By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 13, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सीबीएसई बोर्ड का बड़ा फैसला, क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Education

सीबीएसई बोर्ड का बड़ा फैसला, क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई

22 भारतीय भाषाओं को शामिल करने पर विचार कर सकते हैं।

Last updated: जुलाई 24, 2023 1:42 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेश (CBSE) ने अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। सीबीएसई ने स्कूलों को मल्टीलिंगुवल एजुकेशन को लागू करने के लिए शिक्षा के अल्टरनेट मीडियम के तौर पर इंडियन लैंग्वेजेस का प्रयोग करने को लेकर निर्देश दिए हैं।

प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की पढ़ाई क्षेत्रीय भाषाओं में

सीबीएसई के निदेशक जोसेफ इमैनुएल ने स्कूलों को लिखे एक पत्र में कहा, “भारतीय भाषाओं के माध्यम से शिक्षा की सुविधा के लिए की गई पहल को मद्देनजर, सीबीएसई से संबद्ध स्कूल अन्य मौजूदा विकल्पों के अलावा एक वैकल्पिक माध्यम के रूप में, भारतीय संविधान की अनुसूची 8 में बताई गई 22 भारतीय भाषाओं को शामिल करने पर विचार कर सकते हैं, जो कि फाउंडेशन स्टेज से सेकेंडरी स्टेज यानी प्री-प्राइमरी से 12वीं क्लास तक एक वैकल्पिक माध्यम है।”

अब तक अंग्रेजी और हिंदी मीडियम का ऑप्शन

CBSE स्कूलों को प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक क्षेत्रीय व मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने का ऑप्शन दिया गया है। अब तक राज्य बोर्ड स्कूलों के विपरीत CBSE स्कूलों में सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी माध्यम का विकल्प था। CBSE का कहना है कि उनका यह कदम यह NEP के के अनुरूप है। इस संबंध में CBSE ने देशभर के अपने स्कूलों से संपर्क किया है, सीबीएसई ने अपने सभी संबंधित स्कूलों से कहा है कि जब भी संभव हो सके तो 5वीं कक्षा तक क्षेत्रीय भाषा या फिर मातृभाषा में पढ़ाई के विकल्प उपलब्ध कराए जाएं। स्कूलों से इसे 5वीं से बढ़ाकर आठवीं और उससे भी आगे ले जाने का प्रयास करने को कहा गया है।

क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगी NCERT की किताबें

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, स्कूल में पढ़ाई जाने वाली NCERT की किताबें भारत की क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगी। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन किताबों को भारत की 22 अलग-अलग भाषाओं उपलब्ध कराए जाने की योजना है। शिक्षा मंत्रालय की इस महत्वपूर्ण परियोजना का मकसद देशभर के छात्रों को उनकी ही क्षेत्रीय अथवा मातृभाषा में शिक्षा उपलब्ध कराना है। पुस्तकों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के विषय पर मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक भी हो चुकी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी। सीबीएसई ने कहा कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कहा कि हायर एजुकेशन अथॉरिटी ने भी कई भाषाओं में पढ़ाना शुरू कर दिया है और विभिन्न भाषाओं में परीक्षा आयोजित कर रहा है। टेक्निकल, मेडिकल, वोकेशनल, स्किल, कानून शिक्षा आदि की किताबें अब भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हो रही हैं।

You Might Also Like

इंदौर में UPSC Prelims 2026 की तैयारियां तेज, 24 मई को 27 केंद्रों पर होगी परीक्षा

CBSE Result 2026: स्क्रीन पर जांची कॉपियां, 7 साल में सबसे कम रहा 12वीं का रिजल्ट

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से शुरू, पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

Madhya Pradesh में Junior Doctors का Stipend बढ़ा

TAGGED: cbse, cbseguideline, education, ncert, newcbserule, neweducationguidelines, regionallanguages, study
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

47pe6ob8 india relief materials nepal 120x90 05 November 23 - The Fourth
World

Nepal की मदद कर रहा भारत, आपातकालीन राहत सामग्री भेज रहा

3 वर्ष पहले

यशश्री शिंदे हत्याकांड में मुख्य आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार !

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने CISF महिला कॉस्टेबल को 8 लाख रूपए इनाम देने की घोषणा की

मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को जानिए

मोहन यादव का बड़ा टेस्ट, मजबूत शिवराज से मुकाबला

You Might Also Like

Coimbatore के सरकारी स्कूल में mid-day meal में छिपकली मिलने से 43 बच्चे बीमार
India

Coimbatore के सरकारी स्कूल में mid-day meal में छिपकली मिलने से 43 बच्चे बीमार

3 महीना पहले
झूठा निकला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का दावा, UPSC ने किया खुलासा
India

झूठा निकला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का दावा, UPSC ने किया खुलासा

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2026 03 11 at 1.16.17 PM - The Fourth
Cities

UPSC Result 2025 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, धार के पथाल ने हासिल की 8वीं रैंक

3 महीना पहले
UGC
India

UGC के नए नियमों से देश में मचा बवाल, सामान्य वर्ग ने जताई कड़ी आपत्ति

5 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?