By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गुजरात टाइटंस की दमदार जीत, बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 03 at 11.06.05 AM - The Fourth
Sports

गुजरात टाइटंस की दमदार जीत, बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया

RCB की शुरुआत बेहद खराब रही

Last updated: अप्रैल 3, 2025 11:11 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

बुधवार का दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भुलाने वाला रहा, जब उन्हें अपने ही होम ग्राउंड M. Chinnaswamy Stadium में गुजरात टाइटंस (GT) से 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, जो उनके लिए सही साबित हुआ।

बेंगलुरु की कमज़ोर बल्लेबाज़ी, Livingstone ने संभाला

RCB की शुरुआत बेहद खराब रही। स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (7) दूसरे ही ओवर में pavilion लौट गए। Phil Salt (14), रजत पाटीदार (12) और देवदत्त पडिकल (4) ने भी निराश किया। सिर्फ 42 के स्कोर पर बेंगलुरु के चार खिलाड़ी आऊट हो चुके थे। ऐसे वक्त में Liam Livingstone (54) और जितेश शर्मा (33) ने टीम को मुश्किलों से उबारा। दोनों 52 रनों की साझेदारी कर टीम को थोड़ा आगे ले गए। आखिर में Tim David के 18 गेंदों में 32 रनों की वजह से बेंगलुरु 169 तक पहुंच पाई।

गुजरात के गेंदबाज़ों का बेहतरीन प्रदर्शन

गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज़्यादा प्रभावित किया। 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर उन्होंने 3 विकेट लिए। इनके अलावा आर. साई किशोर ने 2 विकेट झटके। अरशद खान, इशांत शर्मा और पी. कृष्णा को 1-1 को एक एक विकेट मिला। हैरानी की बात ये रही कि राशिद खान जैसा स्पिनर एक भी विकेट नहीं ले सका। साथ ही 54 रन देकर सबसे महंगे भी साबित हुए।

Buttler-सुदर्शन की शानदार बल्लेबाज़ी

170 का पीछा करने उतरी गुजरात को 32 के स्कोर पर पहला झटका लगा जब शुभमन गिल (14) पर आऊट हो गए। हालांकि टीम को इससे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ा। साईं सुदर्शन (49) और Jos Buttler (73) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। सुदर्शन ने लगातार तीसरे मैच में कमाल का खेल दिखाया। ये बल्लेबाज़ अपनी टीम के लिए बेहद खास साबित हो रहा हैं। बाद में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे Sherfane Rutherford ने सिर्फ 18 गेंदों पर 30 रन जड़कर टीम को जीत दिलाई।

बेंगलुरु की बहुत ही साधारण गेंदबाज़ी

बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार और Josh Hazlewood ही एक-एक विकेट ले पाए। अन्य सभी गेंदबाज़ महंगे तो साबित हुए ही लेकिन विकेट लेने में भी नाकाम रहे। गुजरात के मोहम्मद सिराज अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए Man of the Match चुने गए।

निष्कर्ष

गुजरात टाइटंस ने दिखा दिया कि वे एक संतुलित टीम हैं। सिराज की घातक गेंदबाजी ने विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेला। बाद में Jos Buttler और सुदर्शन की साझेदारी ने मैच को एकतरफा बना दिया। Rutherford की तेज़तर्रार पारी ने यह साबित कर दिया कि गुजरात के पास न केवल अच्छे openers हैं, बल्कि middle-order में भी गहराई है। बेंगलुरु को अपनी गेंदबाज़ी में improvement करने की ज़रूरत है, जबकि गुजरात इस शानदार फॉर्म को बरकरार रखकर tournament में और आगे बढ़ने के लिए तैयार दिख रही है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: cricket, cricket news, Gujarat titans, ipl 2025, Jos Buttler, M. Chinnaswamy Stadium, Royal Challengers Bangalore, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

teesri manzil eastman versus technicolor - The Fourth
Entertainment

भारत में कलर फिल्में बनने का सिलसिला

3 वर्ष पहले

राजस्थान की डिप्टी CM दिया कुमारी ने राजस्थान की जनता को दी बड़ी सौगाते !

Chaitra Navratri 2026 दिन 5: मां स्कंदमाता की पूजा से बढ़ती है बच्चों की एकाग्रता और बुद्धि

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल, पूर्व CM भूपेश बघेल सहित कई अधिकारीयों के घर पहुंची CBI

Kedarnath में दिखी सितारों की गहरी आस्था

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?