By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: रूस ने तोड़ा ‘CTBT’ नाम का ऐतिहासिक करार, DRILL कर सभी को चौंकाया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
america 2 - The Fourth
World

रूस ने तोड़ा ‘CTBT’ नाम का ऐतिहासिक करार, DRILL कर सभी को चौंकाया

संसद से इस बिल को मंजूरी मिलते ही रूस की सेना ने नकली परमाणु हमले की एक ड्रिल की है।

Last updated: अक्टूबर 26, 2023 8:21 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

रूस ने कुछ समय पहले ये संकेत दिए थे कि है कि वह Comprehensive Nuclear Test Ban Treaty (CTBT) के अपने समर्थन को रद्द करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। और अब रूस की संसद ने उस वैश्विक संधि से जुड़े करार को खत्म कर दिया है, जिसके तहत कोई देश न्यूक्लियर टेस्ट नहीं कर सकता है। रूस की संसद के दोनों सदनों ने उस बिल को पास कर दिया है, जो परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को रद्द करने की बात कहता है। रूस ने 6 अक्टूबर को इस संधि से बाहर आने की घोषणा की थी, जिसके बाद ससंद में इस बाबत बिल लाया गया। संसद से इस बिल को मंजूरी मिलते ही रूस की सेना ने नकली परमाणु हमले की एक ड्रिल की है।

रूस के बाद अब अमेरिका भी जल्द ही ऐसा करेगा जिसके उसने पहले ही संकेत दे दिये थे।

लेकिन ये CTBT आखिर है क्या?

CTBT एक बहुपक्षीय संधि है जिसका उद्देश्य सभी परमाणु विस्फोटों पर प्रतिबंध लगाना है, भले ही वे सैन्य अथवा शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिये हों।

CTBT की जड़ें शीत युद्ध के युग में निहित हैं जब संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों को प्राप्त करने में लगे थे तथा कई परमाणु परीक्षण कर रहे थे।

वर्ष 1945 से लेकर वर्ष 1996 तक विश्व स्तर पर 2,000 से अधिक परमाणु परीक्षण हुए, जिनमें से अमेरिका ने 1,032 परीक्षण और सोवियत संघ ने 715 परीक्षण किये।

परमाणु परीक्षणों के पर्यावरण और स्वास्थ्य प्रभावों के विषय में चिंताओं के जवाब में, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने परीक्षण को सीमित करने के प्रयास किये।

वर्ष 1963 की सीमित परमाणु परीक्षण-प्रतिबंध संधि (Limited Nuclear Test-Ban Treaty- LTBT) ने वायुमंडल, बाह्य अंतरिक्ष और जल के भीतर परमाणु परीक्षण पर रोक लगा दी लेकिन भूमिगत परीक्षणों को अनुमति दी।

वर्ष 1974 की थ्रेसहोल्ड टेस्ट प्रतिबंध संधि (TTBT), 150 किलोटन से अधिक की क्षमता वाले परीक्षणों पर रोक लगाकर एक परमाणु “सीमा” स्थापित करती है, फिर भी यह सभी परमाणु परीक्षणों पर व्यापक प्रतिबंध लगाने में विफल रही है।

1996 में अपनाई गई परीक्षण प्रतिबंध संधि दुनिया में कहीं भी सभी परमाणु विस्फोटों पर प्रतिबंध लगाती है, लेकिन संधि कभी भी पूरी तरह से लागू नहीं की गई। इस पर 187 देशों द्वारा हस्ताक्षर किये गए हैं और 178 देशों द्वारा अनुमोदित किया गया है। हालाँकि यह संधि तब तक औपचारिक रूप से लागू नहीं हो सकती जब तक कि इसे 44 विशिष्ट देशों द्वारा अनुमोदित नहीं किया जाता है। इनमें से आठ देशों ने अभी तक संधि का अनुमोदन नहीं किया है,अमेरिका के अलावा, इसे चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया, इज़राइल, ईरान और मिस्र द्वारा अनुमोदित किया जाना बाकी है।

रूस मे रद्दीकरण पर कौन क्या कह रहा हैं?

पुतिन ने कहा है कि हालांकि कुछ विशेषज्ञों ने तर्क दिया है कि परमाणु परीक्षण करना आवश्यक है, लेकिन उन्होंने अभी तक इस मुद्दे पर कोई राय नहीं बनाई है।

रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि मॉस्को प्रतिबंध का सम्मान करना जारी रखेगा और परमाणु परीक्षण तभी फिर से शुरू करेगा जब वाशिंगटन पहले ऐसा करेगा। रयाबकोव ने बुधवार को कहा कि रूसी विदेश मंत्रालय को रणनीतिक स्थिरता और हथियार नियंत्रण मुद्दों पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि मॉस्को मौजूदा राजनीतिक माहौल में इसे संभव नहीं मानता है।

अमेरिका बनाम रूस?

पड़ोसी देश यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से, पुतिन ने बार-बार रूस के परमाणु सिद्धांत का सहारा लिया है। इससे तंग आकर अमेरिका भी तीखे तेवर दिखाते हुए कहा “किसी भी देश की पार्टी द्वारा इस तरह का कदम बेवजह परमाणु विस्फोटक टेस्ट के खिलाफ वैश्विक मानदंड को खतरे में डालता है।”विदेश विभाग ने कहा, रूस को “अन्य देशों पर दबाव डालने के असफल प्रयास में हथियार नियंत्रण और परमाणु टेस्ट को लेकर गैरजिम्मेदार बयानबाजी नहीं करनी चाहिए”, ऐसा प्रतीत होता है कि इस कदम का उद्देश्य अमेरिका और अन्य देशों पर दबाव डालना है जो रूसी सेना के खिलाफ यूक्रेन का लड़ाई में समर्थन कर रहे हैं।”

You Might Also Like

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

Japan की इंसानों को धोने वाली मशीन ने दुनिया को किया हैरान

TAGGED: america, comprehensive nuclear test ban treaty, ctbt, drill, limited nuclear test bsn treaty, putin, Russia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

article photos 10 - The Fourth
India

आमिर अज़ीज़ vs अनीता दुबे केस: क्या इस कविता की चोरी को भी याद रखा जायेगा?

11 महीना पहले

दिवाली पर UPI ने बनाया नया इतिहास, डिजिटल इंडिया की बड़ी जीत लेकिन अभी भी कुछ बातों का डर

दिल्ली में प्रदूषण का कहर, वायु गुणवत्ता में आई भारी गिरावट

सिरपुर तालाब नाम का रामसर साइट 

सागर के अस्पताल में चूहे खा गए लाश की आंखे ! 

You Might Also Like

28 February 2026 को आसमान में छह ग्रहों की ऐतिहासिक परेड
World

28 February 2026 को आसमान में 6 ग्रहों की ऐतिहासिक परेड

1 सप्ताह पहले
PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि
India

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

1 सप्ताह पहले
Nepal में भीषण हादसा, नदी में गिरी बस, 18 यात्रियों की मौत
World

Nepal में भीषण हादसा, नदी में गिरी बस, 18 यात्रियों की मौत

2 सप्ताह पहले
Taliban का नया कानून और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
World

Taliban का नया कानून और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?