By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: शिखर और आयशा का हुआ तलाक, वजह बनी मानसिक तनाव।
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
shikhar - The Fourth
India

शिखर और आयशा का हुआ तलाक, वजह बनी मानसिक तनाव।

आयशा ने धवन को बेटे से कई साल तक दूर रखकर उन्हें मानसिक यातना झेलने को मजबूर किया।

Last updated: अक्टूबर 6, 2023 5:50 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भारतीय टीम के क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के रास्ते अब पूरी तरह से अलग हो चुके हैं। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इन दोनों का तलाक हो गया। जिसे दिल्ली के पटियाला हाउस फैमिली कोर्ट में शिखर धवन और आयशा के तलाक को पूरी तरह से मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही कोर्ट ने धवन को अपने बेटे से मिलने की अनुमति भी दी है। हालंकी अभी तक कोर्ट ने बेटे जोरवार की कस्टडी पर कोई फैसला नहीं सुनाया है। शिखर धवन और आयशा की मुलाकत सोशल मिडिया के जरीए हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और साल 2009 में सगाई करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली।

आयशा ने शिखर धवन को दी मानसिक पीडा।

कोर्ट ने माना की आयशा ने शिखर को अपने इकलौते बेटे जोरावर से वर्षों तक अलग रहने के लिए मजबूर कर के मानसिक पीडा दी है। हालांकि, कोर्ट ने अभी तक बेटे की स्थायी कस्टडी पर किसी प्रकार का कोई फैसला नहीं किया। धवन, भारत और ऑस्ट्रेलिया में बेटे के साथ वक्त बिता सकते हैं। उससे वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं। कोर्ट ने यह भी देखा कि आयशा ने जबरन दबाव बनाकर ऑस्ट्रेलिया में धवन की तीन संपत्तियों में 99% मालिकाना हक हासिल कर लिया। और साथ ही दो अन्य संपत्तियों की भी जॉइंट ओनर बन गईं।

कैसे मिले शिखर धवन और आयशा एक दूसरे से ।

शिखर धवन और आयशा की मुलाकात सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म से हुई थी। शिखर धवन ने आयशा को पहली बार हरभजन सिंह की फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में देखा था। जिसके बाद से आयशा की तस्वीर देख कर शिखर को प्यार हो गया। जिसके बाद शिखर ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और सोशल मिडिया के जरीये दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हो गई ।

साल 2012 में की थी शिखर और आयशा ने शादी।

शिखर धवन और आयशा की शादी साल 2012 में हुई। जिसके दो साल बाद उनको एक बेटा जोरावर हुआ। शुरुआती समय में दोनों के बीच गहरा प्यार था। एक दूसरे के प्यार में डूबे रहने वाले दोनों प्रेमीयो के रिश्ते में धीरे-धीरे खटास आती गई और मामला तलाक तक पहुंच गया। हालंकी आपको बता दे कि आयशा की यह पहली शादी नहीं थी बल्कि दूसरी शादी थी।आयशा की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से हुई थी। जो टूट गई आयशा और उसके पहले पति से दो बेटियाँ है जिनका नाम रेया और आलिया है।

कोर्ट ने बेटे जोरावर से मिलने की दी अनुमति।

तलाक होने के बाद कोर्ट ने अपने फैसले में शिखर धवन को बेटे जोरावर से मिलने और वीडियो कॉल पर बात करने कि अनुमति दी है। इसके अलावा स्कूल की छुट्टियों में कम से कम आधे समय के लिए जोरावर को धवन और उनके परिवार के साथ रहने और मुलाकात के लिए भारत लाने की भी अनुमति दी है। ताकि जोरावर अपने परिवार के साथ रहे सके। कोर्ट ने कहा की शिखर धवन एक अच्छे और जिम्मेदार पिता होने के नाते अपने बेटे से बात करने व कुछ समय साथ बिताने का अधिकार रखते है।

You Might Also Like

क्या सिर्फ Passport से साबित नहीं होगी भारतीय नागरिकता?

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

TAGGED: ayesha mukharji, delhi, divorce, indian cricket team, Mental Health Issues, Shikhar Dhawan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 12 04 at 5.12.17 PM - The Fourth
Politics

समधी ने समधन को, जेठ ने बहु को हराया !

3 वर्ष पहले

डिब्रूगढ़ जेल मे खालिस्तानी आतंकियों की मदद कर रहा था जेलर

अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी रीवा के अल्ट्रा सोलर प्लांट की केस स्टडी

12 सालों के बाद भारत आएंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री 

ठगोरे सुकेश की 12 लक्जरी कारें होंगी नीलाम !

You Might Also Like

IMG 20260514 WA0015 - The Fourth
India

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0014 - The Fourth
India

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?