By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Raksha Bandhan 2023 : इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Religion

Raksha Bandhan 2023 : इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन

भद्रा में क्यों नहीं बांधते हैं राखी।

Last updated: अगस्त 23, 2023 6:55 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जिसे मनाते तो सिर्फ एक दिन हैं, लेकिन इससे बनने वाले रिश्ते जिंदगी भर निभाए जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। हमारे भारत में वैसे तो कई तरह के पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार का अलग ही अपना महत्व है। हर साल ये पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती हैं,और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई प्रेमरूपी रक्षा धागे को बंधवा कर बहन की उम्र भर रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। हालांकि इस साल भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन एक नहीं बल्कि 2 दिन माना जा रहा है। जानिए इसका क्या कारण है।

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया

हर साल सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है और इस साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस साल 30 अगस्त को पूर्णिमा वाले दिन भद्रा का साया है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि यदि श्रावण पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया हो तो भद्राकाल तक राखी नहीं बांधी जा सकती है। उसके समापन के बाद ही राखी बांधी जा सकती है, क्योंकि भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस साल रक्षाबंधन का पर्व 30 और 31 अगस्त दो दिन का मनाया जाएगा।

भद्रा में राखी क्यों नहीं बांधते हैं

कहा जाता है कि शूर्पणखा ने अपने भाई रावण को भद्रा काल में राखी बांध दी थी, जिस वजह से रावण के पूरे कुल का सर्वनाश हो गया। इसलिए ऐसा माना जाता है कि भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। यह भी कहा जाता है कि भद्रा में राखी बांधने से भाई की उम्र कम होती है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2023

• 30 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त- रात 09 बजकर 01मिनिट से है।
• 31 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त: सूर्योदय काल से सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक है।

2023 में रक्षाबंधन कब है 30 या 31 अगस्त

पंचांग के अनुसार सावन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से हो रही है। इसका समापन 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर होगा। 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत से ही यानी सुबह 10 बजकर 58 मिनट से भद्रा शुरू हो जा रही है और रात 09 बजकर 01 मिनट तक है। ऐसे में 30 अगस्त को भद्रा के कारण राखी बांधने का मुहूर्त दिन में नहीं है। इस दिन रात में 9 बजे के बाद राखी बांधने का मुहूर्त है। इसके अलावा 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक है। ऐसे में 31 अगस्त को सुबह 7 बजे तक बहनें भाई को राखी बांध सकती हैं। इस प्रकार से इस साल रक्षाबंधन 2 दिन 30 और 31 अगस्त को मनाया जा सकता है।

You Might Also Like

Mahashivratri क्यों है सबसे खास रात, धार्मिक परंपरा से लेकर आध्यात्मिक विज्ञान तक की पूरी कहानी

Basant Panchami पर धार की भोजशाला में वाग्देवी पूजन

Basant Panchami और वाग्देवी की विरासत जो आज भी भारत से दूर है

डागडुशेठ गणपति मंदिर में माघी गणेश जयंती का आयोजन

जैतगढ़ का रहस्यमय मां जयंती मंदिर – पिंडी रूप में विराजमान हैं देवी

TAGGED: Bhadrakal, brother, festival, hindu, Hinduism, moon, rakhi, Rakshabandhan, relationships, Sawan, sister, sisters brother relation
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 20 at 9.55.17 AM - The Fourth
Fourth Special

International Day of Happiness में जानिये की ख़ुशी जीवन का सार है या मात्र एक छलावा?

12 महीना पहले

पीएम मोदी ने हंगामा करने वाले सांसदों को दी नसीहत !

आगरा में क्रिकेटर को अनूठा सम्मान, दीप्ती शर्मा के नाम पर सडक़

अहमदाबाद में देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन बनकर हुआ तैयार

बच्चों से नग्न बदन पुतवाने वाली मां को मिली रिहाई, कही दिल की बात !

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 08 26 at 10.56.58 PM - The Fourth
Religion

गणेश चतुर्थी: विघ्नहर्ता के स्वागत का पर्व

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 05 12 at 11.04.50 AM - The Fourth
Religion

बुद्ध पूर्णिमा : शांति और करुणा का पर्व

10 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 04 29 at 5.53.32 PM - The Fourth
Religion

अक्षय तृतीया: समृद्धि और शुभ कर्मों का पर्व

10 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 04 11 at 5.51.53 PM - The Fourth
Religion

हनुमान जन्मोत्सव: शक्ति, साहस और सेवा का पर्व

11 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?