By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हिंसा थम नहीं रही, अब तक 39 लोगों की मौत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
6699ee4c9b61c bangladesh protests 194043180 16x9 1 - The Fourth
World

बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हिंसा थम नहीं रही, अब तक 39 लोगों की मौत

स्वतंत्रता सेनानियों के रिश्तेदारों के लिए आरक्षण भी शामिल है।

Last updated: जुलाई 19, 2024 6:30 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पड़ोसी देश बांग्लादेश में गुरुवार से सरकारी नौकरियों के आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। राजधानी ढाका और अन्य जगहों पर हिंसा भड़कने के कारण अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोगों के घायल होने की भी खबर है। इसमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के रिश्तेदारों के लिए आरक्षण भी शामिल है, जिन्होंने 1971 में पाकिस्तान से देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। हाल ही में वहां के हाई कोर्ट ने स्वतंत्रता सेनानियों वाला कोटा बहाल करने का आदेश दिया था। उनके वंशजों के लिए एक तिहाई सिविल सेवा पद आरक्षित हैं।

क्या है पूरा मामला?

सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर हजारों छात्र सड़कों पर उतर गए और सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं ढाका के पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चटगांव में पुलिस ने लाठियां चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े। उधर छात्रों ने राजधानी के रामपुरा इलाके में सरकारी बांग्लादेश टीवी बिल्डिंग की घेराबंदी की। दंगाइयों ने बिल्डिंग के सामने के हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया और कई गाड़ियों को आग लगा दी। इस कारण से करीब 1200 से अधिक कर्मचारी अंदर ही फंस गए थे।

वहीं प्रदर्शन को दबाने के लिए शेख हसीना की सरकार ने देश के कई स्थानों पर मोबाइल, इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं अधिकारियों ने रेलवे सेवाओं के साथ ही मेट्रो रेल सेवाओं को भी बंद कर दिया है। वहां हालात इतनी खराब हो गई हैं कि सरकार ने देशभर में बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड को तैनात कर दिया है।

बांग्लादेश में क्या है आरक्षण व्यवस्था?

  1. स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण मिलता है।
  2. बांग्लादेश में महिलाओं के लिए भी 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है।
  3. इसके अलावा 10 फीसदी आरक्षण अलग-अलग जिलों के लिए तय है।
  4. एथनिक माइनोरिटी के लिए 6% कोटा तय है।
  5. इन सभी आरक्षणों को जोड़कर 56% होता है। इसके अलावा 44% मैरिट के लिए रखा गया है।

इसको लेकर 2018 में भी हो चुका है आंदोलन

इसको लेकर 2018 में भी बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुए थे, उस वक्त छात्र और शिक्षक दोनों मिले हुए थे और प्रदर्शन पूरे चार महीने तक चला था। भारी विरोध को देखते हुए शेख हसीना ने उस वक्त इसे हटाने का ऐलान किया था। लेकिन इसे पूरी तरह से हटाया नहीं गया था। इस साल जून में सरकार की तरफ से इसे बरकरार रखने की बात कही गई है। उसके बाद से ही मामला फिर से गरमा गया और इतने बड़े और हिंसक आंदोलन में तब्दील हो गया है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Bangladesh, Dhaka, protest, security forces, student protest, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार और बस की टक्कर से 6 लोगो की मौत

3 वर्ष पहले

दुबई यात्रा के नाम पर की कई लोगों के साथ लाखों की धोखाधड़ी !

Mahavir Jayanti 2026: अहिंसा और सत्य का अमर संदेश, देशभर में श्रद्धा उल्लास के साथ मनाया जाएगा पावन पर्व

Cochin University भगदड़ में 4 छात्रों की मौत, 70 से अधिक छात्र घायल

जयसूर्या वाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे ट्रेविस हेड!

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

6 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?