By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: 61 दिनों में मिला पीड़िता के परिवार को न्याय, देश में मिसाल कायम कर सकता है यह फैसला!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 12 07 at 5.45.11 PM - The Fourth
India

61 दिनों में मिला पीड़िता के परिवार को न्याय, देश में मिसाल कायम कर सकता है यह फैसला!

देश में अपहरण, हत्या और रेप जैसे मामले कम होने के बजाए बढ़ते जा रहे हैं।

Last updated: दिसम्बर 7, 2024 6:13 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

क्या आपने कभी किसी आरोपी के लिए सिर्फ 2 महीने के भीतर मौत की सजा सुनी है, नहीं ना? क्योंकि, आज से पहले कभी किसी आरोपी को इतनी जल्दी मौत की सजा सुनाई ही नहीं गई है। लेकिन, पश्चिम बंगाल में 10 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिसमें कोर्ट ने 2 महीने में यानी महज 62 दिनों में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है और ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। इस केस को लड़ने वाले विशेष सरकारी वकील बिवास चटर्जी ने कहा कि, यह फैसला देश के आपराधिक न्यायशास्त्र के इतिहास में एक मिसाल कायम कर सकता है, क्योंकि जांच और सुनवाई बहुत तेजी से की गई है। बता दें कि, रेप और हत्या मामले में पुलिस ने 30 अक्तूबर को आरोप पत्र दाखिल किया था। 5 नवंबर से शुरू हुआ यह मुकदमा महज 21 दिनों में पूरा हो गया।

अदालत ने शुक्रवार (6 दिसंबर 2024) को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुब्रत चट्टोपाध्याय की POCSO अदालत ने आरोपी मुस्तकिन सरदार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (बलात्कार), 66 पीड़िता की मृत्यु या उसे लगातार अचेत अवस्था में रखने की सजा) और 103 (हत्या) के अलावा POCSO अधिनियम के तहत दोषी ठहराया है। साथ ही अदालत ने अपने फैसले में यह भी निर्देश दिया है कि, पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।

62 दिनों के अंदर दोषी को सजा होने पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी पुलिस की सराहना की है। उन्होंने कहा,”दो महीने के अंदर आरोपी को मौत की सजा देना ऐसा इतिहास में अभूतपूर्व है। मैं इस कार्य में उपलब्धि के लिए राज्य पुलिस और अभियोजन प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों को बधाई देती हूं। सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता रखती है और यह सुनिश्चित करना जारी रखेगी कि न्याय में न तो देरी हो और न ही न्याय से किसी भी पीड़िता या पीड़ित परिवार को वंचित किया जाए।”

ऐसी ही एक और घटना पश्चिम बंगाल के बरटोला इलाके से सामने आई है। जहां एक सात महीने की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। बच्ची अपने माता-पिता के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया और उसके साथ बलात्कार किया गया। यह घटना पिछले हफ्ते की ही है, जिसके बाद पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और इस मामले में पुलिस एक दर्जन से ज़्यादा संदिग्धों से पूछताछ भी की जा चुकी है। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने इसके विरोध में हिंसक प्रदर्शन किए थे। जिसमें वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। साथ ही एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की गई थी और सड़कें भी जाम कर दी गईं थीं।

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या की खबर ने अभी कुछ महीने पहले ही हम सभी को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना के बाद पूरे देश में महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग उठी थी। लेकिन, अफसोस अभी भी इंसाफ की यह मांग पूरी नहीं हो पाई। ऐसे में सवाल उठता है कि, हमारे देश का प्रशासन क्या कर रहा है? आखिर कब हमारे देश की बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी? क्योंकि, आज के समय में अपहरण, हत्या और रेप जैसे मामले कम होने के बजाय दिन ब दिन और बढ़ते जा रहे हैं।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: criminal case, criminal justice, death penalty, fast trial, india justice, judicial decision, POCSO act, rape and murder, thefoirthindia, thefourth, victim justice, West Bengal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता
Sports

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

5 महीना पहले

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने ड्रोन से बरसाए बम, 2 की मौत, कई घायल

Sara Ali Khan की चारधाम यात्रा पर रोक? नए नियम से उठा बड़ा विवाद

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

श्रीनिवासन मर्डर केस में मिली, 15 PFI कार्यकर्ताओं को मौत की सजा

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?