By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: तालियां बजीं ताली के लिए
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Entertainment

तालियां बजीं ताली के लिए

ताली' में सुष्‍म‍िता सेन की कास्‍ट‍िंग के साथ ही उन्‍होंने इस वेब सीरीज की ओर सबका ध्‍यान खींचा है।

Last updated: अगस्त 23, 2023 8:25 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

सुष्‍म‍िता सेन पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं। ऐसे में महिलाओं की खूबसूरती की ऐसी प्रतिमूर्ति को वेब सीरीज में एक किन्‍नर के किरदार में कास्‍ट करना, यकीनन एक बेहद बोल्‍ड कदम है। नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्‍टर रवि जाधव अपनी मराठी फिल्‍मों ‘नटरंग’, ‘बालगंधर्व’ और ‘बलक-पलक’ के लिए पहचाने जाते हैं। जाहिर तौर पर ‘ताली’ में सुष्‍म‍िता सेन की कास्‍ट‍िंग के साथ ही उन्‍होंने इस वेब सीरीज की ओर सबका ध्‍यान खींचा है। ‘आर्या’ जैसी वेब सीरीज से ओटीटी के दर्शकों का दिल जीतने वाली सुष्‍म‍िता सेन ने भी श्रीगौरी सावंत के किरदार में पूरी ईमानदारी से अपनी आत्‍मा डाल दी है। हालांकि, इस पूरी कवायद का जो फलसफा सामने आया है, उसमें श्रीगौरी सावंत की जिंदगी के संघर्ष से जुड़े कुछ बेहतरीन पल तो हैं, लेकिन इस लंबी सीरीज को देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि यह हर मोड़ पर आपको बांधने में सफल रहती है।

क्या है ‘ताली’ की कहानी

यूं तो कहने को ‘ताली’ ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर श्रीगौरी सावंत की बायोपिक है। लेकिन इसे महज बायोपिक कहना काफी नहीं है क्योंकि यह वेबसीरीज अपने अंदर भारत में पूरी ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के लिए लम्बी कानूनी लड़ाई, अधिकार हासिल करने का संघर्ष और उनकी सफलता की कहानी है। दरअसल, श्रीगौरी सावंत ही वह इंसान हैं जिनकी कोशिशों के बाद तीसरा जेंडर संवैधानिक रूप से अपने हक पा सका उन्हें नागरिकता मिली, उन्हें वोट देने का अधिकार मिला और चुनाव लड़ने से लेकर हर वो अधिकार मिला जो हर इंसान को मिलना जरूरी है।

कहानी शुरू होती है, साल 1988 और शहर पुणे के एक मोहल्ले से जहां रहने वाला एक टीन एजर गणेश स्कूल में पढ़ता है। परिवार में पिता दिनकर सावंत पुलिस इंस्पेक्टर हैं, घर में उसकी मां और बहन स्वाति भी हैं। पहले एपिसोड में हम देख सकते हैं कि गणेश को कैसे अपने शरीर को लेकर यह फील होता है कि वह गलत शरीर में है, वह एक लड़के के शरीर में है लेकिन वह अंदर से एक लड़की है। उसे मां का मेकअप करना, उनके कपड़े पहनना और डांस करना पसंद है। जब स्कूल में उससे पूछा जाता है कि वह बड़ा होकर क्या बनेगा तो वह कहता है कि मैं बड़ा होकर मां बनूंगा। जिसके बाद सब हंसते हैं और उसकी टीचर कहती है कि लड़के कभी मां नहीं बन सकते।

कैसा है अभिनय

यह कहानी भले ही श्रीगौरी सावंत की है, लेकिन इसे देखते हुए हर दर्शक इससे कनेक्ट हो सकेगा। क्षितिज पटवर्धन ने यह स्क्रीनप्ले लिखा है, इसकी खूबी है कि यह पूरी कहानी फ्लैशबैक में चलती है, यानी श्रीगौरी सावंत की यादों में यह कहानी दिखाई गई है। जितने भी कलाकार सीरीज में सभी ने काफी बेहतरीन काम किया है। लेकिन सुष्मिता सेन की एक्टिंग इतनी दमदार है कि सीरीज देखते हुए आप यह भूल जाएंगे कि यह श्रीगौरी सावंत नहीं हैं।

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

Indore में किन्नरों के नेक की दर तय करने की मांग तेज

राज संग शादी कर सामंथा ने सबको चौंकाया

न्यूज़ीलैंड में पेश हुआ बायोलॉजीकल आइडेंटिटी तय करने वाला बिल, ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों का क्या होगा?

असली हीरो की कहानी, “The Diplomat” के पीछे की शख्सियत

TAGGED: entertainment, Inspiring, jio cinema, Ravi Jadhav, real life story, Shreegauri Sawant, Sushmita Sen, taali, transgender, web series
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

bjp - The Fourth
Politics

सामने आई बीजेपी की चौथी सूची, मंत्रियों को मिले टिकट

2 वर्ष पहले

इंदौर की 38 वर्षीय वकील अभिजिता राठौर ने दी आठ ज़िंदगियों को नई उम्मीद

क्यो मनाया जाता है, साल में दो बार शहीद दिवस!

मुंबई की एकतरफा जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

नीतीश कुमार ने मारी फ्लोर टेस्टिंग में बाजी

You Might Also Like

images 11 - The Fourth
Fourth Special

आज ही के दिन Premiere हुई ‘The Godfather’ आज भी सिनेमा के लिए एक बड़ी Inspiration

12 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 03 03 at 2.25.08 PM - The Fourth
Entertainment

97वें Oscar Awards: फिल्म जगत का सबसे बड़ा उत्सव

1 वर्ष पहले
Screenshot 2025 02 27 095337 - The Fourth
India

भारत के पहले Transgender Clinic पर लग गया ताला!

1 वर्ष पहले
article photos 3 - The Fourth
Entertainment

Grammy Awards 2025: संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न, नए सितारों की चमक

1 वर्ष पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?