By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: South Africa Tour: तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान, one day टीम में इंदौर के दो खिलाड़ी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
105570174 - The Fourth
Cities

South Africa Tour: तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान, one day टीम में इंदौर के दो खिलाड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली को t20 में तो नहीं नज़र आए लेकिन अब वनडे मैचेस में भी नहीं नजर आएंगे।

Last updated: दिसम्बर 1, 2023 6:13 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ t-20 सीरीज के ठीक बाद दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। 30 नवंबर को इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान किया है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में इंदौर के रजत पाटीदार और आवेश खान को भी चुना गया है। पाटीदार ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को t20 में तो नहीं नज़र आए लेकिन अब वनडे मैचेस में भी नहीं नजर आएंगे।

रोहित शर्मा को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है जबकि केएल राहुल वनडे और सूर्यकुमार यादव t20 टीम के कप्तान बनाए गए हैं। BCCI ने हार्दिक पांड्या के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी है। इन टीमों में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि केरल के विकेट कीपर बेटर संजू सैमसन की एकदिवसीय मैचेस में वापसी हुई है। जबकि टेस्ट टीम से अनुभवी बल्लेबाज आदित्य राहने और चेतेश्वर पुजारा को टीम शामिल नहीं किया गया है।

जोहानिसबर्ग में 17 दिसंबर को पहला वनडे मैच खेला जाएगा। दूसरा वनडे 19 दिसंबर को ग्केबेरहा में जबकि सीरीज का अंतिम वनडे पार्ल में 21 दिसंबर को होगा। सेंचुरियन में 26 दिसंबर से सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा और 3 जनवरी से केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा।

टेस्ट के लिए भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उप- कप्तान) और प्रसिद्ध कृष्णा।

वनडे के लिए भारत की टीम में चुना गया है ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर।

रजत पाटीदार 8 साल की उम्र से जुड़े है क्रिकेट में

पाटीदार का जन्म 1 जून, 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पिता व्यवसायी हैं, लेकिन पाटीदार ने क्रिकेट में अपना करियर बनाया। 8 साल की उम्र में उन्होंने क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके दादा ने उन्हें क्रिकेट एकेडमी में भर्ती कराया था। एक गेंदबाज के तौर पर क्रिकेट शुरू करने वाले पाटीदार under-15 के दिनों में बल्लेबाज बन गए। वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। 2015 में किया फर्स्ट-क्लास डेब्यू, जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब। रणजी ट्रॉफी 2021-22 का खिताब मध्य प्रदेश ने अपने नाम किया था। पहली बार मध्य प्रदेश को विजेता बनाने में पाटीदार की अहम भूमिका रही थी। उस सीजन में उन्होंने 82.25 की औसत से 658 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे।

आवेश खान एक तेज गेंदबाज है

इंदौर के तेज गेंदबाज आवेश खान ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय t20 मैच तीन अक्टूबर को नेपाल के खिलाफ एशियन गेम्स में खेला था। अब तक आवेश खान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 16 t20 मैच खेल चुके हैं। उस दौरान उन्होंने 16 विकेट चटकाए हैं। t20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम विशाखापत्तनम, तिरुअनंतपुरम गुवाहाटी, नागपुर और हैदराबाद में मैच खेलेगी।

You Might Also Like

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

IIT Indore की 8 तकनीकों को मिला उद्योगों का भरोसा

Narsinghpur में जल क्रांति की नई मिसाल

Indore में बना 68 वां ग्रीन करिडोर

TAGGED: captain, cricket, indian cricket team, south africa tour
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 01 04 at 3.38.03 PM - The Fourth
World

ईरान में 20 मिनट के अंदर 2 धमाके हुए, 96 लोगो की मौत

3 वर्ष पहले

माधुरी दीक्षित और उज्जवल निकम को लड़ाएगी भाजपा

आज की तारीख – 43: खलील जिब्रान…एक साहित्यिक महानायक का जन्म

CAA लागू होने के बाद, 18 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता !

Chaitra Navratri 2026 Day 6: मां कात्यायनी की पूजा से विवाह की बाधाएं होंगी दूर

You Might Also Like

madhya-pradesh-police-me-9662-padon-ko-manjuri
Cities

Madhya Pradesh पुलिस में 9,662 पदों को मंजूरी

1 महीना पहले
raja-raghuvanshi-hatyakand-me-nyay-ki-nai-ummeed
Cities

Raja Raghuvanshi हत्याकांड में न्याय की नई उम्मीद

1 महीना पहले
madhya-pradesh-ke-naye-mukhya-sachiv-bane-ashok-barnwal
Cities

Madhya Pradesh के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल

1 महीना पहले
bhopal-me-25-july-se-shuru-hogi-electric-bus-seva
Cities

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?