By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: 10 साल का सूखा खत्म, वानखेड़े में बेंगलुरु की शानदार जीत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 08 at 10.28.08 AM - The Fourth
Sports

10 साल का सूखा खत्म, वानखेड़े में बेंगलुरु की शानदार जीत

इस मुकाबले में मुंबई का लगभग हर गेंदबाज़ महंगा साबित हुआ

Last updated: अप्रैल 8, 2025 10:32 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक high-scoring मैच में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की। ये जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि उसने मुंबई का गढ़ कहे जाने वाले वानखेड़े स्टेडियम में 10 सालों के लम्बे अंतराल के बाद जीत दर्ज की। इस मुकाबले में बेंगलुरु के बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मुंबई को कड़ी टक्कर दी।

कोहली-पाटीदार की क्लास, जितेश का फाइनल टच

टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। Phil Salt (4) पहली गेंद पर चौका मारने के बाद अगली गेंद पर Trent Boult का शिकार बन गए। हालांकि बेंगलुरु पर इसका खास असर नहीं पड़ा। विराट कोहली (67) और देवदत्त पडिकल (37) ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। विराट एक छोर संभालते हुए एंकर के रोल में नज़र आए वहीं देवदत्त ने तेज़ खेलकर टीम के दबाव को कम किया। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने 64 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। Liam Livingstone 0 पर ही चलते बने। हालांकि अंत में जीतेश शर्मा ने सिर्फ 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 40* रन बनाकर टीम का स्कोर 221 तक पहुंचाया।

मुंबई की गेंदबाज़ी रही फीकी

इस मुकाबले में मुंबई का लगभग हर गेंदबाज़ महंगा साबित हुआ। Trent Boult और हार्दिक पंड्या को 2-2 विकेट मिले। विग्नेश को एक सफलता मिली। मुंबई के लिए राहत की बात रही जसप्रीत बुमराह की वापसी। मुंबई के लिए राहत की बात जसप्रीत बुमराह की शानदार वापसी रही। उन्होंने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए अपने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन दिए और सबसे कम रन खर्च करने वाले गेंदबाज़ बने।

तिलक-हार्दिक ने दिखाई उम्मीद, मगर अधूरी रह गई कहानी

222 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने भी तेज़ शुरुआत की। लगभग सभी बल्लेबाज़ों ने आक्रामक अंदाज़ में रन बटोरे। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रोहित शर्मा ने सिर्फ 9 गेंदों पर 17 रन बनाए। Ryan Rickelton भी 4 चौकों की मदद से 17 रन बनाए। Will Jacks ने 22 तो सूर्यकुमार यादव ने भी 28 रन का योगदान दिया। हालांकि मुंबई की उम्मीदों की असली कहानी लिखी तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पंड्या ने। पिछले मैच में धीमे बल्लेबाज़ी के कारण चर्चा में रहे तिलक ने बेहतरीन वापसी की और 29 गेंदों में 56 रन जड़ दिए। कप्तान हार्दिक ने तो 15 गेंदों में 42 रन ठोक दिए थे। एक वक्त लग रहा था कि मुंबई मुकाबला अपने नाम कर लेगी मगर इन दोनों के आऊट होने के बाद मैच मुंबई के हाथ से छूट गया। मुंबई 209 ही बना सकी और बेंगलुरु ने मैच 12 रन से जीत लिया।

क्रुणाल की फिरकी में फंसी मुंबई

बेंगलुरु की गेंदबाज़ी में सबसे बड़ा सितारा रहे क्रुणाल पंड्या, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 अहम विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा यश दयाल और Josh Hazlewood ने 2-2 विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार को भी एक सफलता मिली।

चेपॉक के बाद वानखेड़े फतह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये season अब तक तो काफी शानदार रहा हैं। पहले चेपॉक के किले में घुसकर चेन्नई सुपर किंग्स और हराया और अब मुंबई के गढ़ वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को 12 रन से मात दी। इस जीत से बेंगलुरु के हौसले बुलंद हैं और बाकी टीमों को भी एक कड़ा संदेश दे दिया है कि इस बार वो खिताब की दौड़ में पूरे दमखम से हैं। Fans भी यही चाहेंगे कि एक लंबे इंतेज़ार के बाद आखिरकार बेंगलुरु ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाए और अपने सपनों को हकीकत में बदले।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: cricket, ipl 2025, mumbai indians, RCB vs MI, Royal Challengers Bangalore, thefourth, thefourthindia, Virat Kohli
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Dream11 app download - The Fourth
India

Dream11 को भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा इनडायरेक्ट टैक्स नोटिस

3 वर्ष पहले

भारत ने पर्यटन के लिए कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों को खोल दिया है

Vikramaditya Vedic Clock से काशी में लौटा प्राचीन समय ज्ञान

क्या तृणमूल कांग्रेस के किले की दीवार पर दरारें आनी शुरू हो गई हैं?

“The lady killer” फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप, आधी-अधूरी रिलीज हुई

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?