By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: स्वाति मालीवाल के मामले उठ रहें चिंताजनक सवाल !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 2 1 - The Fourth
Politics

स्वाति मालीवाल के मामले उठ रहें चिंताजनक सवाल !

इस मामले में अरविंद ने क्यों साधी हुई है चुप्पी ?

Last updated: मई 17, 2024 4:12 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

कुछ ही दिन पहले अरविंद केजरीवाल को हवालात से छुटकारा मिला था। अंतरिम बेल मिलने के बाद अरविंद बहुत खुश थे। उन्हें ऐसा भी लगा था कि, अगर वह इस चुनाव में जीत जाएंगे तो उन्हें वापस जेल की चार दिवारी में कदम नहीं रखना पड़ेगा। जोरों शोरों से वह अपने चुनावी अभियान में भी लग गए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी मुसीबतें वापस आते नजर आ रही हैं।

13 मई को “आप” की सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद के निजी सहायोगी (PA) विभव कुमार पर, उनके साथ हिंसा करने का आरोप लगाया था। पुलिस को मिले बयान के मुताबिक, सोमवार को वह अरविंद से मिलने उनके घर गई थी। उसी दौरान विभव ने स्वाति पर हमला कर दिया था। एफआईआर में दिए गए बयान के मुताबिक, विभव द्वारा स्वाति के चेहरे पर 5-6 थप्पड़ और पेट के नीचे लात मारी गई थी। इसके अलावा जब यह सब हो रहा था उस दौरान अरविंद भी वहीं मौजूद थे।

यह घटना सोमवार को हुई थी और स्वाति ने अपना आधिकारिक बयान गुरुवार को दिया था। बयान के बाद विभव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पर सवाल यह उठता है कि, स्वाति को एफआईआर दर्ज करवाने में 4 दिन क्यों लग गए? क्या उन्हें किसी से धमकी मिली थी। कुछ दिन पहले स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिंद का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें नवीन ने कहा था कि, स्वाति की जान को खतरा है। उनके मुताबिक, स्वाति को धमकाया गया था, इसलिए वह FIR दर्ज कराए बिना ही थाने से लौट गई थी। साथ ही में नवीन ने केजरीवाल और उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग भी की थी।

इसके अलावा इस मामले की पुष्टि खुद “आप” नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की थी। हालांकि, अपने बयान में संजय ने अरविंद को मासूम बताते हुए पूरा इल्ज़ाम विभव पर डाल दिया था। पर सवाल यह नहीं है कि, इसमें अरविंद की भागेदारी थी या नहीं। पर सवाल यह है कि, क्या अब महिलाएं मुख्यमंत्री निवास में भी सुरक्षित नहीं है? जब एक महिला सांसद ही मुख्यमंत्री निवास में सुरक्षित नहीं है, तो फिर देश की आम महिलाओं के साथ जाने क्या नहीं हो सकता है।

इस मामले में अरविंद के ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। हाल ही में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अरविंद और अखिलेश यादव से इस मामले के बारे में पूछा गया था। जिसमें अखिलेश ने जवाब दिया था कि, “अभी और भी महत्वपूर्ण बातें हैं जिन पर ध्यान देना है। इन बातों में वक्त जाया न किया जाए।” वहीं अरविंद ने तो चुप्पी साधी हुई थी। कमाल की बात है कि, यह वही नेता है जो देश और महिलाओं की सुरक्षा का हवाला देते हुए आम नागरिकों से वोटों की मांग कर रहें हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Arvind Kejriwal, election, PA, Swati Maliwal, thefourth, thefourthindia, Vibhav Kumar
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

105570174 - The Fourth
Cities

South Africa Tour: तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान, one day टीम में इंदौर के दो खिलाड़ी

2 वर्ष पहले

कूड़े के पहाड़ मे आग से घुट रहा दिल्ली का दम, लेकिन नहीं रुक रहे ‘आप’ की सरकार के बहाने

Mumbai Coastal Road पर गूंजा संगीत – भारत का पहला Musical Road बना चर्चा का केंद्र

क्या है भारत में शत्रु संपत्तियों पर कानून, किसकी है यह संपत्तियां?

राज संग शादी कर सामंथा ने सबको चौंकाया

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?