By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चहल की फिरकी ने बदली बाज़ी, पंजाब ने कोलकाता को 16 रन से हराया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 16 at 10.18.26 AM - The Fourth
Sports

चहल की फिरकी ने बदली बाज़ी, पंजाब ने कोलकाता को 16 रन से हराया

कोलकाता ने इस मैच में भी शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया

Last updated: अप्रैल 16, 2025 10:20 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब और कोलकाता की टीमें आमने-सामने थीं। जहां एक ओर कोलकाता की नज़र लगातार दूसरी जीत पर थी, पंजाब भी जीत की पटरी पर लौटना चाहती थी। लेकिन इस मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले और दर्शकों को आखिरी तक रोमांच बना रहा।

पंजाब की अच्छी शुरुआत, बाद में ताश के पत्तों-सी बिखरी बल्लेबाज़ी

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। प्रियांश आर्य (22) और प्रभसिमरन सिंह (30) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। इसके बाद अचानक खेल का रूख ही बदल गया। इन दोनों के आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। कप्तान श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके। Josh Inglis (2), नेहल वढेरा (10), Glenn Maxwell (7), सूर्यांश शेडगे (4) और Marco Jansen (1) पर ही चलते बने। इतनी मुश्किल घड़ी में सिर्फ शशांक सिंह (18) ही थे जो निचले क्रम में कुछ रन जोड़ सके। पंजाब पूरे 20 overs भी नहीं खेल सकी और 15.3 overs में 111 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। कोलकाता ने पिछले मैच में चेन्नई को भी 103 पर ही रोक दिया था।

कोलकाता की शानदार गेंदबाज़ी

कोलकाता ने इस मैच में भी शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। हर्षित राणा ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और Sunil Narine को 2-2 विकेट मिले। वैभव अरोड़ा और Anrich Nortje को एक-एक सफलता मिली।

आसान लक्ष्य भी बना कोलकाता के लिए सिरदर्द

112 रन का पीछा कर रही कोलकाता की टीम को एक आसान जीत की उम्मीद थी, लेकिन पंजाब के गेंदबाज़ों ने मुकाबले की तस्वीर ही बदल दी। शुरुआत से ही कोलकाता लड़खड़ा गई। सिर्फ 7 रन के स्कोर पर Sunil Narine (5) और Quinton de Kock (2) चलते बने। वेंकटेश अय्यर भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इंपैक्ट प्लेयर अंगकृष रघुवंशी (37) और अजिंक्य रहाणे (17) के बीच एक साझेदारी बनी, जिसने उम्मीद जगाई कि कोलकाता शुरुआती झटकों से उबर जाएगी और मैच आसानी से जीत लेगी। लेकिन तभी युज़वेंद्र चहल ने पंजाब के लिए कमाल कर दिखाया। पहले रघुवंशी और रहाणे को आउट किया, फिर रिंकू सिंह (2) और रमनदीप सिंह (0) को भी चलता कर कोलकाता को बैकफुट पर धकेल दिया। Andre Russell (17) ने कुछ दमदार शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन लगातार गिरते विकेटों के चलते टीम पर दबाव बढ़ता गया। आखिरकार Russell भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में Marco Jansen की गेंद पर बोल्ड हो गए। कोलकाता की पूरी टीम 95 रन पर ही सिमट गई और पंजाब ने इस रोमांचक मुकाबले को 16 रन से अपने नाम कर लिया।

युज़वेंद्र चहल ने पलटा मैच

Man of the Match युज़वेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट झटके और मैच का नतीजा ही बदल दिया। Marco Jansen को भी 3 विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, Glenn Maxwell और Xavier Bartlett को एक-एक सफलता मिली।

निष्कर्ष

इस मैच ने ये साबित कर दिया कि क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता हैं। जब लग रहा था ये लक्ष्य कोलकाता आराम से हासिल कर लेगी, तब पंजाब के गेंदबाज़ों ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख पलट दिया और पंजाब ने एक यादगार जीत दर्ज की। पिछले मैच में 247 के विशाल लक्ष्य को defend न कर पाने के बाद इस low-scoring मैच में जीत हासिल कर पंजाब का confidence एक अलग ही दर्जे का होगा।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: ipl 2025, kolkata knight riders, Punjab Kings, Punjab vs Kolkata, thefourth, thefourthindia, Yuzvendra Chahal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 1 2 - The Fourth
India

पत्नी ने कहा संजीव भट्ट की गिरफ्तारी के पीछे है राजनीतिक साजिश

2 वर्ष पहले

97वें Oscar Awards: फिल्म जगत का सबसे बड़ा उत्सव

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

दुती चंद डोप टेस्ट में फेल, लगा चार साल का बैन

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाए ये 4 चीजे

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?