By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पनवारी कांड: 34 वर्षों के बाद 36 लोगों को मिली सज़ा, क्युं हुई थी ये हिंसक घटना?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
corrected image 1 - The Fourth
India

पनवारी कांड: 34 वर्षों के बाद 36 लोगों को मिली सज़ा, क्युं हुई थी ये हिंसक घटना?

इस हिंसा में कई लोगों की जान गई

Last updated: मई 29, 2025 4:40 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

हाल ही में, आगरा की एससी-एसटी कोर्ट ने पनवारी कांड में 34 लोगों को दोषी करार दिया है। यह फैसला 36 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आया है।

पनवारी कांड भारतीय सामाजिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील अध्याय है, जिसने जातीय संघर्ष, न्यायिक प्रक्रिया और सामाजिक न्याय की अवधारणाओं को गहराई से प्रभावित किया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पनवारी गांव में 22 जून 1990 को घटित हुई थी।

दरअसल पनवारी गांव एक जाट बहुल क्षेत्र है, वहां अनुसूचित जाति के चोखेलाल जाटव की बेटी मुंद्रा की बारात आनी थी। लेकिन बारात को एक जगह से निकालने को लेकर जाट समुदाय ने विरोध जताया, जिससे तनाव उत्पन्न हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव, फायरिंग और आगजनी की घटनाएं हुईं, जिसके बाद प्रशासन को आगरा में 10 दिनों तक कर्फ्यू लगाना पड़ा। इस हिंसा में कई लोगों की जान गई जिसका सही आंकड़ा कभी सामने नही आये और दलित समुदाय को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

इस मामले में भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 12 अप्रैल 2006 को विशेष न्यायाधीश जनार्दन गोयल ने मुख्य अभियुक्त चौधरी बाबूलाल और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए। हालांकि, 32 वर्षों की लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद, 4 अगस्त 2022 को विशेष न्यायाधीश (MP – MLA) कोर्ट नीरज गौतम ने साक्ष्यों के अभाव में सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।

अदालत में दूसरे पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य अपर्याप्त पाए गए। घटनास्थल से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, गवाहों के बयान दर्ज करने में देरी हुई, और कई गवाह अपने बयान से मुकर गए। इन कारणों से अदालत ने आरोपियों को बरी कर दिया।

कोर्ट के निर्णय ने दलित समुदाय में असंतोष उत्पन्न किया। वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी सुरेश चंद सोनी ने कहा कि पनवारी कांड में विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मायावती, जो दलितों की बड़ी हिमायती बनती हैं, ने इस कांड के मुख्य आरोपी चौधरी बाबूलाल को मंत्री पद दे दिया।

यह घटना न केवल न्यायिक प्रणाली की चुनौतियों को दिखाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सामाजिक समानता की दिशा में कितनी लंबी राह तय करनी है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: agra, dalit justice, Indian Judiciary, Panwari Kand, scst court, thefourth, thefourthindia, Uttar Pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

mehmood actor - The Fourth
Entertainment

एक ऐसे अभिनेता जिनके साथ काम करने से डरते थे सुपरस्टार्स

3 वर्ष पहले

WHO ने दी दुनिया के दूसरे मलेरिया टीके को मंजूरी।

मैकनियर को लिखे एक लेटर ने खोला ओबामा का राज

Basant Panchami और वाग्देवी की विरासत जो आज भी भारत से दूर है

छत्तीसगढ़ के ‘शराब घोटाला’ मामले में नोएडा के कारोबारी हुए गिरफ्तार

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?