By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: वडोदरा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीन ली एक जान, कई घायल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 03 18 at 12.10.43 PM - The Fourth
India

वडोदरा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीन ली एक जान, कई घायल

इस हादसे में 35 साल की हेमाली पटेल की मौके पर ही मौत हो गई

Last updated: मार्च 18, 2025 12:11 अपराह्न
By Saloni 12 महीना पहले
Share
5 Min Read
SHARE

गुजरात के वडोदरा में 13 मार्च की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। 20 साल के लॉ स्टूडेंट रक्षित रवीश चौरसिया ने अपनी तेज़ रफ्तार वोक्सवैगन कार से कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 35 साल की हेमाली पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ यह हादसा?

रात करीब 12:30 बजे, रक्षित स्पोर्ट्स मोड में कार चला रहा था और उसकी रफ्तार 100 किमी/घंटा से भी ज्यादा थी। अचानक, उसने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े लोगों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। जगह पर मोजूद लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेमाली पटेल करीब 10 फीट दूर जा गिरीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गाड़ी से उतरते ही आरोपी ने क्या कहा?

हादसे के बाद जब रक्षित चौरसिया कार से बाहर निकला, तो उसने गुस्से में चिल्लाना शुरू कर दिया। वह “another round”, “ॐ नमः शिवाय” जैसी बातें कह रहा था। जगह पर मोजूद लोगों के अनुसार, वह बिल्कुल भी डर या पछतावे में नहीं दिख रहा था और नशे की हालत में था।

कार और आरोपी ड्राइवर की जानकारी

रक्षित चौरसिया उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है और वडोदरा की MSU यूनिवर्सिटी में लॉ का छात्र है। हादसे के वक्त उसके साथ मीत चौहान नाम का युवक भी कार में था, जो पारुल यूनिवर्सिटी का छात्र है और उसी कार का मालिक है।

लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा

हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और आरोपी को कार से खींचकर बाहर निकाला। गुस्साए लोगों ने उसे थप्पड़ मारे और पुलिस आने तक पकड़कर रखा। लोगों का कहना था कि रक्षित नशे में था और अजीब तरह से बर्ताव कर रहा था।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने रक्षित और मीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वडोदरा के पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम हादसे की गहराई से जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। लोग #JusticeForHemali और #VadodaraHitAndRun जैसे हैशटैग के साथ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

आरोपी की सफाई – “स्पोर्ट्स मोड में थी कार”

पुलिस हिरासत में रक्षित ने कहा कि कार स्पोर्ट्स मोड में थी, इसलिए वह कंट्रोल नहीं कर पाया। उसने यह भी दावा किया कि एयरबैग खुलने की वजह से उसका ध्यान भटक गया था। हालांकि, पुलिस उसकी सभी दलीलों की जांच कर रही है।

मृतका के परिवार का बयान

हेमाली पटेल का परिवार इस हादसे से पूरी तरह टूट चुका है। उनके पति और बच्चे गहरे सदमे में हैं। परिवार ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

यह सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं था, बल्कि लापरवाही और गैरजिम्मेदारी का एक खौफनाक नतीजा था, जिसकी कीमत एक निर्दोष महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं, जहां शराब के नशे में या तेज़ रफ्तार में गाड़ी चलाने वाले युवा मासूम जिंदगियों को खतरे में डालते हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कानून इस मामले में कोई मिसाल कायम करेगा? क्या ऐसे हादसों के दोषियों को इतनी सख्त सजा मिलेगी कि आने वाले समय में कोई और युवा गैर-जिम्मेदाराना तरीके से गाड़ी चलाने से पहले हजार बार सोचे? अगर अब भी कानून ने ढील बरती, तो न जाने कितने और निर्दोष लोग सड़क पर अपनी जान गंवाएंगे। यह समाज के लिए एक चेतावनी है कि लापरवाह ड्राइविंग को हल्के में लेना अब और ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: gujarat, Gujarat news, hit and run, Justice for Hemali Patel, thefourth, thefourthindia, Vadodara road accident, vadodra
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

The two week COP28 summit starts on November 30 R 1701145907828 1701145917094 - The Fourth
Cities

दुबई जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में होगी, इंदौर के क्लाइमेट और स्वच्छता की चर्चा

2 वर्ष पहले

मोदी के नौ और शिवराज के उन्नीस साल के दम पर भाजपा !

क्या है भारत में शत्रु संपत्तियों पर कानून, किसकी है यह संपत्तियां?

देश का सबसे बड़ा एयर शो मध्यप्रदेश के भोपाल के बड़े तालाब पर

Independence day 2023: भारत ने पूरे किए आजादी के 76 साल

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?