By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: वसुंधरा के बाद एक और राजकुमारी मैदान में
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
diya kumari 1544356233 - The Fourth
Politics

वसुंधरा के बाद एक और राजकुमारी मैदान में

जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी का नाम बीजेपी से सीएम पद के दावेदारों में भी है।

Last updated: अक्टूबर 31, 2023 6:59 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर \ राजस्थान की स्थानीय सियासत मे एक और राजकुमारी की इंट्री हो गई है | सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर सीट उतार गया है | दीया कुमारी को वसुंधरा राजे का विकल्प भी कहा जा रहा है। इसके अलावा इनका नाम बीजेपी से सीएम पद के दावेदारों में भी है। जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं। राजकुमारी दीया कुमारी वर्तमान में राजसमन्द से लोकसभा सांसद हैं। दीया कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली और जयपुर में हुई, बाद में वह आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गई। राजकुमारी परिवार की विरासत को संभालने का काम करती हैं, जिसमें सिटी पैलेस, जयगढ़ दुर्ग, आमेर और दो ट्रस्ट महाराजा सवाई सिंह द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट, जयपुर और जयगढ़ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट शामिल हैं।

कई जिम्मेदारियाँ संभालती हैं दीया

वह दो स्कूलों का भी कार्यभार संभालती हैं- द पैलेस स्कूल और महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल। इसके अलावा राजकुमारी तीन राजभवन होटलों- होटल राजमहल पैलेस, जयपुर, होटल जयपुर हाउस, माउंट आबु और होटल लाल महल पैलेस के प्रबंधन का कार्य भी करती हैं। राजकुमारी दीया की शादी महाराजा नरेंद्र सिंह से हुई तीन संतानें हैं। साल 2018 में उनका तलाक हो गया था। अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी के कदमों पर चलते हुए, राजकुमारी दीया कुमारी ने भी राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने सितंबर 2013 को जयपुर में एक रैली के दौरान, गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, तत्कालीन भाजपाध्यक्ष राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे की उपस्थिति में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

राजकुमारी के प्यार की दास्तान

राजकुमारी दीया 2013 में सवाई माधोपुर सीट से भाजपा के टिकट पर जीतकर विधायक बनीं। इसके बाद 2019 में राजसमंद लोकसभा सीट से सांसद बनीं। दीया कुमारी ने खुद अपने ब्लॉग रॉयल्टी ऑफ राजपूताना में अपनी प्रेम कहानी में लिखा था कि मैं जयपुर राजघराने से हूं, लेकिन मेरे पैरेंट्स ने मुझे खुले माहौल में सामान्य लड़की की तरह पाला है। मैं 18 साल की उम्र में पहली बार नरेंद्र सिंह राजावत से मिली थी। बीजेपी सांसद राजकुमारी दीया ने लिखा कि मुझे उनसे पहली नजर में प्यार नहीं हुआ था। जब वह अकाउंट डिपार्टमेंट की ट्रेनिंग खत्म करके चले गए, तो मुझे लगा कि मैं उनसे बार-बार मिलूं। जब भी नरेंद्र जयपुर आते, तो हम कॉमन दोस्त के यहां मिलते थे। हम दोनों ने छह साल तक एक-दूसरे को जानने के बाद आखिरकार 1994 में आर्य समाज तरीके से शादी कर ली। फिर इस शादी को कोर्ट में भी रजिस्टर कराया। राजकुमारी ने बताया कि दो साल तक अपने पैरेंट्स को नहीं बताया कि हमने शादी कर ली है। फिर नवंबर 1996 में मैंने मां को बताया कि मैंने शादी कर ली है।

You Might Also Like

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

UGC के नए नियमों से देश में मचा बवाल, सामान्य वर्ग ने जताई कड़ी आपत्ति

TAGGED: election, Jaipur, politics, rajasthan, rajkumari diya, Vasundhara
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

2026
India

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026: इतिहास, महत्व और प्रेरणा का प्रतीक

2 सप्ताह पहले

देशभर में कल होगा Mock Drill, 244 जिलों में युद्ध जैसी तैयारी

दुनिया के इन देशों में नहीं है, एक भी नदी

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

यूट्यूबर मनीष कश्यप “फौजी का बेटा हूं…झुकूंगा नहीं”

You Might Also Like

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार-thefourth.in
Politics

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

2 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 08 at 2.37.00 PM - The Fourth
Politics

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 08 at 1.53.49 PM - The Fourth
Cities

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?