By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सावधान! भारत में एक दिन में हज़ारों लोग हो रहे है साइबर फ्रॉड के शिकार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
cats 56 - The Fourth
India

सावधान! भारत में एक दिन में हज़ारों लोग हो रहे है साइबर फ्रॉड के शिकार

देश में हर साल बड़ रहे हैं साइबर फ्रॉड के मामले ।

Last updated: सितम्बर 10, 2024 5:04 अपराह्न
By Divya 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

दो वक्त की रोटी और अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी देने के लिए आम इंसान कभी मेहनत से पीछे नहीं हटता है और एक-एक रूपए जोड़कर अपने बच्चों को अच्छा भविष्य देने की कोशिश करता है। लेकिन कई बार चोरों की काली नजर उन आम इंसानों के सपनों की तिजोरी पर पड़ जाती है और वो उस परिवार के चमकते भविष्य के सपने को तहस नहस कर देते हैं।

आज के समय में चोरी से ज्यादा लोग साइबर ठगी के शिकार रहो रहे है। ताज़ा मामला तेलंगाना से सामने आया है। यहां शमशाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले 13 ठगों को शमशाबाद, मदापुर और नरसिंगी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 1.72 लाख रूपए कैश और 50 लाख रूपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किए है। यह गिरोह कई हाई-टेक UPI फ्रॉड और धोखाधड़ी में शामिल थे। इतना ही नहीं गिरोह ने हाल ही में मेसर्स बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स को लगभग 4 करोड़ रुपए का चूना लगाया है।

सामान खरीदकर पैसे करवाए रिटर्न

इस गिरोह ने तेलंगाना में बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स के सभी शोरूम को निशाना बनाया है। इन्होंने इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए फर्जी UPI ट्रांजेक्शन किए। इसके बाद ‘चार्जबैक’ ऑप्शन का फायदा उठाकर बैंकों से पैसे वापस करा लिए। पिछले दो से तीन महीनों में बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स में कुल 1 हज़ार 127 ट्रांजेक्शन किए गए, जिससे इनके खातों में 1.56 करोड़ वापस आ गए। इस प्रक्रिया से गिरोह ने बड़े पैमाने पर ठगी की और खरीदे गए सामान को बेचकर अतिरिक्त लाभ उठाया। इन गिरोह के खिलाफ साइबराबाद, हैदराबाद और राचकोंडा कमिश्नरेट के साथ-साथ तेलंगाना के अन्य शहरों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में धोखाधड़ी और ठगी के कई मामले दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर मामले बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े हैं।

सभी ठगों की उम्र 25 साल से कम

गिरोह में राजस्थान के 20-25 साल की उम्र के 13 सदस्य शामिल हैं। यह सब एक गैंग बना कर काम करते थे। गैंग के कुछ लोग हैदराबाद में रह रहे थे, जबकि उनके सहयोगी राजस्थान से पूरे गैंग को चलाते थे। ठगी करके खरीदे गए सामान को बेच कर उससे भी पैसा कमाते थे।

साइबर ठगी के मामलों ने पकड़ी रफ्तार

देखा जाए तो, देश में बढ़ रहे साइबर ठगी के मामलों में हर साल तेजी आ रही है। देश में बीते इन 5 सालो के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2019 में साइबर क्राइम के 26 हज़ार 49 मामले आए थे। जिसके बाद 2020 में आंकड़ा लाखों में पहुंच गया। साल 2020 में यह मामले बढ़कर 2 लाख 57 हज़ार 777 पर पहुंच गया था। उसके बाद 2021 में 4 लाख 52 हज़ार 414 पर और 2022 में 9 लाख 66 हजार 790 पर पहुंचा था वही साल 2023 में साइबर ठगी के मामले 15 लाख 56 हजार 218 पहुंच गए थे।

2024 में ठगों ने 1700 करोड़ से अधिक का चूना लगाया

हालांकि अभी साल 2024 पुरा भी नहीं हुआ और महज शुरुआती 4 महीनो में देश में 7 लाख से अधिक लोगों के साथ साइबर ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। “इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर” के हवाले से बताया गया है कि, सिर्फ इस साल के पहले 4 महीनों में ही भारतीयों को साइबर फ्रॉड के चलते हजारों करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। पहले के 4 महीनों में भारतीयों को 1,750 करोड़ का नुकसान हुआ है। जिसके लिए 7 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने फ्रॉड की शिकायत दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से अप्रैल तक में हर रोज 7 हजार शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं। जिसमें से 85 फीसदी शिकायतें ऑनलाइन फ्रॉड की हैं।

देखा जाए तो साइबर ठगी के मामलों में आई तेजी के दो ही कारण हैं कि, पहला मामला साइबर ठग हर रोज एक नए तरीके से ठगी को अंजाम दे रहे हैं। वहीं दूसरा कारण यह है कि, अभी भी देश में काफी लोग हैं जो साइबर ठगी से अंजान है और साइबर ठगी से बचने के तौर तरीकों को लेकर लापरवाही दिखाते हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: bajajelectronics, cash seized, cyber security, cybercrime, cyberthieves, electronics seized, fraud case, online fraud, police action, scam, shamshabad, Telangana, thefourth, thefourthindia, upi fraud
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

GFzk6c4XcAA3FmM 1140x570 1 - The Fourth
India

किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर हंगामा !

2 वर्ष पहले

Gambhir ने छोड़ा लखनऊ का दामन, KKR मे हुई घर वापसी

MUDA घोटाले को लेकर विधायकों ने रातभर विधानसभा में किया विरोध प्रदर्शन

बदलते मौसम से 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना

आज की तारीख – 26: दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद देश के ‘लाल’ ने दी नैतिकता की मिसाल!

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?