By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Indore: जल संकट के लिए शहर में शुरू हुआ “वंदे जलम अभियान”
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 04 03 at 7.05.19 PM - The Fourth
Cities

Indore: जल संकट के लिए शहर में शुरू हुआ “वंदे जलम अभियान”

शहर में बढ़ते जल संकट से निपटने के लिए इसकी शुरुआत हुई है।

Last updated: अप्रैल 3, 2024 7:10 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) की 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक 30 शहरों में पानी की कमी हो जाएगी, इनमे इंदौर का नाम भी शामिल है। गर्मी शुरू हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और इंदौर में पहले से ही पानी की कमी दिखना शुरू हो गई है। जहां शहर में नगर निगम का नल हर दूसरे दिन आता था, अब वह 2-3 दिनों में एक बार आ रहा है। इंदौर के कुछ इलाकों में तो हर 15 दिनों में लोगों को पानी का टैंकर बुलाना पड़ रहा है। नर्मदा लगभग आधी सूख गई है और अवैध बोरिंग के कारण भूमिगत जल का स्तर भी कम हो गया है।

ऐसे में शहर के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को कहा है कि इंदौर की समृद्धि मात्र प्रभावी जल प्रबंधन पर ही निर्भर है। इसी के चलते मंगलवार को ‘वंदे जलम’ अभियान की शुरुआत हुई है। शहर में बढ़ते जल संकट से निपटने के लिए संघमित्रा और विश्वम संगठनों ने आधिकारिक तौर पर इस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने इस कार्य में आम लोगों की भागीदारी की जरूरी भूमिका को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि शहर को बरसात के दिनों में पानी की हर एक बूंद को संरक्षित करने की जरूरत है।

इस अभियान का लक्ष्य है कि जल संरक्षण के लिए एक मुख्य रणनीति के रूप में बारिश के पानी के हार्वेस्टिंग को बढ़ावा मिले। इसके अलावा भूजल के पुनः सुधार के लिए छत पर बागवानी और देशी पेड़ लगाने जैसी पहल को प्रोत्साहित करना है।

दरअसल, भूमिगत जल की कमी का सामना करने वाले शहरों की सूची में इंदौर का भी नाम शामिल है। ऐसे में इंदौर की रैंकिंग पर गौर करते हुए, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बेंगलुरु जैसे संकट इंदौर में होने से रोकने के लिए सक्रिय उपायों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया है।

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बेंगलुरु के प्रसिद्ध नदी संरक्षणवादी प्रसन्ना प्रभु ने बारिश के पानी की हार्वेस्टिंग के महत्व पर जोर दिया और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए समाधानों की आवश्यकता पर जोर दिया है। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भूजल को फिर से भरने के लिए गड्ढों जैसी जल भंडारण सुविधाओं को प्रमुख रूप से अपनाने का प्रस्ताव रखा है।

ऐसे ही कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने पानी बचाने के तरीके साझा किए हैं।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: indore, Ravindra Natya Grah, thefourth, thefourthindia, Vande Jalam Campaign, water crisis, WWF
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 10 13 at 2.50.30 PM - The Fourth
India

IRCTC घोटाला : चुनाव से पहले RJD को झटका, कोर्ट में लालू – राबड़ी – तेजस्वी पर आरोप तय, हो सकती है 1-7 साल की सजा

11 महीना पहले

दतिया का चुनाव पटवारी के लिए परीक्षा की घड़ी

रीवा में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, न आ रही आवाज और न पहुंच पा रहा ऑक्सीजन

शिकागो में दो भारतीय छात्रों पर फायरिंग, एक की मौत 

आइए जानते है क्या है महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?