By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर विदेशी छात्रो में हुआ विवाद !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 03 18 at 4.48.34 PM - The Fourth
India

गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर विदेशी छात्रो में हुआ विवाद !

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की ।

Last updated: मार्च 18, 2024 4:53 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

अहमदाबाद की गुजरात यूनिवर्सिटी में शनिवार, 16 मार्च की रात को विदेशी छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद और पत्थरबाजी हुई। तमाम वीडियो और लोगों के बयान लेने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हैं। DCP तरुण दुग्गल ने कहा है कि, आरोपियों को पकड़ने के लिए 9 टीम बनाई गई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

छात्रों ने कहा है कि, अहमदाबाद स्थित परिसर में कोई मस्जिद नहीं है, इसलिए हम तरावीह (रमजान के दौरान रात में पढ़ी जाने वाली नमाज) अदा करने के लिए हॉस्टल के अंदर इकट्ठा हुए थे। इसके तुरंत बाद, लाठियों और चाकुओं से एक भीड़ ने हॉस्टल पर हमला कर दिया और उनके कमरों में तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। छात्रों ने बताया कि, हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड ने भीड़ को रोकने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे।

गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने इस घटना को लेकर सुबह मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में गुजरात यूनिवर्सिटी की कुलपति नीरजा गुप्ता भी मौजूद रही। बाद में वह पुलिस कमिश्नर जी एस मलिक के साथ घायल छात्रों को देखने के लिए एसवीपी अस्पताल पहुंची। गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में अफगानिस्तान, उज़बेकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, सीरिया और अफ्रीकी छात्रों समेत लगभग 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं। यूनिवर्सिटी के ए -ब्लॉक हॉस्टल में यह घटना हुई है जिस ब्लॉक में लगभग 75 विदेशी छात्र रहते हैं।

हॉस्टल में रहने वाले विदेशी छात्रों का कहना है कि, हम यहां पढ़ाई करने आते हैं। अगर हम लोगों से इतनी परेशानी है तो, सरकार हमे वीजा ही ना दे। पीड़ित छात्रों ने कहा कि, हॉस्टल के कमरों में घुसकर उनकी पिटाई की गई। उनके लैपटॉप, एसी, अलमारी, टेबल, दरवाज़े, म्यूजिक सिस्टम आदि सामानों को तोड़ा गया है। छात्रों ने कहा कि, हम यहां तमाम त्योहारों में हिस्सा लेते हैं, हमने कभी किसी में भेदभाव नहीं किया, सब हमारे भाई ही है लेकिन हमे यह उम्मीद नहीं थी।

राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने हॉस्टल में तोड़फोड़ और पथराव से जुड़े तमाम सबूतो के आधार पर एक आरोपी की पहचान भी की है। पुलिस का कहना है कि, वह एक संगठन से जुड़ा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 143, 144, 147, 148, 149, 427, 323, 324, 337, 447 के तहत FIR दर्ज की गई है।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: ahmedabad, assault, attack, gujarat, Gujarat Minister, Gujarat University, Police case, thefourth, thefourthindia, University Hostel
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

बदलवा: बेटी के पहले पीरियड्स का जश्न, केक काटा, तोहफे मिले !

3 वर्ष पहले

सामने आई बीजेपी की चौथी सूची, मंत्रियों को मिले टिकट

महाकुंभ Special Trains: Civic Sense की कमी या प्रशासनिक अव्यवस्था?

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी पर उठे सवाल

होली 2025: रंगों से भरी खुशियों की बहार

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?