By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में हादसे के बाद भी दिखाई दिए No-Entry Zone में ट्रक
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 09 17 at 5.15.52 PM - The Fourth
Cities

इंदौर में हादसे के बाद भी दिखाई दिए No-Entry Zone में ट्रक

शहर की कई तंग और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर ट्रक दिखाई दे रहे हैं

Last updated: सितम्बर 17, 2025 5:22 अपराह्न
By Saloni 6 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर हाल ही में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। ट्रक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रहे लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा देने और अधिकारियों से detailed analysis माँगी है। उन्होंने कहा है कि no-entry zone का पालन सकती से किया जाएगा।

लेकिन हादसे के बाद भी शहर की कई तंग और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर ट्रक दिखाई दे रहे हैं। शाम और देर रात के समय जब सड़क पर सबसे ज़्यादा लोग होते हैं, उसी समय भारी वाहन नियम तोड़कर अंदर आ जाते हैं।

रात में पुलिस कार और बाइक की चेकिंग में व्यस्त रहती है, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई भी होती है, जो ज़रूरी है। लेकिन लोगों का कहना है कि ट्रकों की निगरानी भी उतनी ही ज़रूरी है। बड़े वाहनों के चलते ही सबसे गंभीर हादसे हो रहे हैं और इन्हें रोकना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस हादसे में जान गंवाने वालों में 65 वर्षीय लक्ष्मीनारायण सोनी भी थे, जो रिटायर होने के बाद हर दिन शाम को टहलने निकला करते थे। परिवार वालों का कहना है कि वे रोज़ की तरह सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसी तरह महेश खटवसे इलाज के दौरान दम तोड़ बैठे। उनके परिजन कहते हैं कि वह घर के लिए कुछ सामान लेने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौट पाए। पीड़ित परिवारों के लिए यह सदमा बहुत बड़ा है।

ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं। 2023 में राजबाड़ा क्षेत्र में देर रात एक ट्रॉले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। 2022 में बायपास रोड पर कंटेनर और बस की भिड़ंत में कई लोग घायल हुए थे। 2019 में छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में बाजार के बीच डंपर घुस गया था। हर बार आश्वासन दिया गया, लेकिन हालात नहीं बदले।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक सख़्त नाकाबंदी और निगरानी नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएँ रुकना मुश्किल है। लोगों का साफ़ कहना है, “जब आदेश है तो ट्रक अंदर कैसे आते हैं? अगर हर बार मौत के बाद ही कार्रवाई होगी, तो शहर की सड़कों पर सुरक्षित महसूस करना नामुमकिन हो जाएगा।”

अगर no-entry लागू की गई है तो ट्रकों को उसमें प्रवेश नहीं करना चाहिए। इसके लिए पुलिस और प्रशासन दोनों को बराबर जिम्मेदारी निभानी होगी। साथ ही, भारी वाहनों के लिए शहर से बाहर अच्छी सड़को वाले रास्ते बनने चाहिए ताकि उन्हें शहर के बीच से नहीं जाना पड़े। लोगों की अपेक्षा यही है कि नियम केवल कागज़ों पर न रह जाएँ, बल्कि सड़क पर भी उनका पालन हो। तभी शहर की सड़कें सुरक्षित हो पाएँगी।

इंदौर smart city कहलाता है, लेकिन लगातार हो रहे ऐसे हादसे यह सवाल खड़ा करते हैं कि क्या शहर वास्तव में सुरक्षित है? अगर भारी वाहन नियमों को तोड़ते रहे और प्रशासन आंखें मूँदता रहा, तो सड़कें कब्रगाह में बदलती रहेंगी।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: indore, indore news, MP, mp news, no-entry zone, thefourth, thefourthindia, truck accident
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

thequint 2015 04 8a6de391 f7cb 4e4c ba62 72595db195ab RTR222WD - The Fourth
Fourth Special

आज की तारीख – 27: 26/11…एक ज़ख़्म जो कभी नहीं भरेगा!

1 वर्ष पहले

इंदौर के इंजीनियरिंग स्टूडेंट की हत्या, 4 लोगो को किया गिरफ्तार

दैनिक जीवन के लिए योग आवश्यक है

मध्यप्रदेश में ड्रग्स का काला कारोबार का धंधा बढ़ा, इंदौर की लड़कियों का इस्तेमाल हो रहा

मोदी और शाह ने मध्यप्रदेश की सरकार गिरा दी लेकिन मुझे नहीं हिला पाए : गहलोत

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?