By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: विजयवर्गीय को है ड्रग रैकेट में शामिल लोगों की जानकारी, कांग्रेस ने उठाए सवाल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
402433 kailash vijayvargiya - The Fourth
Politics

विजयवर्गीय को है ड्रग रैकेट में शामिल लोगों की जानकारी, कांग्रेस ने उठाए सवाल

राजस्थान के प्रतापगढ़ से हो रही है राज्य में ड्रग्स की सप्लाई।

Last updated: अक्टूबर 15, 2024 5:49 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पिछले समय से इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में ड्रग्स की तस्करी के मामले काफी बढ़ गए हैं। इंदौर, भोपाल, मंदसौर और झाबुआ जैसे जिलों में करोड़ों की कीमत वाले ड्रग्स एक के एक बाद पकड़ाए गए हैं। ऐसे में इंदौर के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले से जुड़ा एक बड़ा दावा किया हैं। विजयवर्गीय ने दावा किया है कि, मध्य प्रदेश में ड्रग्स की जो सप्लाई हो रही है वो राजस्थान के प्रतापगढ़ से होती है। साथ ही उनका कहना है कि, उनके पास इस अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट में शामिल लोगों के नाम भी हैं। बता दे कि, कल इंदौर के चार फ्लाईओवर्स का उद्घाटन किया गया था। इसी उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने यह दावा किया है।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने इंदौर की समस्याओं को इंगित किया। उन्होंने कहा कि, शहर की बड़ी समस्याओं में पहली समस्या ट्रैफिक और दूसरी नशाखोरी हैं। साथ ही उन्होंने दिलासा दिलाते हुए कहा कि, यह अच्छी बात है कि इस रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे इस कार्रवाई से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं।

उनके मुताबिक, वे चोरों को पकड़ तो रहे हैं लेकिन उसकी जड़ तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने भोपाल के अधिकारियों से राजस्थान पुलिस से संपर्क कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील की है कि, वे राज्य में नशे पर लगाम लगाने के लिए अपने सख्त आदेशों को लागू करे। साथ ही में उन्होंने मोहन यादव से भोपाल में अधिकारियों को उनकी ड्यूटी याद दिलाने का निवेदन भी किया है।

कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने दावा तो किया है कि, उनके पास इस रैकेट में जुड़े लोगों का नाम हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने किसी के भी नाम का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में सब को इंतज़ार है कि, विजयवर्गीय जल्द से जल्द इस रैकेट से जुड़े लोगों का पर्दाफाश कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाले। ताकि राज्य से इस रैकेट और ड्रग तस्करी का सफाया हो जाए।

दूसरी ओर विजयवर्गीय द्वारा अभी तक रैकेट में शामिल लोगों का नाम उजागर नहीं करने पर, कांग्रेस ने उन पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का पूछना है कि, जब उनके पास पहले से ही ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी थी, जिससे ड्रग डीलरों को पकड़ा जा सकता था तो उन्होंने आज तक यह जानकारी सरकार या सरकारी एजेंसियों के साथ साझा क्यों नहीं की? और आज अभी तक राज्य में इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई हैं?

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: congress, crimeprevention, drugtrafficking, governmentaccountability, indore, interstatecrime, kailashvijayvargiya, lawenforcement, madhyapradesh, politics, publicsafety, rajasthan, socialissues, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Taliban का नया कानून और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
World

Taliban का नया कानून और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

4 महीना पहले

भारतीय रेडियो के सबसे नामी एनाउंसर अमीन सयानी का निधन!

इंदौर में डबल मर्डर का खुलासा, गोवा से गिरफ्तार हुआ पिता और बहन का हत्यारा

RBI ने स्टार मार्क वाले नोट को वैध बताया

लगातार कैंसिल हो रही परीक्षाओं से परेशान 23 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0006 - The Fourth
Cities

Indore में चाय पोहा महंगा, 44 रु महंगी हुई कमर्शियल गैस

5 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?