By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: रियलिटी शो का रियलिटी चेक
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
MediaWise IFCD Zine promo image Reality Check 2023 - The Fourth
Entertainment

रियलिटी शो का रियलिटी चेक

Last updated: सितम्बर 22, 2023 7:35 अपराह्न
By Ankit Kumar 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

रीऐलिटी शोज आज के Entertainment Industry का वो हिस्सा बन चुका है, जिसकी एक अलग दुनिया है। जहां पर आपको सितारे किसी कैरिक्टर मे नजर नहीं आते। जहां परदे पर लोग दिखते तो हैं, मगर काल्पनिक रूप मे नहीं, बल्कि अपने असली स्वरूप मे। वहाँ बातें किसी स्क्रिप्ट के मुताबिक नहीं होती। वहाँ इंसान मौजूदा स्थिति मे जो उचित लगे, वो कह सकता है या कर सकता है। लोगों को कला की दुनिया का रंगीन और काल्पनिक पहलू नहीं बल्कि वास्तविक और असली पहलू दिखलाया जाता है। लोग अपने चाहने वाले कलाकारों को वोट देते हैं और इन्ही वोट्स के जरिए वो शो मे बरकरार रहते हैं। जनता को अक्सर रीऐलिटी शोज के बारे मे बताया तो कुछ ऐसा ही जाता है, पर आखिर ये कितना सच है।
रीऐलिटी शोज के कान्सेप्ट को लेकर हमारे देश की युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा उत्सुक दिखाई पड़ती है। जो कुछ भी टीवी पर उन्हे दिखाई देता है, उसे सोलह आने सच माना करते है ये सो कॉल्ड “Die Hard Fans”। ये उत्सुकता कभी कभी भावनात्मक रूप भी ले लेती है। कभी ना कभी आपने भी दो लोगों को अपने मनपसंद के रीऐलिटी शो कन्टेस्टन्ट को लेकर एक दूसरे से बहस करते हुए देखा ही होगा। हम हिन्दुस्तानी भी अजीब हैं, किसी भी चीज को लेकर ईमोशनल हो जाते हैं। इसका नतीजा सिर्फ असल ज़िंदगी मे होने वाली चर्चाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट की दुनिया मे भी इसका जादू बिल्कुल प्रत्यक्ष दिखाई पड़ता है। चाहे बात फैन आर्मी बनाने की हो या फिर अपने पसंदीदा कॉनटेस्टेंट के विरोधी फैन आर्मी से लड़ाई की, जनता कहीं भी पीछे नहीं है। सोशल मीडिया पर चैट ग्रुप्स बनाकर शोज के बारे मे लंबी चर्चाएं होती हैं, बहस होते हैं, रैली और जुलूस की योजनाएं बनाई जाती हैं और रैली जुलूस निकाले भी जाते हैं।
जो भी किया जाता है, उन कॉनटेस्टेंट के प्रति अपने प्यार और समर्थन दिखाने के लिए किया जाता है। पर कभी कभी ये थोड़ा ज्यादा हो जाता है। क्योंकि असल मे रीऐलिटी शोज इतने भी रियल नहीं होते। काफी चीजें जो इन शोज मे दिखाई जाती है, उन्मे थोड़ी बहुत अतिशयोक्ति तो होती ही है, ताकी शोज मनोरंजक हो। साधारण बिजनस वाली बात है, अगर कोई कन्टेस्टन्ट ज्यादा एंटेरटैनिंग है, तो जजाहिर है ज्यादा लोग शो उसकी वजह से देखेंगे और उसको शो मे रखने पर शो के निर्माताओं को ज्यादा फायदा होगा। आब इन बातों को दिल से लगाकर और पूरी तरह से दुनिया बनाकर लोग खुद को इनके जीतने की वजह समझने लगते हैं, यह गलत है। नमूने के तौर पर बिग बॉस के कन्टेस्टन्ट के सपोर्ट मे लोग एक दूसरे को जान से मारने की धमकी तक दे दी गई थी।
ये वाकिए थोड़े भयावह संकेत देते हैं। इन वाकियों मे सबसे ज्यादा संख्या टीनएजर की है। आभिभावकों को भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि वो अपने बच्चों को यह समझाए कि रीऐलिटी शोज भी मनोरंजन का एक साधन ही है, इसे उसी तरह देखा भी जाना चाहिए। इन शोज को अपने जीवन की रीऐलिटी बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

राज संग शादी कर सामंथा ने सबको चौंकाया

पहले असरानी और अब सतीश शाह भी चले गए…बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर

असली हीरो की कहानी, “The Diplomat” के पीछे की शख्सियत

आज ही के दिन Premiere हुई ‘The Godfather’ आज भी सिनेमा के लिए एक बड़ी Inspiration

TAGGED: bollywood, entertainment industry, reality show, truth
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 1 5 - The Fourth
Health

स्टूडेंटस करते है सबसे ज्यादा स्मोक, कर्नाटक मे 21 वर्ष से कम उम्र वालो के सिगरेट पीने पर लगेगी रोक !

2 वर्ष पहले

आखिर और कितनी निर्भया?

Mental health खराब होने की वजह से काम छोड़ने वाले थे आमिर

चार साल में पिता से हुई प्रेरित, लड़कों संग ट्रेनिंग की…कहानी ऋचा घोष की जिन्हें लोग कहते हैं ‘लेडी धोनी’

जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की अटकलें तेज़, क्यूं बन गई ऐसी स्थिति?

You Might Also Like

article photos 6 - The Fourth
Fourth Special

छत्रपति संभाजी महाराज: शौर्य और बलिदान की गाथा

12 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 03 at 2.25.08 PM - The Fourth
Entertainment

97वें Oscar Awards: फिल्म जगत का सबसे बड़ा उत्सव

1 वर्ष पहले
article photos 3 - The Fourth
Entertainment

Grammy Awards 2025: संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न, नए सितारों की चमक

1 वर्ष पहले
WhatsApp Image 2025 01 16 at 2.34.02 PM - The Fourth
Entertainment

सैफ अब सेफ… लेकिन सिक्योरिटी के बावज़ूद कैसे हुई हमलावर की घर में एंट्री – एक्जिट?

1 वर्ष पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?