By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: “इंदौरी” रजत का कमाल, 17 साल बाद चेपॉक में बेंगलुरु की जीत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 03 29 at 10.59.52 AM - The Fourth
Sports

“इंदौरी” रजत का कमाल, 17 साल बाद चेपॉक में बेंगलुरु की जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेपॉक में चेन्नई को हराने का कारनामा किया

Last updated: मार्च 29, 2025 11:04 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

चेन्नई के मशहूर चेपॉक स्टेडियम में fans को एक entertaining मैच देखने को मिला, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रनों के बड़े अंतर से हराया। यह जीत बेंगलुरु के लिए बेहद खास रही, क्योंकि उन्होंने 17 साल बाद चेपॉक में चेन्नई को हराने का कारनामा किया।

बेंगलुरु की आक्रामक शुरुआत

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। Phil Salt (32) ने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई जिन्हें धोनी ने अपनी शानदार wicket-keeping से आउट कर दिया। बेंगलुरु सिर्फ 5 ओवर में 45 पर पहुंच चुकी थी। हालांकि इस मैच में विराट कोहली (31) का बल्ला कुछ धीमा चला। खास तरह पर नूर अजमद ने उन्हें अपने गेंदबाज़ी से बांधे रखा। देवदत्त पडिकल ने भी तेज़तर्रार 27 रन बनाए। लेकिन सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा कप्तान रजत पाटीदार का। “इंदौरी” रजत ने 51 की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम के highest run-scorer बने। अंत में Tim David ने सिर्फ 8 गेंदों में 22 रन जड़कर बेंगलुरु को 196 तक पहुंचा दिया।

चेन्नई की अच्छी गेंदबाज़ी

चेन्नई की ओर से नूर अजमद ने इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। उनके अलावा Matheesha Pathirana को 2 विकेट मिले। खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन एक-एक विकेट हासिल कर सके।

चेन्नई की निराशाजनक बल्लेबाज़ी

197 के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद ही खराब रही। सिर्फ 8 के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी (5) और ऋतुराज गायकवाड़ (0) आउट हो चुके थे। दीपक हुड्डा (4) और Sam Curran (8) ने भी निराश किया। रचिन रविंद्र (41) ने एक छोर संभाले रखा पर दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। शिवम दुबे (19) और रविंद्र जड़ेजा (25) भी कुछ बड़ा बदलाव नहीं ला सके। चेन्नई के fans के लिए एक राहत भरी बात महेंद्र सिंह धोनी (30*) की अंत में खेली गई आकर्षक पारी थी, जिसमें उन्होंने कुछ बेहतरीन shots लगाए और fans को पुराने दिनों की याद दिला दी। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चेन्नई की टीम 146/9 तक ही पहुंच पाई।

बेंगलुरु की प्रभावशाली गेंदबाज़ी

बेंगलुरु की ओर से Josh Hazlewood सबसे सफल साबित हुए जिन्होंने 3 विकेट लिए। उनके अलावा Liam Livingstone और यश दयाल को 2-2 विकेट मिला और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट हासिल किया।

ये देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई वापसी कर पाती हैं या नहीं?

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: Chennai Super Kings, CSK vs RCB, indore, ipl, ipl 2025, rajat patidar, Royal Challengers Bangalore, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 03 18 at 4.48.34 PM - The Fourth
India

गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर विदेशी छात्रो में हुआ विवाद !

3 वर्ष पहले

आइसलैंड में भूकंप की वजह से फटा ज्वालामुखी !

Cannes 2026 में भारत का दमदार जलवा

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद नवीं मुंबई में शुरू हुई पहली मेट्रो ट्रेन

Indore : वंदे मातरम् पर राजनीति कर असल मुद्दों से भाग रही भाजपा

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?