By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Indore : देश के सबसे स्वच्छ शहर निगम को बेचना पड़ रही अपनी संपत्ति
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
768 512 16419541 thumbnail 3x2 hadsaaajasjhjhss - The Fourth
Cities

Indore : देश के सबसे स्वच्छ शहर निगम को बेचना पड़ रही अपनी संपत्ति

फूटी कोठी, नेहरू पार्क, लालाराम नगर और सिरपुर क्षेत्र की जमीन नीलामी के लिए प्रस्तावित

Last updated: मार्च 11, 2026 5:58 अपराह्न
By Divisha 7 महीना पहले
Share
5 Min Read
SHARE

Indore। आर्थिक तंगी से जूझ रहे Indore नगर निगम ने अब अपनी ही जमीनों को नीलाम कर धन जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन ने शहर के चार अलग अलग क्षेत्रों में स्थित जमीनों को नीलामी के माध्यम से बेचने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को महापौर परिषद की गुरुवार को होने वाली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। जिन जमीनों को नीलामी के लिए प्रस्तावित किया गया है उनकी कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार कुल कीमत लगभग 26.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

नगर निगम की खराब आर्थिक स्थिति

Indore नगर निगम पिछले काफी समय से आर्थिक संकट से गुजर रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई बार निगम के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पर्याप्त धन नहीं रहता। कई बार बैंक से ओवरड्राफ्ट लेकर खर्च चलाना पड़ता है। विकास कार्यों के लिए ठेकेदारों से करवाए गए काम का भुगतान भी समय पर नहीं हो पा रहा है। भुगतान में देरी के कारण कई ठेकेदारों ने निगम के टेंडर में हिस्सा लेना बंद कर दिया है। इसका असर यह हुआ है कि कई विकास कार्यों के टेंडर खाली रह जाते हैं और काम आगे नहीं बढ़ पाता।

चार स्थानों की जमीन होगी नीलाम

निगम प्रशासन ने शहर के चार स्थानों की जमीनों को नीलामी के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव बनाया है।

नेहरू पार्क क्षेत्र की जमीन

नेहरू पार्क स्थित तरुण पुष्कर के पीछे खसरा नंबर 873 की 743 वर्ग मीटर जमीन को नीलामी के लिए रखा गया है। इस जमीन का उपयोग मास्टर प्लान में आमोद प्रमोद के रूप में दर्ज है। कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार इसकी कीमत 58 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर है। इस आधार पर जमीन की कीमत लगभग 4.95 करोड़ रुपए आंकी गई है।

सिरपुर क्षेत्र की जमीन

ग्राम सिरपुर में हवा बंगला के पास खसरा नंबर 526/1/2 की 3512 वर्ग मीटर जमीन भी नीलामी के लिए प्रस्तावित है। इस जमीन का उपयोग भी आमोद प्रमोद श्रेणी में आता है। यहां कलेक्टर गाइडलाइन 47 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर है। इसके अनुसार जमीन का कुल मूल्य लगभग 16.50 करोड़ रुपए होता है।

खजराना और लालाराम नगर की जमीन भी शामिल

खजराना क्षेत्र की जमीन

खजराना क्षेत्र में पंचम की फेल स्थित दीपिका स्कूल के पास खसरा नंबर 324/2 की 2117 वर्ग मीटर जमीन भी नीलामी सूची में शामिल है। इस जमीन का उपयोग आवासीय और मार्ग के रूप में निर्धारित है। इसकी कलेक्टर गाइडलाइन 20 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर है। इस हिसाब से इसकी कीमत लगभग 4.23 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

लालाराम नगर क्षेत्र की जमीन

ग्राम पिपलियाहाना में सेंट पॉल स्कूल के सामने स्थित लालाराम नगर की 419.65 वर्ग मीटर जमीन को भी नीलामी के लिए प्रस्तावित किया गया है। मास्टर प्लान के अनुसार इस जमीन का उपयोग आवासीय है। कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार इसकी कीमत 17 हजार 600 रुपए प्रति वर्ग मीटर है। इस आधार पर जमीन का कुल मूल्य करीब 73.85 लाख रुपए आंका गया है।

26 करोड़ से नहीं सुधरेगी निगम की हालत

नगर निगम जिन चार जमीनों की नीलामी करने जा रहा है उनसे लगभग 26.5 करोड़ रुपए मिलने की संभावना है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी राशि से निगम की आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। दरअसल नगर निगम का मासिक खर्च लगभग 100 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता है। ऐसे में 26 करोड़ रुपए की एकमुश्त राशि से वित्तीय स्थिति में ज्यादा सुधार संभव नहीं माना जा रहा।

अधिकारियों का क्या कहना है

निगम अधिकारियों के अनुसार यह सिर्फ एक शुरुआती प्रयास है। पहली बार नगर निगम अपनी अनुपयोगी जमीनों को नीलामी के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया को मिलने वाले प्रतिसाद के आधार पर भविष्य में और जमीनों की नीलामी पर भी विचार किया जा सकता है। यदि इस योजना को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है तो नगर निगम आगे भी अपनी संपत्तियों के उपयोग के माध्यम से आय बढ़ाने की दिशा में कदम उठा सकता है।

https://www.instagram.com/reel/DVvi5OqCDWU/?igsh=b2ZsZGk2cGIyNjBw

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: indore, indore city, Indore Municipal Corporation, indore news, MP, mp news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 10 10 at 1.49.35 PM - The Fourth
World

इज़राइल के इरादे स्पष्ट, हमास का खात्मा तय

3 वर्ष पहले

हुकुमचंद मिल मामला: कोर्ट का आदेश – तीन दिन में पैसा दो

वोटिंग के दौरान नक्सलियों ने पांच ट्रक फूंके

प्लास्टिक दो, पौधा लो .. 252 नागरिकों ने जमा कराया 105 किलो प्लास्टिक

विवाद और विरोध के बावजूद पठान की ब्लॉकबस्टर शुरुआत। 

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?