By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अब महाअंदोलन की राह पर मध्य प्रदेश के छात्र
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
06 02 2024 mppsc protest indore 6 2 2024 - The Fourth
India

अब महाअंदोलन की राह पर मध्य प्रदेश के छात्र

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Last updated: जनवरी 2, 2025 5:47 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश में MPPSC अभ्यर्थियों का चार दिन चला प्रोटेस्ट समाप्त हुआ। कई डिमांडस् पर जल्द निर्णय लेने का विश्वास दिलाया गया है। हालांकि कुछ मांगे फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन हैं, जिन पर आयोग की बैठक होगी। पर बात यहीं खत्म नहीं होती। उसके बाद दो अन्य प्रोटेस्ट भी देखने मिले। पहला प्रोटेस्ट MP शिक्षक वर्ग भर्ती 2023 को लेकर लंबे समय से वेटिंग कर रहे अभ्यर्थियों करेंगे। इनका संघर्ष लंबे समय से जारी है और पहले भी कई बार ये भोपाल की सड़कों पर उतर चुके हैं। इनकी अहम मांग 20 हजार पद बढ़ोतरी से जुड़ी हुई है। वहीं दूसरा आंदोलन ओबीसी अधिकार यात्रा से जुड़ा था। इसमें सबसे अहम मांग 27 पर्सेन्ट ओबीसी आरक्षण दिए जाने से जुड़ी है। हालांकि, MP की सरकार कह चुकी है कि वे ये आरक्षण देना चाहते हैं लेकिन उनके उस नोटिफिकेशन पर हाईकोर्ट की ही रोक है। यह मामला अभी कोर्ट में उलझा हुआ है। कोर्ट में अभी केस डायरी नंबर ही नहीं आया, वहां कब सुनवाई होगी तय नहीं है। अभ्यर्थियों को उनकी डिमांडस् पूरी करने का भरोसा दिया गया था लेकिन MPPSC के हाल ही में जारी किए गए नोटिफिकेशन के बाद ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में एक बार फिर छात्र सड़कों पर उतरेंगे।

दरअसल हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी हुई आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 जनवरी, 2025 से शुरू होगी। MPPSC की ओर से केवल 158 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 31 दिसंबर, 2024 को देर रात जारी किया गया था। लेकिन आखिर जिस बात की आशंका थी वही हुआ और हमेशा राज्य सेवा के साथ होने वाली राज्य वन सेवा परीक्षा इस बार नहीं होगी। इसके लिए वन विभाग से कोई रिक्त पद नहीं आए हैं और इसके साथ ही इसके लिए जीरो ईयर घोषित हो गया है। इसकी आशंका तभी से थी जब आयोग ने राज्य वन सेवा की मेंस के लिए परीक्षा कैलेंडर में कोई जगह ही नहीं रखी थी।

इस परीक्षा में 158 पदों को कैटेगरी से बांटा जाए तो अनारक्षित के लिए केवल 38 पद, SC के लिए 24, ST के लिए 48, OBC के लिए 35 और EWS के लिए केवल 13 पद ही हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव से रिक्त पद भरने की बात कही थी और बताया था कि 874 पदों में से 200 पद रिक्त है, इन्हें भरा जायेगा। लेकिन डिप्टी कलेक्टर के 200 पद रिक्त होने के बाद भी मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने मात्र 10 पद ही भर्ती के लिए जारी किए हैं। राज्य सेवा परीक्षा 2025 के विज्ञापन में डिप्टी कलेक्टर के मात्र 10 पद हैं, जिसमें से एक पद 13 फीसदी कैटेगरी में जाएगा, अनारक्षित के लिए मात्र दो पद हैं। डीएसपी के लिए 22 पद जारी किए गए हैं।

उधर, 90 घंटे तक PSC के पोस्ट बढ़ाने व अन्य मांग करने वाले नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने कहा है कि सरकार ने धोखा नहीं किया बल्कि हिटलरशाही की है। हम सभी युवाओं से बात करके फिर आंदोलन करेंगे। इसके लिए फिर से एक जनवरी को डीडी पार्क में महाआंदोलन की रणनीति के लिए बैठक बुलाई गई है। इसमें आयोग और व्यापमं को लेकर छात्रों की विविध मांग, एसआई भर्ती सात सालों से नहीं आने का मुद्दा और PSC महाअंदोलन की मांगों पर आश्वासन पर भी कुछ मुद्दे हैं।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Madhya Pradesh protests, MP education, MPPSC exam, MPPSC recruitment, OBC reservation, OBC rights, PSC protest, student protest, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

5cover 720 q48s - The Fourth
India

भारत की सफलता देखकर चीन को नहीं हुआ बर्दाश्त बोला, चंद्रमा के साउथ पोल पर नहीं उतरा Chandrayaan-3

3 वर्ष पहले

यूक्रेन ने रूस पर किया पर्ल हार्बर जैसा हमला! क्या अमेरीका की तरह Nuclear Attack से जवाब देगा रूस?

सांसद संजय सिंह की रिहाई पर उठ रहे कई तरह के सवाल!

परिवारवाद में सपा सबसे आगे…कांग्रेस- जदयू भी पीछे नहीं

‘One Hundred Years of Solitude’…मार्केज़ की इस philosophy पर आई सीरीज़ दिमाग हिला देगी!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?