By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: राहुल गांधी मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
heavy rain 9 - The Fourth
Politics

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए !

4 अगस्त 2018 को मानहानि का मामला दर्ज़ कराया था।

Last updated: जुलाई 29, 2024 6:24 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मानहानि मामले में आज यूपी के सुल्तानपुर जिले की MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। पिछली कई तारीखों से वह गैरहाजिर चल रहे थे। 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी पर मानहानि का केस दर्ज़ कराया था। इस केस में अब राहुल गांधी का बयान दर्ज़ होना है। इस दौरान किसानों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रशासन द्वारा जमीन कब्‍जाने का आरोप लगाया है।

MP-MLA कोर्ट में राहुल गांधी के दर्ज़ होंगे बयान

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज सुल्‍तानपुर MP-MLA कोर्ट के समक्ष पेश होना है। कर्नाटक में आयोजित एक रैली में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए विवादित बयान को लेकर सुनवाई होनी है। मानहानि मामले में राहुल गांधी के बयान दर्ज़ होना हैं। पिछली कई तारीखों से वह गैर हाजिर चल रहे थे।

क्या है मामला ?

बीजेपी के स्थानीय नेता विजय मिश्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेंगलुरु में 2018 में पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसको लेकर 4 अगस्त 2018 को मानहानि का मामला दर्ज़ कराया था। कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को 20 फरवरी को जमानत दी थी। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अपना बयान दर्ज़ कराने के लिए कांग्रेस नेता को 26 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था।

आज पेशी का अंतिम मौका

बता दें कि राहुल गांधी ने बीते फरवरी माह में सुल्‍तानपुर कोर्ट पहुंचकर जमानत करवा ली थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दिसंबर 2023 में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके बाद वह कोर्ट में हाज़िर हो गए थे। कोर्ट ने 26 जुलाई को पेश होने का अंतिम मौका देकर उत्‍पीड़नात्‍मक कार्यवाही की बात कही थी। इसके चलते राहुल गांधी आज सुल्‍तानपुर पहुंचें।

राहुल गांधी का बयान

मानहानि मामले में राहुल गांधी ने अपनी तरफ से सफाई दी और खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, “ये सारा मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित है। सरकार के दबाव में आकर मेरे ऊपर इस तरह का इल्जाम लगाया गया है। मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। मैंने कभी भी किसी गलत भाषा का प्रयोग करके मानहानि नहीं की है, सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आरोप लगाया गया है”।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Amit Shah, bjp, congress, Defamation, Rahul Gandhi, thefourth, thefourthindia, Uttar Pradesh, Vijay Mishra
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

acj 1501 new indian passport jpg - The Fourth
India

फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ, 19 विदेशी नागरिक और 23 एजेंट गिरफ्तार

1 वर्ष पहले

12 सालों के बाद भारत आएंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री 

MUDA घोटाले को लेकर विधायकों ने रातभर विधानसभा में किया विरोध प्रदर्शन

संभालता पंजाब : नशा बेचने वालों को समाज-निकाला दे रहे गांववाले

WHO ने मंकीपॉक्स वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया !

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?