By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: यूट्यूबर मनीष कश्यप “फौजी का बेटा हूं…झुकूंगा नहीं”
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
image 700x400 6 6 - The Fourth
India

यूट्यूबर मनीष कश्यप “फौजी का बेटा हूं…झुकूंगा नहीं”

22 सितंबर को मनीष कश्यप को पटना स्थित सिविल कोर्ट में पेश किया गया था।

Last updated: सितम्बर 27, 2023 6:31 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। “मैं चोर का बेटा नहीं हूं, फौजी का बेटा हूं, मर जाऊंगा पर इनके आगे झुकूंगा नहीं”। ज्यूडिशियल कस्टडी में मनीष के दिए इस बयान को लेकर पटना पुलिस ने 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है वो मनीष को बेऊर जेल से लाने और ले जाने वाली एस्कॉर्ट टीम में शामिल थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 सितंबर को मनीष कश्यप को पटना स्थित सिविल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोशल मीडिया पर जैसे ही उनके तल्ख बयान वाला वीडियो आया वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के आला अफसरों ने इसी वीडियो पर संज्ञान लिया और पटना SSP को पूरे प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया है।

“मैं फौजी का बेटा हूं, मर जाऊंगा पर झुकूंगा नहीं”

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में मनीष ने मीडिया के लोगों से बात की। इसलिए SSP ने इस मामले में एस्कॉर्ट में शामिल सभी पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। बिहार सरकार को टारगेट करते हुए मनीष कश्यप ने कहा था कि मुझे झुकाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर, मैं फौजी का बेटा हूं… मैं मर जाऊंगा पर इन लोगों के आगे नहीं झुकूंगा।

हाथ में लगी हथकड़ी को दिखाते हुए उसने कहा था कि यह हथकड़ी और ईमानदार आदमी के हाथ में लगी है। डेढ़ महीने से एक शब्द नहीं बोला है। कोर्ट में आता हूं और चुपचाप जाता हूं। मनीष ने यह भी कहा कि आजाद देश के आजाद बिहार में ई नेता से डरेंगे हम। उन्होंने कहा, ‘हम चारा चोर के बेटा थोड़े ही है, जो हम डरेंगे।

“जेल से निकलने के बाद अब नहीं रोएगी कोई मां!”

वायरल वीडियो में पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए मनीष की मां भी उन्हें गले से लगाकर रोती हुई दिखाई दीं। मां को गले से लगाकर मनीष ने कहा, “मां तुम्हारा बेटा वादा करता है कि चाहे कुछ भी हो जाए एक भी मां के आंखों में आंसू नहीं आने देगा। हम मर जाएंगे लेकिन झुकेंगे नहीं। आज मेरी मां की आंखों में आंसू है ना। हम वादा करते हैं कि जिस दिन जेल से छूटेंगे लाखों मां के आंखों का आंसू पोछूंगा”। बता दें, बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप 6 महीने से जेल में बंद हैं। मनीष कश्यप पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगा है। हाल ही में वो तमिलनाडु से पटना जेल में शिफ्ट हुए हैं।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: Lalu Prasad Yadav, Manish Kashyap, Patna, Rashtriya Janata Dal, Sach Tak News, Tejashwi Yadav
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 08 14 at 5.45.43 PM - The Fourth
World

Russia-Ukraine War: ढाई साल से चल रही जंग, पहली बार यूक्रेन ने पलटवार किया !

2 वर्ष पहले

BP दवा पर नई रिपोर्ट: टेल्मिसार्टन समेत कई दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल

ISIS मॉड्यूल के खिलाफ NIA छापेमारी, कट्टरपंथी जिहादी आतंकवादी समूह का भंडाफोड़

इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग गिरी, टॉप 10 की रेस से बाहर !

इंदौर में अवैध रेत मंडी की शिफ्टिंग शुरू !

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?