By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: SC छात्रों के लिए बड़ी राहत अब मिलेगी सालाना 2 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 11 27 at 4.11.14 PM - The Fourth
India

SC छात्रों के लिए बड़ी राहत अब मिलेगी सालाना 2 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति

नए दिशा-निर्देश जारी पहले वर्ष में 86 हजार और आगे के वर्षों में 41 हजार रुपये की सहायत

Last updated: दिसम्बर 1, 2025 4:24 अपराह्न
By itspixeldot 3 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का रास्ता अब और आसान हो गया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2024–25 के लिए उच्च स्तरीय छात्रवृत्ति योजना के नए नियम जारी कर दिए हैं। सरकार ने आर्थिक सहायता बढ़ाकर इसे अधिक प्रभावी बनाया है और संस्थानों की जवाबदेही भी कड़ी कर दी है। नए दिशा-निर्देशों का उद्देश्य देश के प्रमुख संस्थानों में एससी वर्ग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है।

नियमों के अनुसार सरकार अब निजी और मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस और गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करेगी जिसकी अधिकतम सीमा प्रति वर्ष दो लाख रुपये तय की गई है। इसके साथ ही पहले साल छात्रों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से 86 हजार रुपये भेजे जाएंगे जिनका उपयोग आवास किताबें लैपटॉप और अन्य शैक्षणिक जरूरतों के लिए किया जा सकेगा। आगे के वर्षों में यह शैक्षणिक भत्ता 41 हजार रुपये वार्षिक होगा। योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिनके अभिभावक की वार्षिक आय आठ लाख रुपये तक है। साथ ही छात्र किसी अन्य केंद्र या राज्य की समान छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।

यह छात्रवृत्ति सिर्फ उन छात्रों को मिलेगी जिन्हें अधिसूचित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त हुआ है। इनमें आइआइटी आइआइएम एम्स एनआइटी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय निफ्ट एनआइडी और अन्य मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं। योजना का लाभ केवल प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को मिलेगा जबकि नवीनीकरण उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर पाठ्यक्रम की पूर्णता तक जारी रहेगा।

सरकार ने 2024–25 के लिए कुल 4400 नई छात्रवृत्तियां निर्धारित की हैं। 2021–22 से 2025–26 तक इस योजना के अंतर्गत कुल 21500 छात्रवृत्तियां आवंटित की जाएंगी। इनमें 30 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। लेकिन यदि पर्याप्त छात्राएं उपलब्ध नहीं होती हैं तो उनके हिस्से की छात्रवृत्तियां छात्रों को दी जाएंगी।

मंत्रालय ने संस्थानों को छात्रों के जाति और आय प्रमाणपत्रों के सत्यापन उनकी विवरणिका में इस योजना का प्रचार और छात्रों के प्रदर्शन की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर लाभार्थियों को योजना से बाहर किया जा सकता है लेकिन मौजूदा विद्यार्थियों को उनका पाठ्यक्रम पूरा होने तक सहायता मिलती रहेगी। इस योजना के तहत एक ही परिवार के दो से अधिक भाई या बहन को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया जाएगा। साथ ही चयन के बाद छात्र यदि संस्थान बदलता है तो उसकी पात्रता समाप्त हो जाएगी।

यह कदम सरकार की उस मंशा को मजबूत करता है जिसके तहत कमजोर वर्गों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा तक समान अवसर उपलब्ध कराना है जिससे वे बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: government scholarship scheme, iit, india education, sc scholarship, sc students, thefourth
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Indore में MBA छात्रा की हत्या: प्रेम-आवेग और अंधविश्वास का सनसनीखेज मामला
Cities

Indore में MBA छात्रा की हत्या: प्रेम-आवेग और अंधविश्वास का सनसनीखेज मामला

3 सप्ताह पहले

सीबीएसई बोर्ड का बड़ा फैसला, क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई

Bollywood vs Boycott

मुंबई में अग्निवीर की ट्रेनिंग कर रही युवती ने की आत्महत्या !

आरोपी ने जेल में कि Law की पढ़ाई, खुद का केस लड़ कर बेगुना साबित हुआ

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?