By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ग्वालियर में नौकरी के बदले यौन संबंध बनाने की मांग
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
interviewer booked for demanding sexual favours from woman in exchange for job in gwalior - The Fourth
India

ग्वालियर में नौकरी के बदले यौन संबंध बनाने की मांग

कृषि उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय की सेवाएं समाप्त कर दीं।

Last updated: जनवरी 17, 2024 6:30 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बीज विकास निगम के अफसर ने इंटरव्यू लेने के दौरान महिला कैंडिडेट से नौकरी के बदले यौन संबंध बनाने की मांग की थी। उन्हें मैसेज भेजकर एक रात बिताने के बदले में नौकरी देने की गारंटी दी थी। कैंडिडेट की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मीडिया में खबरें आने के बाद मोहन यादव की सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।

दरअसल, मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम ने 15 जनवरी की रात संविदा पर काम कर रहे कृषि उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय की सेवाएं समाप्त कर दीं। यह कार्रवाई इसलिए की गयी है क्योंकि उनके खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं। आदेश के अनुसार, शिकायत के बाद 13 जनवरी को ग्वालियर पुलिस की अपराध शाखा द्वारा अधिकारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354-A (शारीरिक संपर्क, यौन संबंधों की मांग सहित अवांछित यौन व्यवहार) के तहत मामला दर्ज किया गया।

छात्रा द्वारा क्राइम ब्रांच की हुई शिकायत में इसका पूरा घटनाक्रम बताया। उसने लिखा – “मैं ग्वालियर में कॉलेज में पढ़ती हूं। विगत 3 जनवरी को कृषि विवि के प्लेसमेंट सेल ने मध्यप्रदेश राज्य बीज विकास निगम में मेरा इंटरव्यू करवाया था। जैसे ही मैं वहां से बाहर आई उसके कुछ घंटे बाद ही मुझे कॉल और व्हाट्सएप मेसेज आने लागा। मैसेज में लिखा था की इंटरव्यू पैनल से हूं। आज उसने ही इंटरव्यू लिया है। मैं आपका सिलेक्शन करवा सकता हूं, लेकिन उससे मुझे क्या फायदा होगा?” इसके बाद बातचीत में मेरी बैकग्राउंड और निजी जानकारी ली फिर उसने जॉब के बदले शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड रखी। यही मैसेज मेरी बैचमेट को भी आया था।

ये सभी एक ही कॉलेज में पढ़ती है और आपस में जान पहचान भी है। हालांकि जब पहले मैसेज आया तो वो डर गईं, लेकिन फिर उन्होंने जब एक दूसरे को कॉल किया तो पता चला कि उसने सभी के साथ ही ऐसा किया है। एमएससी में पढ़ रही एक स्टूडेंट ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को ये बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने क्राइम ब्रांच में लिखित शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच ने तफ्तीश की तो नंबर सिवनी निवासी संजीव कुमार के नाम पर था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी अफसर को सिवनी से गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। उसने माना था कि छात्राओं को उसने अश्लील मैसेज भेजे हैं।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: demand, employment, Gwalior, madhya pradesh, sex favours, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

rachin ravindra 770x433 1 - The Fourth
Sports

रचिन निकले सचिन से आगे!

3 वर्ष पहले

Whatsapp ने बैन किए सितंबर महीने में 71 लाख से ज्यादा भारतीय accounts

भारत-इज़रायल की सीक्रेट पार्टनरशिप ने कैसे बदला मिडल ईस्ट का खेल!

राजस्थान में फिर हुआ 25 दिन के अंदर वन्दे भारत ट्रेन पर तीसरा हमला

Chaitra Navratri 2026 Day 7: मां कालरात्रि की पूजा का विशेष दिन, जानें सही मुहूर्त, मंत्र और आध्यात्मिक महत्व

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?