By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: रोहित-सूर्यकुमार की तूफ़ानी साझेदारी से मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से हराया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 21 at 10.50.37 AM - The Fourth
Sports

रोहित-सूर्यकुमार की तूफ़ानी साझेदारी से मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया

Last updated: अप्रैल 21, 2025 10:54 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 11 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराकर न सिर्फ दो points हासिल किए, बल्कि घरेलू fans का दिल भी जीत लिया। मैच में fans को तेज़तर्रार बल्लेबाज़ी, उभरती प्रतिभाओं की चमक और अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव, सब कुछ देखने को मिला।

Debutant आयुष छाए, जड़ेजा-दुबे की अहम साझेदारी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक़ नहीं रही और ओपनर रचिन रवींद्र सिर्फ़ 5 रन बनाकर pavilion लौट गए। शुरुआती झटके के बाद शेख रशीद (19) और debut कर रहे 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे (32) ने पारी को संभालते हुए 41 रनों की अहम साझेदारी की। अपने पहले ही मैच में आयुष ने confidence के साथ खेलते हुए 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से तेज़ 32 रन बनाए, जिससे रनगति तेज़ हुई। हालांकि दोनों बल्लेबाज़ों के आउट होने के बाद चेन्नई की रफ़्तार फिर थोड़ी धीमी पड़ गई थी। इस मुश्किल वक्त में रविंद्र जडेजा (53*) और शिवम दुबे (50) ने संयम से खेलते हुए 79 रन की अहम साझेदारी की और टीम की स्थिति को थोड़ा मज़बूत किया। Fans को अंत में एम.एस. धोनी से एक दमदार finishing पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो लय में नहीं दिखे और 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। चेन्नई ने 20 overs में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।

बुमराह फिर बने मुंबई के भरोसेमंद हथियार

मुंबई की ओर से भरोसेमंद जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाज़ी की और 2 विकेट झटके। Mitchell Santner ने भी कसी हुई गेंदबाज़ी कर एक विकेट अपने नाम किया। दीपक चाहर और अश्वनी कुमार को भी एक-एक सफलता मिली।

रोहित और सूर्यकुमार की क्लासिक बल्लेबाज़ी

177 के एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा (76) और Ryan Rickelton (24) ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। कुछ वक्त से खामोश चल रहे रोहित कल अपने पुरानी लय में दिखाई दिए और शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी की। उन्हें सूर्यकुमार यादव (68) का भी भरपूर साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 114* रनों की मैच विनिंग साझेदारी की। इन दोनों ने 9 विकेट और 26 गेंद शेष रहते मुंबई को जीत दिलाई। रोहित शर्मा “Man of the Match” चुने गए।

निष्कर्ष

मुंबई इंडियंस धीरे-धीरे लय में लौटती दिख रही है, जो उनके fans के लिए एक अच्छा संकेत है। Playoffs की दौड़ में अभी भी थोड़ा वक्त है और अगर टीम इसी तरह लगातार जीत दर्ज करती रही तो वो ज़रूर मज़बूती से अपनी दावेदारी पेश करेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तान बदलने का फैसला अब तक कोई बड़ा फर्क नहीं ला सका है। टीम को अगर टूर्नामेंट में बने रहना है, तो उन्हें अब से हर मैच जीतने की कोशिश करनी होगी। हालांकि चेन्नई के लिए एक अच्छी खबर ये ज़रूर हैं कि आयुष म्हात्रे के रूप में उन्हें एक उभरता हुआ सितारा मिला हैं, जिसने अपनी बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हैं।

You Might Also Like

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

TAGGED: Chennai Super Kings, cricket, ipl 2025, mumbai indians, rohit sharma, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 1 2 - The Fourth
India

पत्नी ने कहा संजीव भट्ट की गिरफ्तारी के पीछे है राजनीतिक साजिश

2 वर्ष पहले

इंदौर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ रहे व्यक्ति के पास से बरामद किया 19 लाख का सोना !

चीन ने बनाया ‘SUPER WEAPON’, क्या है ड्रैगन के असल इरादे?

सर्वे : मध्यप्रदेश में होगा टक्कर का मुकाबला

कीवियों ने बांग्लादेश को हराया, भारत भी टॉप-4 में, पाकिस्तान का सफर यहीं तक

You Might Also Like

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
Japan की इंसानों को धोने वाली मशीन ने दुनिया को किया हैरान
World

Japan की इंसानों को धोने वाली मशीन ने दुनिया को किया हैरान

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?