By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पत्नी ने कहा संजीव भट्ट की गिरफ्तारी के पीछे है राजनीतिक साजिश
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 1 2 - The Fourth
India

पत्नी ने कहा संजीव भट्ट की गिरफ्तारी के पीछे है राजनीतिक साजिश

संजीव की गिरफ्तारी को 2002 में हुए गुजरात दंगो के मामले से जोड़ जा रहा हैं।

Last updated: मार्च 29, 2024 7:55 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
6 Min Read
SHARE

कल पूर्व IPS अफसर संजीव भट्ट को 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। संजीव पर आरोप है कि, उन्होंने 1996 में राजस्थान के वकील समर सिंह राजपुरोहित को पालनपुर होटल रूम में हुए एक झूठे ड्रग्स के मामले में फसाया था। अदालत के इस फैसले के बाद जनता के बीच हलचल मच गई है। लेकिन इसका ज्यादा असर अगर किसी पर पड़ा है तो वो है संजीव का परिवार। संजीव के परिवार का कहना है कि संजीव को गलत तरीके से इस मामले में फसाया गया है। संजीव की बेटी आकाशी भट्ट ने तो यह तक कह दिया है कि सिर्फ संजीव ही है जो नरेंद्र मोदी को 2002 में हुए गोधरा गुजरात दंगो से जोड़ सकते हैं।

संजीव की पत्नी श्वेता ने संजीव की निर्दोषी का सबूत देते हुए एक 10 पन्नों की फाइल के X में एक ट्वीट साझा किया है। उस ट्वीट में उन्होंने 74 पॉइंट्स में पालनपुर मामले को समझाया है। श्वेता ने ट्वीट में लिखा है कि संजीव को उस अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है जो उन्होंने किया ही नहीं था।

यह मामला तब का है जब संजीव भट्ट 1996 में बनासकांठा के जिला पुलिस अधीक्षक (DSP) के रूप में तैनात थे। अप्रैल 1996 में, पालनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सुमेरसिंह राजपुरोहित नाम का एक व्यक्ति अवैध रूप से अफ़ीम बेच रहा था। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा था और उस छापे में उन्होंने सुमेरसिंह के नाम से पालनपुर होटल के बुक किए गए कमरे से अफीम बरामद किया था। अफीम बरामद होने के बाद सुमेरसिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज हो गया था।

हालाँकि, परीक्षण पहचान परेड में संजीव गवाहों की पहचान करने में असमर्थ रहे थे जिसके बाद उन्हें सुमेरसिंह की रिहाई का आदेश मिला था। इसके बाद संजीव ने आगे की जांच करने के निर्देश भी दिए थे जिससे यह पता लग पाए की किसने सुमेरसिंह पर अफीम के झूठे आरोप लगाए थे।

इसके छह महीने बाद ही सुमेरसिंह ने पुलिस निरीक्षक आई.बी. व्यास और न्यायाधीश आर.आर. जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी और उन पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने एक स्थानीय न्यायाधीश के आदेश पर उसे फसाया था। जिसके बाद एक जांच की गई थी और 2000 में एक क्लोजर रिपोर्ट दायर हो गई थी।लेकिन 2018 में गुजरात हाई कोर्ट को यह गुमराह किया गया था कि इस मामले में किसी प्रकार की जांच हुई ही नहीं हुई थी। जिसके बाद कोर्ट ने मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए थे। इस मामले को दोबारा खोला गया और संजीव पर सुमेरसिंह पर अफीम रखने के झूठे आरोप के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। ट्रायल कोर्ट ने संजीव के खिलाफ कम सबूत होने के बावजूद उन्हें दोषी ठहरा दिया था।

श्वेता ने फाइल में लिखा है कि संजीव के खिलाफ अभियोजन पक्ष का मामला पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी पर आधारित है। अभियोजन पक्ष के मामले में कई विसंगतियां पाई गई हैं। श्वेता ने इसका उदाहरण देते हुए लिखा है कि अभियोजन पक्ष ने मुख्य आरोपी आई.बी. व्यास को ही एक सरकारी गवाह बना दिया था। जब की व्यास ने खुद अपने पिछले बयानों में कहा था कि उन्होंने ही इस मामले में छापेमारी और जांच की थी। लेकिन एक सरकारी गवाह बनने के बाद उसने भी अपने बयान में संजीव को फंसाने के लिए अभियोजन पक्ष की मनगढ़ंत कहानी ही दोहराई।

श्वेता ने बताया कि, संजीव को किसी भी तरह के बचाव गवाह को बुलाने की अनुमति नहीं दी गई थी और उन्हें खुद भी अपने बचाव में गवाही देने नहीं दिया गया था। श्वेता ने निचली अदालत पर भी आरोप लगाए है कि निचली अदालत के जज ने भी संजीव को हाइयर कोर्ट में अपनी याचिका देने का समय नहीं दिया था। श्वेता अपने ट्वीट के अंत में लिखती है कि, “एक बार फिर, एक और ईमानदार अधिकारी का खतरनाक उदाहरण बनाया गया है, जबकि हम सिर्फ भय के साथ इसे चुपचाप देखते रहे।

संजीव के परिवार और उनके समर्थकों का ऐसा मानना ​​है कि गुजरात सरकार ने अपने खिलाफ संजीव की मुंहफट आदत होने के कारण उन्हें फंसाया है। संजीव उन अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने 2002 में हुए गोधरा गुजरात दंगों में गुजरात सरकार (भाजपा) की सच्चाई को उजागर किया था। संजीव की सजा की बहुत निंदा हो रही है। लोगों का मानना ​​है कि यह राजनीति से जुड़ा मामला है और संजीव को उनकी ईमानदारी की वजह से फसाया गया है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Akashi Bhatt, gujarat, IPS, Narendra Modi, Palanpur, Rajasthan lawyer, Samar Singh, Sanjeev Bhatt, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

whatsapp image 2023 11 30 at 11 sixteen nine - The Fourth
India

अमेरिकी एजेंसी ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप

3 वर्ष पहले

दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ा

आज की तारीख – 28: महान कवि हरिवंश राय बच्चन का जन्म!

लद्दाख की खूबसूरत वादियों में हुआ फैशन शो, बना World record !

UP की सिविल जज ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर मांगी इच्छाब मृत्यु!

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?