By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: फिल्मी दुनिया में ‘धूम’ मचाने वाले संजय गढ़वी का सफर थमा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
105327071 - The Fourth
India

फिल्मी दुनिया में ‘धूम’ मचाने वाले संजय गढ़वी का सफर थमा

अगली फिल्म श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बनाने की तैयारी थी।

Last updated: नवम्बर 20, 2023 6:26 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

फिल्म ‘धूम’ और ‘धूम 2’ के निर्देशक संजय गढ़वी का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ, जब संजय पार्क में टहलने निकले थे। वॉक करते हुए ही उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें म्रत घोषित कर दिया। उनके निधन के बाद कई जानी-मानी हस्तियों ने social media x पर पोस्ट करके दुख जताया है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है।

फिल्मी परिवेश में बीता संजय गढ़वी का बचपन

गुजराती साहित्यकार व निर्माता-निर्देशक मनुभाई गढ़वी के बेटे संजय अंधेरी वेस्ट की ग्रीन एकड़ सोसाइटी में रहते थे। वह कहते थे कि फिल्म कला उनके डीएनए में है। उनके पिता ने 1966 में ‘कुसुम बीनों रंग’नाम की फिल्म बनाई थी। जिसके प्रीमियम के समय संजय माँ की गर्भ में थे। फिल्मों की दीवानगी उन्हे मां से विरासत में मिली,जो ज्यादातर फिल्मों का पहला दिन पहला शो देखती थीं। संगीतकार कल्याणजी- आनंदजी उनके पिता के दोस्त थे, पंकज उधास व मनहर उधास उनकी मां के चचेरे भाई थे। दोनों गायक मामा उन्हे लोरियां सुनाया करते थे। ऐसे में संजय का बचपन फिल्मी परिवेश में बीता। जिसके कारण जब कॅरियर चुनने की बात आई तो उन्होंने फिल्म ही एकमात्र विकल्प चुना।

2001 में कि अपने कॅरियर की शुरुआत

निर्देशक के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत के बाद संजय नें 2001 में अपनी पहली फिल्म ‘’तेरे लिए’’ बनाई। इस फिल्म में किशोर बच्चों की कहानी थी,जो म्यूजिक बैंड बनाकर पहचान के लिए संघर्ष करते है।लेकिन उनकी इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और ये बॉक्स ऑफिस पर भी फ्लॉप रही थी। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘’माय बेस्ट फ्रेंड्स वेडिंग’ और बॉलिवूड फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ फिल्म बनाई। लेकिन उन्हे असली पहचान 2004 में उनके द्वारा ली गई फिल्म ‘धूम’ से मिली। जिसके बाद उन्हे मिली इस कामयाबी के दो साल बाद उन्होंने इसका दूसरा भाग ‘धूम 2’ बनाया।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर थी फिल्म बनाने की तैयारी

लोगों की पसंद का ध्यान रखने वाले संजय की दूसरी फिल्मों में सबसे ज्यादा पसंद करने वाली फिल्म ‘किडनैप’ ‘अजब गजब लव’ और ऑपरेशन परिंदे’ शामिल है। उन्होंने हाल ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईरदगाह मस्जिद विवाद पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। यह फिल्म ओटीटी के लिए बनाई जाने वाली थी। जिसके लिए संजय गढ़वी अच्छे कलाकार व शूटिंग लोकेशन की खोज में थे।

संजय गुप्ता और कुणाल कोहली ने जताया दुख

संजय गढ़वी की मौत की खबर सुनने के बाद फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता ने social media handle x पर दुख जताया और पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा ‘बहुत जल्दी चला गया दोस्त। आपकी हमेशा खुश रहने वाली ऊर्जा को याद करूंगा। तुम्हें शान्ति मिले’।

इसी के साथ निर्देशक कुणाल कोहली ने भी दुख व्यक्त करते हुए लिखा ‘यह चौंकाने से परे है। संजय गढ़वी कभी नहीं सोचा था कि मुझे आपका मृत्यु लेख लिखना पड़ेगा। YRF में कई सालों तक कार्यालय साझा किया, लंच डब्बे, चर्चाएं कीं। तुम्हारी याद आएगी मेरे दोस्त। इसे स्वीकार करना बहुत कठिन है।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: death, dhoom, Director Sanjay Gadhvi, film industry
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 06 21 at 6.43.23 PM - The Fourth
Education

मध्यप्रदेश की 16 यूनिवर्सिटी डिफॉल्टर लिस्ट में शामिल

2 वर्ष पहले

TMC को मिली एक और मार, तापस रॉय हुए BJP में शामिल

वर्तमान के मह्त्व को सिखाती Eckhart Tolle की ये किताब

मणिपुर में फिर हिंसा, CM बीरेन सिंह के काफ़िले पर हुआ हमला !

SC छात्रों के लिए बड़ी राहत अब मिलेगी सालाना 2 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

3 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

3 सप्ताह पहले
R-B-Choudhary-kon-the-kese-unhone-vijay-samet-kai-sitaro-ka-career-banaya
Entertainment

R. B. Choudhary कौन थे, कैसे उन्होंने Vijay समेत कई सितारों का करियर बनाया

1 महीना पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?