By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चैंपियंस ट्रॉफी भारत के लिए अग्निपरीक्षा…खिलाड़ियों के बाद कोचिंग स्टाफ पर भी गिरेगी गाज!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IndiaNationalCricketTeam1 - The Fourth
Sports

चैंपियंस ट्रॉफी भारत के लिए अग्निपरीक्षा…खिलाड़ियों के बाद कोचिंग स्टाफ पर भी गिरेगी गाज!

अब टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच गौतम गंभीर समेत कई कोचिंग स्टाफ पर बीसीसीआई की पैनी नजर रख रहा है।

Last updated: जनवरी 16, 2025 5:09 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर में खिलाडियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई एक्शन मोड में दिख रही है। हाल ही में बीसीसीआई की एक रिव्यू मीटिंग भी रखी गई थी। ख़बरों की माने तो इस मीटिंग में टीम इंड‍िया के ड्रेसिंग रूम से कई राज बाहर आए थे। जिसमें ख‍िलाड़‍ियों की अनुशासनहीनता से हेड कोच गौतम गंभीर नाराज भी बताए जा रहे हैं। मीटिंग के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में फैम‍िली टूर को लेकर न‍ियमों में कई बदलाव भी हुए हैं।

क्रिकबज़ की रिपोर्ट की मानें तो 11 जनवरी को मुंबई में हुई रिव्यू मीटिंग में कोहली – रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों के फॉर्म के अलावा कोचिंग स्टाफ को लेकर भी काफी चर्चा हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि BCCI और टीम मैनेजमेंट के भीतर चल रही चर्चाओं से संकेत मिला है कि असिस्टेंट स्टाफ को मजबूत करने की जरूरत है। BCCI एक बल्लेबाजी कोच को तलाशने के बारे में विचार कर रही है।

कुछ नामों पर विचार किया जा रहा है, जिनमें घरेलू क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, इसके बारे में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी रिएक्ट किया और खुद को भारतीय टीम के बैटिंग कोच के लिए उपलब्ध बताया है। माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में कई बड़े फेरबदल हो सकते हैं।

भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ के बारे में बात करें तो गौतम गंभीर हेड कोच की भूमिका में हैं। जबकि एम. मोर्केल गेंदबाजी कोच हैं। अभिषेक नायर और रायन टेन डसकाटे टीम के असिस्टेंट कोच हैं। वहीं, फील्डिंग कोच टी. दिलीप हैं।

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों और मुख्य कोच गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसके अलावा कोचिंग स्टाफ के बीच में भी अनबन शुरू हो गई है।

ऐसे में यह माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी उनके लिए काफी अहम है। अगर इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो फिर उनकी जगह को भी खतरा हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि गंभीर और बॉलिंग कोच मोर्केल की भी ऑस्ट्रेलिया दौरे में बहस हो गई थी।

अब टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच गौतम गंभीर समेत कई कोचिंग स्टाफ पर बीसीसीआई की पैनी नजर रख रहा है। जिसमें सबसे प्रमुख नाम अभिषेक नायर का है।

दरअसल जब गंभीर को कोच बनाया गया तो उन्होंने अपने मन मुताबिक स्टाफ की डिमांड की और उन्हें वो मिला भी। ज्यादातर स्टाफ वही था जो गंभीर के साथ KKR में काम कर चुका था। अभिषेक नायर को बैटिंग कोच बनाने पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। हालांकि, अभिषेक नायर ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बैटिंग कोच के शानदार काम किया था, लेकिन उनकी कोचिंग में भारतीय टीम के प्रदर्शन नीचे गिरा है।

कुलमिलाकर आने वाली चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय टीम के लिए हर रूप में अग्निपरीक्षा साबित होने वाली है। टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो फिर खिलाड़ियों सहित कई लोगों पर गाज गिरेगी।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: assistant coach changes, bcci review meeting, champions trophy india, coach gautam gambhir, india cricket team coaching staff, india tour disappointment, team india performance, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 12 at 4.13.38 PM - The Fourth
Sports

All England Open 2025 में भारत का पहला दिन रहा मिलाजुला!

1 वर्ष पहले

साल के साथ कई समीकरण बदले…भारत के लिए रक्षा सुधार बेहद ज़रूरी!

बेंगलुरु समेत कई राज्यों के ठेकेदारो पर Income tax के छापे

श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट को मिली विदेशी चंदा लेने की अनुमति

ISRO लॉन्च कर रहा है चंद्रयान 3!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?