By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर हंगामा !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
GFzk6c4XcAA3FmM 1140x570 1 - The Fourth
India

किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर हंगामा !

हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बवाल, दागे आंसू गैस के गोले ।

Last updated: फ़रवरी 13, 2024 7:20 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

पंजाब और हरियाणा की सीमा पर अब हालात और खराब हो गए है। किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के अंबाला के शंभू बॉर्डर पर जंग जैसे हालात बन चुके हैं। आज दोपहर 12 बजे से ही शंभू बॉर्डर पर पुलिस आंसू गैस के गोले दाग रही है। जिसमे करीब 100 से अधिक आंसू गैस के गोले अब तक दागे जा चुके हैं। जैसे ही किसान बैरिकैड्स या सुरक्षा कर्मियों के पास पहुंचने की कोशिश करते हैं, तो दूसरी तरफ से गोले दाग दिए जाते थे।

शंभू बॉर्डर पर पुल के दोनों तरफ लगाए गए लोहे के बैरिकैड्स को किसानों द्वारा तोड़ दिया गया है। किसानों ने पहले लेयर की सिक्योरिटी तोड़ी, फिर बैरिकेडिंग को भी तोड़ा। शंभू बॉर्डर पर सबसे आगे तैनात अंबाला नारायणगढ़ डीएसपी समेत पांच पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि शंभू बॉर्डर को अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

हरियाणा पुलिस ने कहा है कि, पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया था। हमने यहां के बिगड़ते हालात को देखते हुए आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। पुलिस का कहना है कि, उपद्रव फैलाने की अनुमति किसी को नहीं है। लगातार चार घंटे तक आंसू गैस के गोले पुलिस द्वारा दागे गए है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाए हैं। विज ने कहा कि,किसान केंद्र सरकार से बात करना चाहते थे। दो बार बातचीत हो चुकी है और आगे भी बातचीत से इनकार नहीं कर रहे हैं फिर भी वह दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं। वह लोग दिल्ली क्यों जाना चाहते हैं? ऐसा लगता है कि, उनका कोई और मकसद है। हम शांति भंग नहीं होने देंगे। उन्हें अपना कॉल वापस लेना चाहिए।

किसान आंदोलन को लीड कर रहे नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि, हमारे लोग कंट्रोल में हैं और जो हरियाणा पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। हम इसकी निंदा करते हैं। हम बातचीत से मसला हल करना चाहते हैं।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Chalo Delhi march, delhi, farmer protest, farmers movement, haryana, punjab farmers, Shambhu Border, tear gas shells, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 09 27 at 11.00.52 AM - The Fourth
India

अरुणाचल प्रदेश: पहली बार हॉस्टल वार्डन को मिली POCSO Act के तहत मौत की सजा

2 वर्ष पहले

मध्यप्रदेश में भाजपाई के”टॉयलेट-कांड” के बाद पुलिस की बर्बरता !

विवाद और विरोध के बावजूद पठान की ब्लॉकबस्टर शुरुआत। 

वर्ल्डकप के लिए एडिडास ने लॉन्च किया मिशन ‘3 का ड्रीम’

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी को रिडेवलप करेगा अडानी ग्रुप !

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?