By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भोपाल में बिना अनुमति से चला रहे एक चिल्ड्रन होम से 26 लड़कियां गायब
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
q4vd7scs children home bhopal 1200 - The Fourth
India

भोपाल में बिना अनुमति से चला रहे एक चिल्ड्रन होम से 26 लड़कियां गायब

Tagline- इसके अलावा वे बच्चियों से ईसाई धार्मिक प्रैक्टिस करवा रहे थे।

Last updated: जनवरी 6, 2024 7:27 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक NGO के चिल्ड्रन होम से बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया है। भोपाल के तारा सेवनिया के इलाके में बिना अनुमति के संचालित हो रहे चिल्ड्रन होम से एक लड़का और 26 बच्चियां गायब हो गईं हैं। मामला सामने आने के बाद परवलिया पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई हैं। वहीं, राष्ट्रीय बाल आयोग ने संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि इसमें 68 बच्चियों के रहने की एंट्री है, लेकिन यहां मात्र 41 बच्चियां मिलीं हैं। मामले की जांच की जा रही है।

चिल्ड्रन होम में कई राज्यों की बच्चियां

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने भी मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र लिखा है। आयोग ने CM से सात दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने 6 दिसंबर को आंचल मिशनरी संस्था द्वारा संचालित चिल्ड्रन होम का निरीक्षण किया। चिल्ड्रन होम में सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, बालाघाट के अलावा गुजरात, झारखंड और राजस्थान की बच्चियां भी रहती हैं। NGO संचालक ने भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में ‘आंचल’ नाम से चिल्ड्रन होम बनाया है।

कहां से मिलता है संस्था को फंड

जानकारी के मुताबिक, यहां के संचालक अनिल मैथ्यू ने सरकारी प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए जो बच्चे सड़कों से रेस्क्यू किए उनको अपने चिल्ड्रन होम में रखा है। लेकिन उन्होंने बिना सरकार को सूचना दिए ऐसा किया। इसके अलावा वे बच्चियों से ईसाई धार्मिक प्रैक्टिस करवा रहे थे। संस्था को जर्मनी से फंड मिलता है। बताया जा रहा है कि, 6 साल से 18 साल तक की 40 से ज्यादा लड़कियों में अधिकांश हिंदू हैं।

CWC के सामने नहीं किया पेश

मध्यप्रदेश सरकार ने एक NGO को चाइल्ड हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों को सुनने और मुश्किल में फंसे बच्चों को रेस्क्यू करने का काम सौंपा हुआ है।

चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर आए डिस्ट्रेस और मुश्किल में फंसे बच्चों के कॉल के आधार पर NGO के कर्मचारियों ने साल 2020 से रेस्क्यू शुरू किया था। भोपाल की बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश करने के बजाय इस संस्था ने बच्चों को सीधे चिल्ड्रन होम में रखा। नियम के मुताबिक, CWC के सामने पेश कर, उन्हें बालिका गृह में भेजा जाना था।

शिवराज सिंह ने की जांच की मांग

वहीं इस मामले के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने X पर लिखा कि, “भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बालगृह से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने और त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।”

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: Balaghat, bhopal, Chhindwara, children missing, germany, gujarat, Jharkhand, madhya pradesh, missionary organization, National Children Commission, ngo, Raisen, rajasthan, sehore, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 28 at 11.58.54 AM - The Fourth
Sports

लखनऊ ने हैदराबाद को हराया, शार्दुल और Pooran चमके

1 वर्ष पहले

वंदे मातरम विवाद के बीच Congress में निपटाने का खेल शुरू

किसी दार्शनिक से कम नहीं थे मैजिसियन हैरी हूडिनी…सफाई से असंभव को संभव कर दिखाने का भ्रम फैला लेते थे!

इंदौर में दोस्त को ‘अप्रैल फूल’ बनाने के चक्कर में 10वीं के छात्र की गई जान

बुल्डोजर से डरा रहे मध्यप्रदेश के मंत्री

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?