By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हिट एंड रन से ड्राइवरों को मिली बड़ी राहत !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
truck strike - The Fourth
India

हिट एंड रन से ड्राइवरों को मिली बड़ी राहत !

अजय भल्ला ने 2 जनवरी को कहा कि नया कानून अभी लागू नहीं हुआ है।

Last updated: जनवरी 3, 2024 7:28 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

नए हिट-एंड-रन कानून को लेकर जारी ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल सरकार से बातचीत के बाद खत्म हो गई। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने 2 जनवरी को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नया कानून अभी लागू नहीं हुआ है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106/2 को लागू करने से पहले ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के लोगों से बात की जाएगी। उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर सभी वाहन चालकों से अपने-अपने काम पर लौटने की अपील की है।

केंद्र गृह सचिव और ट्रांसपोर्टरों की बैठक के बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का यह बयान सामने आया है। AIMTC ने कहा कि, “सारे मसलों का समाधान हो गया। आगे यह भी कहा कि अभी नए कानून को लागू नहीं किया गया है। एसोसिएशन की सलाह के बाद नियम लागू होंगे।” वहीं, गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि, सरकार और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ड्राइवरों से काम पर लौटने की अपील की है।

गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ (हिट-एंड-रन मामलों में) 10 साल की सजा वाले कानून पर चर्चा हुई। यह कानून अभी तक लागू नहीं हुआ है। यह AIMTC के साथ चर्चा के बाद ही लागू होगा। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष अमृत लाल मदान ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो 10 साल की सजा और 7 लाख जुर्माना लगाया था, उसे रोक कर रखा है।

ट्रक ड्राइवरों के अध्यक्ष मलकीत सिंह बल ने कहा कि, “हमने भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रावधानों पर मुलाकात की और चर्चा की, और सभी मुद्दों का समाधान किया गया है। नए कानून अभी तक लागू नहीं किए गए हैं और केवल AIMTC के साथ परामर्श के बाद ही लागू किए जाएंगे। इसमें यह भी कहा गया कि हड़ताल जल्द खत्म करे और ड्राइवरों को काम पर लौटने के लिए कहा गया है।”

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: bill, criminal law bill, hit and run law, new law, protest, thefourth, thefourthindia, truck driver
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead1
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

sidhu moose wala final 85 - The Fourth
Entertainment

Moosewala पर बनने जा रही movie, किताब से होगी प्रेरित

3 वर्ष पहले

कांग्रेस नेता की बेटी ने महाकाल मंदिर के पुजारी से की लव मैरिज, इंदौर हाईकोर्ट से की सुरक्षा की मांग!

कर्ट कोबेन की याद में!

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

BCCI और Book my show के खिलाफ़ FIR, टिकट का मसला बहुत समय से चर्चा मे

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?