By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: केएल राहुल ने IPLकप्तानी छोड़ने पर अपनी बात रखी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 11 18 at 4.44.58 PM - The Fourth
Sports

केएल राहुल ने IPLकप्तानी छोड़ने पर अपनी बात रखी

IPL कप्तानी छोड़ने की असली वजह राहुल ने बताई।

Last updated: दिसम्बर 1, 2025 4:26 अपराह्न
By itspixeldot 11 महीना पहले
Share
2 Min Read
SHARE

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने पहली बार खुलकर बताया है कि उन्होंने IPL में कप्तानी छोड़ने का फैसला क्यों लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के साथ उभरे विवाद के बाद से कई तरह की बातें सामने आई थीं, लेकिन अब राहुल की सीधी प्रतिक्रिया ने तस्वीर साफ कर दी है। उन्होंने बताया कि IPL टीम के मालिक खेल में जरूरत से ज्यादा दखल देते हैं, जिससे कप्तान पर अनचाहा दबाव बढ़ जाता है।

राहुल के अनुसार, कप्तानी के दौरान सबसे मुश्किल हिस्सा लगातार होने वाली मीटिंग और हर फैसले पर जवाब देने का बोझ था। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी अपेक्षाकृत आसान होती है, क्योंकि वहां कप्तान को सिर्फ रणनीति और टीम के खेल पर ध्यान देना होता है। लेकिन IPL में स्थिति बिल्कुल अलग थी। कप्तान को खिलाड़ी की तरह खेलना भी पड़ता था और साथ ही मैनेजर, रणनीतिकार और प्रवक्ता की भूमिका निभानी पड़ती थी।

उन्होंने बताया कि टीम मालिकों की ओर से पूछे जाने वाले सवाल अक्सर बेहद अजीब और गैर-जरूरी होते थे। राहुल ने खुलासा किया कि कई बार उनसे पूछा जाता था कि विरोधी टीम के गेंदबाज ज्यादा स्पिन क्यों करा रहे हैं, हमारी गेंदें स्पिन क्यों नहीं हो रहीं। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव क्यों किया गया, किसी खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में क्यों रखा या क्यों बाहर किया। यहां तक कि एक मैच में विरोधी टीम ने 200 रन कैसे बना लिए और उनकी टीम 120 भी क्यों नहीं बना पाई, इस तरह की पूछताछ लगातार जारी रहती थी।

राहुल ने कहा कि यह दवाब धीरे-धीरे मानसिक और शारीरिक थकान में बदल गया। दस महीने का इंटरनेशनल क्रिकेट भी इतना थकाने वाला नहीं होता, जितना आईपीएल का एक सीजन हो जाता था। उन्होंने स्वीकार किया कि कोच और कप्तान को कई बार ऐसे मालिकों से निपटना पड़ता है जिन्हें क्रिकेट की वास्तविक समझ नहीं होती। इन सब वजहों से उन्होंने अंततः IPL में कप्तानी न करने का फैसला किया।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: captaincy, cricket news, crivket news, indian cricket, ipl, KL Rahul, Lucknow Super Giants, sanjiv goenka, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 04 08 at 10.28.08 AM - The Fourth
Sports

10 साल का सूखा खत्म, वानखेड़े में बेंगलुरु की शानदार जीत

2 वर्ष पहले

भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ पहला C-295 परिवहन विमान

हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है हिन्दी दिवस , जानिए क्या है कारण !

भारत में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण और कब से कब तक रहेगा

ICC विश्व कप 2023: अहमदाबाद होटल के रेट ₹1 लाख तक पहुंचे

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?