किसी को रोड ट्रिप का इंतजार रहता है, तो किसी को बस, कार या flight में बैठते ही अजीब सी घबराहट होने लगती है। Motion Sickness वही एहसास है जब सफर में चक्कर, nausea या बेचैनी होने लगती है। कुछ लोगों को यह हल्का महसूस होता है, जबकि कुछ के लिए यह सफर को बहुत मुश्किल बना देता है। पर सवाल ये है कि ऐसा होता क्यों है और इससे बचने का कोई तरीका है या नहीं?
Motion Sickness होता क्यों है?
असल में, जब हमारा दिमाग, आंखें और कान एक ही चीज़ को अलग-अलग तरीके से समझने लगते हैं, तो Motion Sickness हो जाता है।
मान लीजिए, आप कार में बैठे हैं और फोन पर कोई वीडियो देख रहे हैं। आपकी आंखें screen को स्थिर देख रही हैं, लेकिन आपका शरीर और कान कार की गति को महसूस कर रहे हैं। यह दिमाग को confuse कर देता है, जिससे बेचैनी और nausea जैसी स्थिति पैदा होती है।
किसे होता है Motion Sickness?
Motion Sickness किसी को भी हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को यह ज़्यादा प्रभावित करता है:
बच्चे – 2 से 12 साल के बच्चों में यह ज्यादा आम है।
महिलाएं – Hormonal बदलाव या गर्भावस्था के कारण संवेदनशीलता बढ़ सकती है।
Migrant Patients – जिन्हें Migraine होता है, उन्हें Motion Sickness की समस्या अधिक होती है।
जिनका Inner Ear Balance कमजोर होता है – संतुलन बनाए रखने वाली शरीरिक प्रणाली ठीक से काम न करे तो Motion Sickness हो सकता है।
Motion Sickness के आम लक्षण
Nausea या उल्टी जैसा महसूस होना,
चक्कर आना,
ठंडा पसीना आना,
थकावट और सिर दर्द।
क्या Motion Sickness से बचा जा सकता है?
अगर हर सफर में आपको Motion Sickness होता है, तो कुछ आसान तरीके अपनाकर इसे कम किया जा सकता है।
- सही सीट का चुनाव करें
• कार में: आगे की सीट पर बैठें और सड़क की ओर देखें।
• बस या ट्रेन में: खिड़की के पास बैठें, बाहर का नज़ारा देखें।
• flight में: पंखों के पास वाली सीट लें, जहां झटके कम लगते हैं।
• समुद्री यात्रा में: deck पर रहें और horizon की ओर देखें। - मोबाइल या किताब से दूर रहें
यात्रा के दौरान किताब पढ़ने या फोन देखने से Motion Sickness बढ़ सकता है, क्योंकि इससे दिमाग को ज्यादा confusion होता है।
- ताज़ी हवा लें
अगर संभव हो तो खिड़की खोलें या AC Vent की हवा लें। बंद जगह और खराब गंध Motion Sickness को और बढ़ा सकती है।
- हल्का और कम मसाले वाला खाना खाएं
सफर से पहले भारी खाना या junk food खाने से बचें। हल्का खाना और पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
- गहरी सांस लें और शांत रहें
अगर सफर के दौरान घबराहट महसूस हो तो लंबी और गहरी सांस लें। Meditation और ध्यान करने से भी आराम मिल सकता है।
क्या Motion Sickness का कोई पक्का इलाज है?
Motion Sickness कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर की एक सामान्य प्रतिक्रिया है। हालांकि, कुछ लोगों को यह हमेशा बना रहता है। सही सावधानियां अपनाकर इसे काफी हद तक control किया जा सकता है। कुछ मामलों में डॉक्टर Anti-Motion Sickness Medicine भी suggest कर सकते हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं कि हर किसी को इसकी जरूरत पड़े।
Motion Sickness सफर का मज़ा खराब कर सकता है, लेकिन सही तैयारी और थोड़ी careful रहने से इसे कम किया जा सकता है। अगली बार जब आप सफर करें तो इन tricks को आजमाएं और देखें कि क्या यह tricks आपके लिए फायदेमंद है?