By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भोपाल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल के यहां मिले 2.85 करोड़ कैश
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 12 21 at 5.07.05 PM - The Fourth
India

भोपाल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल के यहां मिले 2.85 करोड़ कैश

अभी तक लोकायुक्त और आयकर विभाग की टीम ने एक अरब से ज्यादा की संपत्ति जप्त की है।

Last updated: दिसम्बर 21, 2024 5:10 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश भोपाल परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के खिलाफ़ लोकायुक्त और आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम ने अरेरा कॉलोनी स्थित घर के अलावा एक होटल और एक स्कूल में भी छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान लगातार बड़े खुलासे हुए है। डीजी लोकायुक्त को सौरभ शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी जिसके बाद उस पर कार्रवाई की गई है। सौरभ शर्मा RTO में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने एक साल पहले वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम ले लिया था और इसके बाद रियल एस्टेट कारोबार का काम करने लगे थे।

छापे में अब तक घर और दफ्तर से 2 करोड़ 85 लाख रुपए नगद मिले है। इसके अलावा 50 लाख की कीमत के सोने, चांदी और हीरे जवाहरात भी मिले हैं। जिनमें 2 करोड़ 10 लाख कीमत की 234 किलो चांदी मिली है। 17 लाख की ब्रांडेड घड़ियां 15 लाख के लेडिज पर्स और 11 लाख रुपए की हीरे की अंगूठियां मिली हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके घर से 60 किलो की चांदी की सिल्लियां भी मिली हैं। साथ ही 4 SUV भी मिली हैं, जिनमें एक डिस्कवरी जैसी लक्ज़री कार भी शामिल है।

सौरभ शर्मा ने घर के अंदर चांदी की ईंट जमीन में गाड़ रखी थीं। सौरभ शर्मा के घर से मिले कैश को गिनने की मशीन लाई गई थी। यही नहीं सौरभ शर्मा के करीबी चंदन सिंह की गाड़ी से गुरुवार को 40 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का 52 किलोग्राम सोना और 9.86 करोड़ रुपए नकद भी बरामद हुआ है। मध्य प्रदेश पुलिस और आयकर अधिकारियों को गुरुवार देर रात भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के मेंडोरी कुशलपुर रोड के पास एक लावारिस कार से मिली थी। अधिकारियों के मुताबिक यह चेतन सिंह के नाम पर पंजीकृत थी और वह मूल रूप से ग्वालियर का निवासी है। लेकिन वर्तमान में भोपाल में रह रहा है। सौरभ शर्मा को 2016 में परिवहन विभाग में नौकरी मिली थी। उन्होंने परिवहन विभाग में पूरे सात साल काम किया, लेकिन 2023 में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उनकी 2016 से लेकर 2023 तक परिवहन विभाग में तगड़ी पकड़ हो गई थी। ऐसे में संपत्ति का सीधा कनेक्शन इसी से जुड़ता दिख रहा है।

जांच में सामने आया है कि, फिलहाल सौरभ दुबई में है और भोपाल स्थित घर में केवल उनकी मां और नौकर रह रहे हैं। उन्होंने अवैध तरीके से एक NGO को अपने नाम भी कर लिया है और हाल ही में दो और मकान खरीदे हैं। यही नहीं भोपाल के सबसे पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में भी उनका आलीशान घर है। जिस घर में उसकी मां रहती है उस घर के डेकोरेशन पर ही उन्होंने करीब दो करोड़ रुपए खर्च किए है। घर में बेशकीमती सेनेटरी झूमर और कई अन्य लग्जरी सामान मिले है जिनकी, कीमत लाखों में है।

अभी तक जब्त लोकायुक्त और आयकर विभाग की टीम ने एक अरब से ज्यादा की संपत्ति जप्त कर ली है। इसके अलावा कई जगहों पर निवेश के दस्तावेज मिले हैं। ऐसे में सवाल है कि, एक साधारण आरटीओ सिपाही ने इतनी संपत्ति कैसे बना ली? सिर्फ सात साल नौकरी की इसके बाद इस्तीफा दे दिया था, ऐसे में इतनी संपत्ति होना हैरान करने वाली बात है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: bhopal, corruption, disproportionate assets, income tax department, Lokayukta, madhya pardesh, Raid, real estate, RTO, s aurabh sharma, s raob, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

3b813edb55ca4df6be19aeffab45659d1705311114797211 original - The Fourth
India

बाढ-भूकंप भी हिला नही पाएंगे राम-मंदिर

3 वर्ष पहले

मानसून सत्र में हुए आम आदमी पार्टी के तीन निलंबन

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से आरंभ, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन की तिथि

पृथ्वी जैसा ग्रह मिलने वाली खबर अभी सिर्फ भविष्यवाणी

अनु मलिक और राज कपूर की वो दिलचस्प मुलाक़ात

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?