By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सख्त अफसर… तुकाराम मुंढे के 20 साल में 24 ट्रांसफर!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
ias tukaram mundhe - The Fourth
India

सख्त अफसर… तुकाराम मुंढे के 20 साल में 24 ट्रांसफर!

बीड़ के रहने वाले तुकाराम 2005 IAS बैच के अधिकारी हैं

Last updated: अगस्त 29, 2025 1:31 अपराह्न
By Parikshit 6 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

रिटायर हो चुके अशोक खेमका के रास्ते पर एक और अधिकारी चल रहा है। तुकाराम मुंढे को बीस साल की नौकरी में 24 तबादले मिल चुके हैं। बावजूद इसके, तेवर और सख्ती बरकरार है। पिछले हफ्ते फिर से तबादला कर दिया है। असंगठित कामगार आयुक्त के पद से कल्याण विभाग के सचिव पद पर भेजा जा रहा है।
बीड़ के रहने वाले तुकाराम 2005 IAS बैच के अधिकारी हैं। पहली बार उनकी चर्चा तब हुई, जब नांदेड़ में अपर कलेक्टर रहते सरकारी स्कूल में दबिश दी थी। कई शिक्षक गैर-हाजिर थे। सभी को उसी समय सस्पेंड कर दिया। दूसरे स्कूलों को भी चेतावनी दे दी कि सुधर जाओ, वरना नौकरी खत्म।

शिक्षा विभाग में खास काम

शिक्षा विभाग में उनके रहते शिक्षकों की गैर-हाजिरी 12 से घट कर 3 फीसद पर आ गई थी।
सोलापुर से शुरू हुई उनकी यात्रा आदिवासी इलाकों तक गई। फिर नागपुर, नासिक, जालना में काम किया। कई मंदिरों में वीआइपी दर्शन बंद करवा दिए। नासिक में आदिवासी आयुक्त रहते उनके फैसलों से हजारों आदिवासियों को फायदा मिला था। सोलापुर में नदियों में गंदगी रोकने के मकसद से तीन हजार शौचालय बनवाए थे। ये उस दौर की बात है, जब सरकार का शौचालय अभियान ठीक से शुरू भी नहीं हुआ था।

कमिश्नर वॉक शुरू करवाई

मुंबई नगर पालिका में कमिश्नर थे। वहां उन्होंने ‘कमिश्नर मॉर्निंग वॉक’ शुरू करवाई थी। अधिकारियों को आदेश दिया था कि पार्क, स्कूल-कॉलेज, चौराहे… हर जगह जाओ। वहीं लोगों की परेशानी सुनो और दूर करो। अगर किसी आम आदमी को चक्कर लगवाए, तो ठीक नहीं होगा।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना विधायक से भी भिड़ गए थे। उद्धव ठाकरे के सीएम रहते हुए भी शिवसेना से नहीं दबे। उनका तबादला करवा दिया गया। नेताओं को भी हिदायत है कि कुछ बहुत जरूरी काम हो, तो ही बुलाएं या मिलने आएं। नौकरी का एक-एक मिनट समाज की बेहतरी और आम आदमी के लिए है। तुकाराम न किसी कार्यक्रम में जाते हैं और न ही किसी नेता के साथ फोटो में नजर आते हैं। नौकरी की शुरुआत में कई से भिड़ंत होती थी, अब धीरे-धीरे सभी उनका स्वभाव जान गए हैं। नेता भले ही तुकाराम से नाक-मुंह सिकोड़ते हों, लेकिन सरकारें उनकी अहमियत जानती हैं। बार-बार तबादला तो झेलना पड़ा है… कई बार इनाम भी दिया गया है। उन्हें उत्कृष्ट आइएएस अधिकारी भी कहा जाता है।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: honest officer, ias officer, indian officer, Maharashtra, public welfare, transfer, Tukaram Mundhe
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Deepfake Menace Ratan Tata latest to get deepfaked scammers promote investment scam using fake video - The Fourth
India

डीपफेक वीडियो के शिकार हुए रतन टाटा !

2 वर्ष पहले

भिंड में दूषित पानी पीने से 3 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा बीमार

इधर श्रीलंकन टीम की हार, वहां पूरा बोर्ड हुआ साफ!

बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हिंसा थम नहीं रही, अब तक 39 लोगों की मौत

Money Laundering केस मे vivo और lava कंपनी के अधिकारी सहित 4 लोग गिरफ्तार

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

1 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?