By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: शेख हसीना: IRON LADY से मौत की सज़ा तक, एक युग का अंत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.01.37 PM - The Fourth
World

शेख हसीना: IRON LADY से मौत की सज़ा तक, एक युग का अंत

एक फैसले ने बदला बांग्लादेश का भविष्य

Last updated: दिसम्बर 1, 2025 4:26 अपराह्न
By itspixeldot 10 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और दक्षिण एशिया की सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक मानी जाने वाली शेख हसीना को देश की विशेष अदालत ICT ने मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए मौत की सज़ा सुनाई है। यह फैसला बांग्लादेश के इतिहास में सबसे बड़ा राजनीतिक मोड़ माना जा रहा है। हालांकि हसीना का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित है।

शेख हसीना का जन्म 28 सितंबर 1947 को तुंगीपारा में हुआ। पिता शेख मुजीबुर रहमान बांग्लादेश के संस्थापक माने जाते हैं। ढाका विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान ही वे छात्र राजनीति में सक्रिय हो गईं। बाद में उनकी शादी वैज्ञानिक एम ए वाज़ेद मियां से हुई और उनकी दो संतानें हुईं। उनका निजी जीवन 1975 में तब बुरी तरह टूट गया जब तख्तापलट में उनके पिता समेत पूरा परिवार मारा गया। वह उस समय विदेश में थीं जिससे उनकी जान बच गई लेकिन इस घटना ने उनके राजनीतिक संकल्प को ईंधन दिया।

WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.01.37 PM 1 - The Fourth
शेख हसीना अपने पिता के साथ
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.09.00 PM - The Fourth
शेख हसीना अपने बच्चों के साथ

तख्तापलट के बाद हसीना ने भारत में शरण ली, जहां इंदिरा गांधी से उनकी नज़दीकी बढ़ी। इसी दौरान उन्होंने अवामी लीग में सक्रिय भूमिका निभाई और 1981 में पार्टी प्रमुख बनीं। 1996 में वे पहली बार प्रधानमंत्री बनीं और उसके बाद 2009 से 2024 तक लगातार सत्ता में रहीं। इस दो दशक लंबे कार्यकाल में उन्होंने बांग्लादेश को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने का दावा किया और भारत के साथ रणनीतिक रिश्ते को स्थिर बनाए रखा।

लेकिन 2024 के छात्र आंदोलन ने उनकी सत्ता की नींव हिला दी। आरक्षण को लेकर शुरू हुआ विरोध राष्ट्रीय स्तर का विद्रोह बन गया। आरोप लगा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल का प्रयोग किया और कई मानवाधिकार उल्लंघन हुए। इसी पृष्ठभूमि में ICT ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.01.39 PM - The Fourth

आज हसीना के समर्थक उन्हें विकास की प्रतीक आयरन लेडी कहते हैं जबकि आलोचक उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाला नेता मानते हैं। फैसले के बाद देश एक गहरे राजनीतिक और सामाजिक विभाजन के दौर से गुजर रहा है और पूरी दुनिया की नज़र बांग्लादेश के अगले कदम पर टिकी है।

WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.01.40 PM - The Fourth

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Bangladesh, bangladesh protests, ict, india bangladesh, iron lady, Sheikh Hasina, south asia politics, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 02 17 at 4.05.08 PM - The Fourth
Health

क्या होता है ‘वेयरवोल्फ सिंड्रोम’? इसी सिंड्रोम से ग्रसित ‘ललित’ का नाम अब रिकॉर्ड बुक में

2 वर्ष पहले

महिलाओं के हक में सुप्रीम कोर्ट का शानदार फ़ैसला, “Maternity Leave महिलाओं का Reproductive Right!”

शोध में दावा : गर्मी के मौसम में बढ़ जाती है घरेलू हिंसा !

गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों से भारी तबाही, 330 से अधिक मौतें

अश्विन ने कहा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?