा एक नया विजेता। दोनों ही टीमों ने पूरे season में ज़बरदस्त जज़्बा दिखाया है और cricket प्रेमियों को रोमांच से भर देने वाले कई यादगार पल दिए हैं। Final से पहले ही इन दोनों टीमों ने दिल जीत लिए हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: cricket, ipl 2025, mumbai indians, Punjab Kings, Qualifier-2, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

draft 2 - The Fourth
India

Suicide या Murder? OpenAI में काम करने वाले Indian NRI की मौत, एक केस का बनने वाला था गवाह!

1 वर्ष पहले

इंदौर में होली-जुम्मे पर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम!

एक रिटायर्ड प्रोफेसर की जिद ने बदल दी बंजर जमीन की तकदीर!

गुना में महिला CSP और TI से मारपीट, 15 लोग गिरफ्तार

आखिर क्यों चर्चित है इंदौर की रंगपंचमी, कब हुई थी इसकी शुरुआत !

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?